Home Blog Page 2404

बिमारियों से रहना हैं दूर तो करे इनका सेवन

If you are away from diseases then you should eat them
If you are away from diseases then you should eat them

आजकल का खान पान शुद्ध ना होने के कारण उसमे अधिक केमिकल शामिल होता हैं जिसकी वजह से वे हमें कई बिमारियों की ओर ले जाता हैं। केमिकल वाले खान पान से शरीर में कई सारी बीमारियां उत्पन्न होने लग जाती हैं। इसलिए आप अगर बिमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खाद्य पदार्थ बता रहे हैं जिसे खाकर आपके शरीर की कई बीमारियां दूर हो जायेगी।

*केला- तनाव और चिंता अगली बार जब भी आप तनाव महसूस करें तो एक केला खा लें. केला फाइबर और प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है. जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. इतना ही नहीं केला खाने से आप अच्छा महसूस करते हैं और ये डिप्रेशन को कम करता है।

*किशमिश- चबाने से बहुत जल्दी ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाता है।

*दही- कब्ज़ और गैस में फ़ायदेमंद अमेरिका में हुए एक रिसर्च के अनुसार दही में पाया जाने वाला बैक्टेरिया आंत व पेट की बीमारियों जैसे- कब्ज़, गैस आदि से दूर रखने में सहायक है। दही के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता।

*अनार- कई तरह के कैंसर से बचाव विटामिन्स, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीटेंड के गुणों से भरपूर अनार ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर की संभावना को कम करता है। इतना ही नहीं अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर का ख़तरा भी कम हो जाता है।

*अदरक वाली चाय- उबकाई की समस्या से राहत कई अध्ययन से ये बात साबित हो चुकी है कि एक कप अदरक वाली चाय पीने से कमज़ोरी या प्रेग्नेंसी के दौरान उबकाई आने की समस्या से राहत मिलती है।

*तुलसी- पेट की बीमारियों में फ़ायदेमंद तुलसी के एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पेट की बीमारियों को दूर रखते हैं. तुलसी के सेवन से पेट में दर्द, मरोड़, डायरिया आदि की शिकायत नहीं होती। इतना ही नहीं सर्दी, ज़ुकाम और कफ में तुलसी की पत्तियां खाने या काढ़ा पीने से बहुत राहत मिलती है।

*लहसुन- इंफेक्शन से बचाव बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल, हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही लहसुन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी फ़ायदेमंद । लहसुन के सेवन से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है जिससे शरीर पर किसी भी तरह के इंफेक्शन (संक्रमण) का असर नहीं होता।

देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर

Sensex ends 300 points higher, nifty reclaims 9600
Sensex ends 300 points higher, nifty reclaims 9600

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.01 अंकों की तेजी के साथ 31,221.62 पर और निफ्टी 94.10 अंकों की तेजी के साथ 9,615.00 पर बंद हुआ।

केला हैं सेहत के लिए फायदेमंद

lots of benefits of banana
lots of benefits of banana

केला एक ऐसा फल हैं जिसको खाने से ताकत आती हैं और मोटापा भी आराम से बढ़ता हैं। रोजाना एक केला खाने से बहुत सारे फायदे होंगे। केला को नाश्ते में दूध के साथ खाया जाए तो यह हमें जिंदगीभर के लिए हेल्थी रखता हैं। वही पुरे दिन काम करने की एनर्जी बनी रहती हैं। आईये जानते हैं केले से होने वाले फायदों के बारे में…

*केले में रेशा पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। केला खाने से आपको कब्‍ज की शिकायत नहीं होगी। यात्रा करते समय इसको जरुर आजमा कर देखना चाहिए।

*डिप्रेशन या तनाव से घिरे रहने वाले लोगों के लिए भी केला फायदेमंद है, केले में ट्रायफोटोपन पाया जाता है, जो कि दिमाग को रिलैक्‍स कर देता है। नियमित केला खाने से शरीर में खून का स्तर बढ़ता है।

*दूध के साथ केला और शहद मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है। नींद कम आने की शिकायत दूर होती है।

*केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक है। केला खाने से थका हुआ दिमाग, ऊर्जा से भर जाता है, और बुद्धि भी बढ़ती है।

*केले का शेक पेट को ठंडक पहुंचाता है। केला ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है।

इस तरह सौंफ खाने से शरीर में होंगे गजब के फायदे

In this way, eating fatty acids will be beneficial in the body.
In this way, eating fatty acids will be beneficial in the body.

सौंफ एक ऐसी चीज़ हैं जो हर रसोईघर में मौजूद होती हैं. सौंफ खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं वही खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन किया जाए तो यह हमारे मुंह की दुर्गन्ध को दूर करता है साथ ही यह हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में भी मदद करता हैं। सौंफ का सेवन करने से सांस से आने वाली दुर्गन्ध भी दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। आईये जानते हैं सौंफ से होने वाले फायदों के बारे में।

*बच्चों को अपच होने पर एक कप पानी में एक चम्मच सोंफ डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें। यह पानी बार बार पिलाने से अपच मिट जाती है। इसे दूध में मिलाकर भी दे सकते है।

*सौंफ में मौजूद एस्पार्टिक एसिड नामक तत्व के कारण पेट की गैस को मिटाने में सोंफ अद्भुत काम करती है। खाना खाने के बाद नियमित आधा चम्मच सौंफ थोड़ी सी मिश्री के साथ चबाकर रस निगलने से सभी प्रकार के फायदे मिल जाते है।

*सौंफ में मौजूद विटामिन C , एमिनो एसिड , कोबाल्ट , मैग्नीशियम और फ्लेवोनोइड्स आदि तत्व आँखों के स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करते है।

*सौंफ का नियमित उपयोग मेक्यूला को ख़राब होने से बचाता है। आँखों की रोशनी बनी रहती है। आँखों की जलन, आँखों की लाली और आँखों की थकान के लिए सोंफ के पत्ते का रस और सोंफ का पानी बहुत लाभदायक होता है।

*खाना खाते ही दस्त होता हो तो भुनी हुई सोंफ और जीरा समान मात्रा में लेकर पीस लें। इसे एक चम्मच खाना खाने के बाद पानी के साथ लेने से आराम मिलता है।

विराट कोहली बोले, खराब शॉट चयन के कारण हारी टीम

West Indies vs India 2017: Virat Kohli blames poor shot selection for India's loss
West Indies vs India 2017: Virat Kohli blames poor shot selection for India’s loss

नार्थ साउंड। विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में मिली 11 रनों से करीबी हार का ठीकर भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है। कोहली ने कहा है कि बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया और खराब तथा गलत शॉट चयन के कारण टीम को हार मिली है।