Home Blog Page 2453

स्मृति ईरानी संग फिर से काम करना चाहती है एकता कपूर

एकता कपूर और टेक्साटाइल मिनिस्टर स्मृति ईरानी कि दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अली फैजल के लिए 600+ कॉस्ट्युम्स…

ब्रिटेन कि महारानी विक्टोरिया और भारतीय सेवक अब्दुल के खास रिलेशनशिप कि कहानी को बयां करती ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ शुरू से चर्चा का विषय रही है।

लावा का पहला नोटबुक ‘हेलियम 14’ लांच, कीमत 14,999 रुपए

नई दिल्ली। नोटबुक खंड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने गुरुवार को अपना पहला नोटबुक ‘हेलियम 14’ लांच किया।

सेंसेक्स में 23 अंकों की तेजी

मुंबई, 29 जून| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.20 अंकों की तेजी के साथ 30,857.52 पर और निफ्टी 12.85 अंकों की तेजी के साथ 9,504.10 पर बंद हुआ।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

Mumbai स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.65 अंकों की तेजी के साथ 30,910.97 पर खुला और 23.20 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 30,857.52 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,097.92 के ऊपरी और 30,794.61 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही।(VIDEO: बिना बिजली बल्ब जला सकते है आप) बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.80 अंकों की तेजी के साथ 14,552.49 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 148.89 अंकों की तेजी के साथ 15,310.21 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.70 अंकों की तेजी के साथ 9,522.95 पर खुला और 12.85 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 9,504.10 पर बंद हुआ।(VIDEO: फोटो पर से कपडे को कैसे हटाए) दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,575.80 के ऊपरी और 9,493.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। धातु (2.15 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.16 फीसदी), दूरसंचार (1.10 फीसदी), रियल्टी (1.01 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में – ऊर्जा (0.18 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.09 फीसदी), बैंकिंग (0.08 फीसदी) और ऑटो (0.03 फीसदी) रहे।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मप्र में 2 और किसानों ने फांसी लगाई, 18 दिनों में 31 आत्महत्याएं

class 6 student commits suicides after tiff with classmates in kolkata
class 6 student commits suicides after tiff with classmates in kolkata

भोपाल, 29 जून| मध्यप्रदेश में गुरुवार को कर्ज से परेशान दो और किसानों ने पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली। पहली आत्महत्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर और दूसरी होशंगाबाद में हुई।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राज्य में 18 दिनों के भीतर 31 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सीहोर के बिलकिसगंज के इमलीखेड़ा में किसान मारिया बारेला (50) ने गुरुवार सुबह एक पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है(FB के योगी आदित्यनाथ पेज पर ऐसी तस्वीर डाली तो महिला ने किया योगी पर केस) कि आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है कि किसान ने आत्महत्या क्यों की, पर मृतक के परिजनों का कहना है कि उस पर काफी कर्ज था।

मुख्यमंत्री शिवराज के गृह जिले सीहोर में बीते 18 दिनों में किसान की आत्महत्या का यह सातवां मामला है।

वहीं, होशंगाबाद के पिपरिया थाना क्षेत्र के साडिया गांव में किसान गुलाब सिंह (52) ने गुरुवार सुबह पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि उस पर दो लाख रुपये का कर्ज था, जिसके चलते वह तनाव में रहता था।

पिपरिया थाने के प्रभारी कीरत धुर्वे ने कहा, “किसान का सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें उसने आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। पुलिस जांच कर रही है।”

सीहोर में बीते 18 दिनों में इससे पहले जो छह किसान खुदकुशी कर चुके हैं, उनमें मुख्यमंत्री शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के किसान शत्रुघ्न मीणा, दोहरा थाना क्षेत्र के जिमोनिया खुर्द में बंशीलाल (54), जजना गांव के दुलीचंद्र, नसरुल्लागंज के लाचौर गांव के मुकेश यादव (23), सिद्दीकीगंज थाना क्षेत्र के बापचा गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान खाजू खां और इच्छावर तहसील के पालखेड़ी गांव के किसान बाबूलाल (40) शामिल हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE