Home Blog Page 2454

आॅस्कर ने बॉलीवुड के नामी सितारों को भेजा न्यौता

बॉलीवुड सितरों कि चमक हॉलीवुड के फलक पर भी जगमगा रही हैं। इस बात का पुख्ता सबुत है आॅस्कर कि ओर से आए एक ​इंविटेशन का, जिसमें बिग बी, उनकी बहु एश्वर्या और मिस्टर पर्फक्शन आमिर खान, देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा और ​दीपिका पादुकोण को इस साल के आॅस्कर एकेडमी क्लासेज का न्यौता मिला है।

कंफर्ट जोन से बाहर निकल रही हूं : तनूजा चंद्रा

कंफर्ट जोन से बाहर निकल रही हूं : तनूजा चंद्रा
कंफर्ट जोन से बाहर निकल रही हूं : तनूजा चंद्रा

मुंबई, 29 जून | इरफान खान अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग समाप्त कर चुकीं निर्देशिका तनूजा चंद्रा ने कहा कि वह इस फिल्म के जरिए अपने ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकल रही हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हॉलीवुड फिल्म ‘द बिग सिक’ के प्रीमियर के इतर तनूजा ने कहा, “मैंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है। मैं फिलहाल इस बारे में बात नहीं कर सकती, क्योंकि फिल्म की एडिटिंग का काम चल रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी इस फिल्म को भारतीय रोमांटिक कॉमेडी कहूंगी। आम तौर पर मेरी फिल्मों में हिंसा और महिला पात्रों की प्रमुखता होती हैं, लेकिन यह अलग है। इस फिल्म में भी एक महिला नायक है, लेकिन यह रोमांटिक फिल्म है और इस फिल्म में किसी तरह की हिंसा नहीं है।”

तनूजा ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, जिनमें महिला पात्र प्रमुख किरदारों में थीं।

उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी छवि इस फिल्म से तोड़ रही हैं। तो उन्होंने कहा, “हां। मैं कर रही हूं। मैं हमेशा से एक सरल फिल्म करना चाहती थी। मुझे लगता है कि ड्रामा मेरी शैली है लेकिन मैं अपने कंफर्ट(10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स जिसमे इंडिया के आगे) जोन से बाहर निकलना चाहती थी।”

इरफान के साथ इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती मुख्य भूमिका में हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने तक कोई वार्ता नहीं : चीन

भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने तक कोई वार्ता नहीं : चीन
भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने तक कोई वार्ता नहीं : चीन

बीजिंग, 29 जून| चीन ने गुरुवार को कहा कि सीमा पर गतिरोध को लेकर ‘अर्थपूर्ण वार्ता’ तभी होगी जब भारतीय सैनिकों को ‘चीनी क्षेत्र’ से वापस बुला लिया जाएगा।

चीन के इस बयान का यही अर्थ निकलता है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति तभी प्रदान करेगा, जब दोनों पक्ष डोंगलोग क्षेत्र में विवाद का निपटारा कर लेंगे। चीन ने डोंगलोंग को अपना क्षेत्र बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “हम भारतीय पक्ष से आग्रह करते हैं कि वह अपने सैनिकों को अपनी सीमा में वापस बुलाए।”

उन्होंने कहा, “विवाद के निपटारे के लिए यही शर्त है और अर्थपूर्ण वार्ता शुरू करने का आधार भी।”

चीन ने डोकलाम या डोंगलोंग इलाके के जोंपलरी में एक भूटानी सैन्य शिविर की तरफ सड़क निर्माण पर भूटान के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि यह चीनी क्षेत्र में हो रहा है तथा निर्माण न्यायोचित व वैध है।

उल्लेखनीय है कि डोंगलोंग तथा डोकलाम चीन तथा भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है, जहां पीपुल्स लिबरेश आर्मी (पीएलए) तथा भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हुई है।

उन्होंने कहा, “डोंगलोंग प्राचीन काल से ही चीन का हिस्सा है। यह निर्विवाद क्षेत्र है और इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त कानूनी आधार हैं।”

लु ने कहा, “और अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण करना चीन की संप्रभु कार्रवाई है। यह पूरी तरह न्यायोचित तथा वैध है।”

गायिका सबिता चौधरी का निधन

कोलकाता, 29 जून| प्रसिद्ध गायिका सबिता चौधरी का गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले पांच महीनों से कैंसर से पीड़ित थीं।

सबिता दिवंगत गीतकार सालिल चौधरी की पत्नी थीं।

सबिता को जनवरी में फेफड़ों व थाइरॉइड के कैंसर की पुष्टि हुई थी।

भारतीय संगीत की सबसे महान प्रतिभाओं में शामिल रहे सालिल के साथ शादी के बंधन में बंधी सबिता चौधरी ने गायन के क्षेत्र में खुद की एक गहरी छाप छोड़ी। दशकों तक लोगों पर इनके कई बांग्ला गीतों का जादू छाया रहा।

उन्होंने कई हिंदी व बांग्ला फिल्मों के लिए पाश्र्व गायिका के तौर पर गीत गाए।

लोक गायिका सपना चौधरी की अस्पताल में मौत.

इनके कुछ प्रसिद्ध बंगाली गीतों में ‘ओइ झिलमिल झावर बॉनी’, ‘जारे जा जा मोनो पाकी’ आदि शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रख्यात गायिका सबिता चौधरी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी संवेदना उनके परिवार, मित्रों तथा प्रशंसकों के साथ हैं।

हरियाणा की लोकगायिका सपना चौधरी ने की सुसाइड की कोशिश

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सीमा पर गतिरोध के बीच सिक्किम पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख

गंगटोक/बीजिंग। सेना प्रमुख बिपिन रावत सिक्किम में सीमा पर भारतीय तथा चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध के बीच सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे और सीमाई इलाकों का दौरा कर सकते हैं। लेकिन वह उस इलाके में नहीं जाएंगे, जहां गतिरोध बना हुआ है।