Home Blog Page 2489

हमारे पैर योग से जुड़े जमीन पर, सपने आसमान में : मोदी

mann ki baat : Our feet grounded in yoga, dreams transcend space : PM Modi
mann ki baat : Our feet grounded in yoga, dreams transcend space : PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसरो को अंतरिक्ष कार्यक्रम में सफलता की बधाई देते हुए कहा कि एक तरफ भारत के पैर जहां योग से जुड़े जमीन पर टिके हैं तो दूसरी ओर देश के सपने दूर आसमानों के क्षितिजों को पार करने के भी हैं।

अभिनेता रवि तेजा के भाई की सड़क हादसे में मौत

telugu Actor Ravi Teja's brother bharath killed in road accident
telugu Actor Ravi Teja’s brother bharath killed in road accident

हैदराबाद। लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता रवि तेजा के अभिनेता भाई भरत की शनिवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘धी’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके भरत (46) एक चरित्र अभिनेता थे।

पुरी की वार्षिक रथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा

Devotees throng Puri as annual Rath Yatra begins
Devotees throng Puri as annual Rath Yatra begins

भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी शहर की भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा रविवार को शुरू हो गई। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ

रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु इस यात्रा के लिए एकत्रित हुए, जिसमें लकड़ी के तीन विशाल रथों को भक्तों द्वारा खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जिनमें भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह विराजमान होते हैं।

रथ यात्रा (रथ उत्सव) के दौरान 12 वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर से तीनों देवी देवताओं के विग्रहों को अपने-अपने रथों में बैठाकर देवी गुंडिचा के मंदिर ले जाया जाता है। नौ दिन बाद बहुदा यात्रा यानी तीनों के वापस लौटने की यात्रा के साथ इस उत्सव का समापन होता है।

इस वर्ष इस उत्सव से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान रविवार सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुए, जब तीनों देवी देवताओं को एक जुलूस में भगवान सुदर्शन सहित मंदिर के बाहर खड़े रथों में ले जाया गया। इस बीच ‘बड़ा दंड’ (ग्रांट रोड) घंटों, कहलर, महुरी, पंखुजा, मर्दल समेत कई वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान रहा।

देवी-देवताओं के विग्रहों को उनके रथों में बैठाने के बाद पुरी के महाराज गजपति दिग्विजय सिंह ‘छेरा पंहारा’ सम्पन्न करते हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख प्रदीप जेना ने कहा कि उसके बाद रथों को खींचने का कार्य शुरू होता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने लोगों को रथयात्रा के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

उत्सव की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने कहा कि रथयात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

कश्मीर में मुठभेड खत्म, 2 आतंकवादी ढेर, 3 घायल

DPS school encounter ends, two terrorists gunned-down; three jawans injured
DPS school encounter ends, two terrorists gunned-down; three jawans injured

श्रीनगर। सीआरपीएफ के गश्ती दल पर शनिवार को हुए हमले में एक जवान के शहीद होने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गए और तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चीन में 43,700 कारें वापस मंगाएगी ह्यूंडई

Hyundai to recall 43700 cars in China to avert potential engine failure
Hyundai to recall 43700 cars in China to avert potential engine failure

बीजिंग। अग्रणी वाहन निर्माता ह्यूंडई इंजन में खराबी के चलते चीन के बाजार से अपनी 43,764 कारें वापस मंगाएगी। गुणवत्ता नियंत्रण नियामक ने रविवार को यह घोषणा की।