Home Blog Page 2490

केटी प्राइस ने बेटी को दिखाई अपनी टॉपलेस तस्वीर

Katie Price showed her topless picture to the daughter
Katie Price showed her topless picture to the daughter

लॉस एंजेलिस। मॉडल केटी प्राइस ने अपनी बेटी बनी को अपनी एक टॉपलेस तस्वीर दिखाई। यह तस्वीर उन दिनों की थी, जब वह ग्लैमरस मॉडलिंग में व्यस्त रहा करती थीं।

बॉलीवुड में ‘बादशाह’ शाहरुख खान के 25 साल पूरे

'Baadshah' Shah Rukh Khan completes 25 years in Bollywood
‘Baadshah’ Shah Rukh Khan completes 25 years in Bollywood

मुंबई। वर्ष 1992 में ‘दीवाना’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान के हिंदी फिल्म जगत में 25 साल पूरे हो गए। शाहरुख के प्रशंसक उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहकर पुकारते हैं।

खीरे के छिलके फेंकने से पहले पढ़ ले पूरी खबर!

dont throw the cucumber peel

गर्मी के मौसम में जितना सलाद खाओ उतना फायदा मिलता हैं वही सलाद में खीरा बहुत सी बिमारियों को बचाने में मदद करता हैं। अगर आप खीरा खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं तो ऐसा बिलकुल ना करे। क्युकी खीरे के छिलके में बहुत सारे गुण होते हैं। आईये हम आपको बताते हैं।

अगर वज़न जरूर से ज्यादा कम हैं और वज़न बढ़ाना हैं तो ये जरूर…

1. खीरा के छिलके के फायदे
खीरा शरीर को शीतलता और ताजगी प्रदान करता है। इसे हम सलाद में खाना पसंद करते हैं। खीरा ना केवल सलाद में स्‍वाद बढाने के लिये ही प्रयोग होता है बल्कि इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। खीरे में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है, इसलिए डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए यह बहुत माना जाता है। लेकिन इसका छिलका चबाने में थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए इसे छिलकर खाते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि इसका छिलका हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये कितना पौष्‍टिक है। इसमें घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं और यह पेट के कैंसर का प्राकृतिक इलाज है।
2.  फाइबर का महत्‍वपूर्ण स्रोत
खीरे का छिलका अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्‍छा होता है। यह कब्‍ज की समस्‍या को दूर करता है और इसके सेवन से आपका पेट नियमित रूप से साफ हो जाता है। एक स्‍वस्‍थ आहार के लिए महिलाओं को नियमित रूप से 25 ग्राम फाइबर और पुरूषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। और छिलके समेत खीरा खाना आपकी इस जरूरत को पूरा करता है।
3. विटामिन ‘के’ की मौजूदगी
खीरे के छिलके में विटामिन के मौजूद होता है। विटामिन के प्रोटीन को सक्रिय करने में मदद करता है जो शरीर में स्‍वस्‍थ हड्डियों के रखरखाव, सेल के विकास और रक्‍त के थक्‍कों को बनने से रोकने के लिए महत्‍वपूर्ण होता है। खीरे के मुकाबले छिलके में विटामिन के बहुत अधिक मात्रा में होता है। छिलके समेत खीरे के बॉउल में लगभग 49 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है जबकि छीले हुए खीरे में इसकी मात्रा मात्र 9 माइकोग्राम होती है।

इस शादी के सीजन अगर और खूबसूरत लगना हैं तो ऐसे हेयर स्टाइल करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

खामियां हमें इंसान बनाती हैं : जैकलिन फर्नांडीस

Jacqueline Fernandez : Imperfections make us more human
Jacqueline Fernandez : Imperfections make us more human

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस अपने निजी फोटो शूट के लिए मेकअप या छवि सुधार अनुप्रयोगों से दूर रहती हैं, क्योंकि वह प्राकृतिक सौंदर्य को महत्व देती हैं और खामियों की शक्ति पर विश्वास करती हैं।

सरसों के तेल से 2 मिनट में दूर करें दांतों का पीलापन!

how to get rid from yellow teeth

दाँतों को हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए। बच्चे अक्सर रात में बिना ब्रश किये सो जाते हैं जिसकी वजह से दांत में कीड़े और पीलापन जमने लगता हैं। अगर आपके भी दांत पिले हो रहे हैं तो आप ये काम करे।

खीरे के छिलके फेंकने से पहले पढ़ ले पूरी खबर!

हल्दी पाउडर
घरेलू उपायों से दांत चमकाने के लिए हल्‍दी पाउडर को बहुत अच्‍छा माना जाता है। और माना जाता है कि आधी चम्‍मच हल्‍दी पाउडर में कुछ बूंदे पानी मिलाकर बना मोटा पेस्‍ट टूथब्रश में लगाकर करने से दांत साफ हो जाते हैं। और दो-तीन मिनट बाद मुंह में पानी भरकर घुमाने, ताकि हल्दी मसूड़ों और दांतों की हर दरार में अच्छे से मिल जाए। बाद में कुल्ला कर लें। ऐसा करने से सामान्य दांत दर्द में भी फायदा मिलता है। लेकिन शोध के अनुसार, हालांकि सभी मसाले आपके दांतों पर दाग छोड़ते हैं, लेकिन पीले मसाले ज्‍यादा खतरनाक होते हैं। इस तरह से हल्‍दी दांतों को चमकाना तो दूर बल्कि उन्‍हें बदरंग बना देती है।
केले का छिलका
केले में पोटेशियम, मेग्नीशियम व मेंगनीज अधिक मात्रा में होता है जो दांतों के लिए फायदेमंद और दाग हटाने में मदद करती है। इसलिए केले से दांतों के धब्‍बे दूर करने के लिए पके हुए केले के छिलके की अंदरूनी सतह को दो मिनट तक अपने दांतों पर रगड़ने की सलाह दी जाती है। और कहा जाता है कि ऐसा करने से तीन सप्ताह में धब्बे गायब हो जाएंगे। लेकिन शोध के अनुसार सच तो यह है कि हालांकि यह उपाय दांतों की सतह से दाग धब्‍बों को हटाता हैं लेकिन यह दांतों की जड़ों तक न पहुंचने के कारण अच्‍छे से सफाई नहीं करता।
नारियल तेल
वैसे तो यह सुनने में अटपटा लगेगा, किन्‍तु नारियल के तेल में मौजूद लोरिक एसिड प्लैक को साफ करने में मदद करता है। नारियल के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है इसलिए अगर आप ब्रश करते समय दो या तीन बूंद अपने टूथपेस्ट पर लगाकर ब्रश करते है तो आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है और इस से आपके मसूड़े मजबूत हो जाते है साथ ही चमकते दांत भी। लेकिन शोध के अनुसार, निसंदेह मुंह में तेल भरकर गरारे करने से मुंह के कुछ बैक्टीरिया या गंदगी निकल जाती है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि तेल लगाने से आपके दांत चमकने लगेंगे।
 
स्ट्रॉबेरी
स्‍ट्रॉबेरी को भी दांतों को चमकाने के लिए उत्‍तम घरेलू उपाय माना जाता है। क्‍योंकि स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी दांतो के प्लाक को तोड़ने में मदद करता है और जो दांतो के पीलेपन कारण होता है। साथ ही इसमें मैलिक एसिड नामक एन्जाइम भी होता है वह दाग-धब्बों को साफ करने में सहायता करता है।
एक पकी स्ट्रॉबेरी को मसलने के बाद इसमें अपना टूथ ब्रश डुबोकर और उस ब्रश से दांत साफ करने से महज दो सप्ताह में आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लग जाते हैं। ले‍किन शोध के अनुसार, स्ट्राबेरी में सिट्रिक एसिड दांतों की सतह की कठोरता कम कर सकता है। और मैलिक एसिड भी अधिक होता है। इसलिए ध्‍यान रखें कि स्‍ट्रॉबेरी कच्‍ची न हो, अन्यथा उसका सिट्रिक व मैलिक एसिड दांतों को कमजोर कर सकता है।

अगर वज़न जरूर से ज्यादा कम हैं और वज़न बढ़ाना हैं तो ये जरूर…

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE