Home Blog Page 2509

बेहद कम कीमत पर लॉन्च हुआ Xiaomi Mi 6 जाने इसके features

xiaomi-mi-6-with-snapdragon-835-processor-6gb-ram-launched

चीनी की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 6 को पेश कर दिया। Xiaomi Mi 6 की सबसे अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं।

HOT NEWS UPDATE  VIDEO: आप के बजट में ये स्मार्टफोन हुआ launched जाने फीचर

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। इन दो वेरिएंट के अलावा शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 सेरामिक में कर्व्ड सेरामिक बॉडी है। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

HOT NEWS UPDATE  VIDEO: विराट कोहली को दी पाकिस्तानियो ने गाली शमी हुए हावी

Xiaomi Mi 6 में कंपनी ने 5.15 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोन 3डी ग्लास फ़ीचर से लैस है जो फोन को प्रीमियम एहसास देता है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। हैंडसेट में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। लॉन्च इवेंट में Xiaomi के सह-संस्थापक और सीईओ ली जून ने कहा कि मी 6 में मौज़ूद स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की ग्राफिक्सल परफॉर्मेंस आईफोन 7 से भी बेहतर है। दूसरी तरफ, इस हैंडसेट ने अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को भी पछाड़ दिया।

HOT NEWS UPDATE  VIDEO: दिल्ली की लड़की बनी लाइब्रेरी कोई भी सवाल पूछिए

इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद है। कंपनी ने दावा किया है कि शाओमी मी 6 पर चोट या खरोंच का असर आसानी से नहीं पड़ेगा। और यह मामूली पानी के छीटों से असर नहीं पड़ेगा।

HOT NEWS UPDATE  VIDEO: बिना बिजली बल्ब जला सकते है आप

शाओमी मी 6 में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे। आईफोन 7 प्लस की तरह इस फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो शाओमी मी 6 हैंडसेट 4जी+ नेटवर्क को सपोर्ट करता है। हैंडसेट की बैटरी 3350 एमएएच की है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: ऑनलाइन साइट पर अपना प्रोडक्ट कैसे बेचे

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

Nubia M2 Lite स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 13,999 रुपए

Nubia M2 Lite launched in india with 16MP front camera at Rs 13,999

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता नूबिया ने  नया M2 लाइट स्मार्टफोन लांच किया, जिसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन अमेजन डॉट इन पर नौ मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

RASHIFAL 24 JUNE 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन जाने अपने राशिफल से

Know your horoscope

शनिवार, 24 JUNE 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: WHATSAPP को कुछ ही सेकंड में करे हैक

दिल्ली सरकार की इफ्तार में शामिल नहीं हुए कुमार विश्वास

kumar viswas skips delhi govt iftar party
kumar viswas skips delhi govt iftar party

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास शुक्रवार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल नहीं हुए। विश्वास ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार और उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित इफ्तार के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था।

जोधपुर : अपना बाल विवाह रद्द कराने अदालत पहुंची किशोरी

Jodhpur teenager moves court to annul her child marriage
Jodhpur teenager moves court to annul her child marriage

जोधपुर। जोधपुर की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा बाल्यावस्था में हुई अपनी शादी को रद्द कराने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी की है। सरिता ने अपनी याचिका में कहा है कि जब वह तीन साल की थी, तभी उसकी शादी कर दी गई थी।