Home Blog Page 2629

अखिल भारतीय आईटीआर ने आयकर ई-फाइलिंग एप लांच किया

All India ITR launches Income tax efiling Mobile App for Android and IOS
All India ITR launches Income tax efiling Mobile App for Android and IOS

नई दिल्ली। सरकार द्वारा अधिकृत ई-फाइलिंग वेबसाइट अखिल भारतीय आईटीआर (www.allindiaitr.com) ने आयकर ई-फाइलिंग को आसान बनाने के लिए मंगलवार को एक एप लांच किया।

कश्मीर में ग्रेनेड हमले में CRPF के 13 जवान जख्मी

13 CRPF jawans wounded in series of militant attacks in Kashmir
13 CRPF jawans wounded in series of militant attacks in Kashmir

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान घायल हो गए। यह 24 घंटे के भीतर इस तरह का दूसरा हमला है।

एचडी कुमारस्वामी को खनन मामले में नहीं मिली अग्रिम जमानत

HD Kumaraswamy denied anticipatory bail in mining case
HD Kumaraswamy denied anticipatory bail in mining case

बेंगलुरू। कर्नाटक की विशेष लोकायुक्त अदालत ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी को खनन मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। मामले में कुमारस्वामी पर कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है।

जनता दल (सेक्युलर) के विधायक कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मेरी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से मुझे परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुझे अपने वकील की सलाह माननी है। मेरे अगले कदम पर मेरा वकील फैसला करेगा।

विशेष लोकायुक्त (लोकपाल) अदालत ने जनताकाल खनन मामले में कुमारस्वामी को 17 मई को सात दिनों की अंतरिम जमानत दी थी।

कुमारस्वामी पर अपने पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार तथा अवैध मंजूरी देने का आरोप है, जब वह साल 2006-07 में जद (एस)-भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने कहा कि वे 12 साल पुराना मामला उठा रहे हैं। यह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है।

राज्य के प्रधान राजस्व सचिव गंगाराम बदेरिया को इसी मामले में 15 मई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें तीन जून को जमानत मिल गई थी।

इस बीच, भाजपा के पूर्व मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी मंगलवार को लोकायुक्त के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए।

रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कुमारस्वामी तथा उनके परिवार ने विभिन्न खनन कंपनियों से 150 करोड़ रुपए की रिश्वत ली।

कुमारस्वामी ने कहा कि एसआईटी ने जनार्दन रेड्डी को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। रेड्डी उस कथित भ्रष्टाचार के सौदे का दस्तावेज आखिर कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं, जो हुआ ही नहीं है? मैं पाक-साफ निकल जाऊंगा।

ईडी ने तमिलनाडु के कारोबारी से 50 किलोग्राम सोना जब्त किया

ED attaches 50 kg gold from Tamilnadu businessman Sekhar Reddy
ED attaches 50 kg gold from Tamilnadu businessman Sekhar Reddy

चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि पुराने के बदले नए करेंसी नोट घोटाले के सिलसिले में उसने कारोबारी जे.शेखर रेड्डी तथा उनके सहयोगियों का लगभग 50 किलोग्राम सोना अनौपचारिक तौर पर जब्त किया है, जिसकी कीमत 13,96,88,246 करोड़ रुपए है।

RASHIFAL 14 JUNE 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Wednesday horoscopes and auspicious coincidence
Wednesday horoscopes and auspicious coincidence

बुधवार, 14 JUNE 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि:- आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रहेगी।

video 10 लक्षण जो बताते है की आप वास्तव में एक प्रतिभाशाली हैं

वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से आपको भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। आपके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने होगा। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

Video:14 शादी की तस्वीरें आप विश्वास नहीं करेंगे वास्तव में मौजूद है!

मिथुन राशि:– आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साहित्य-लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।

VIDEO Amazing street dance देखते रह जायेंगे इसके स्टेप्स

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है, फिर भी आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करना होगा। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

VIDEO Best Trick अचानक हो सकता है हमला कैसे बचे

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

VIDEO charlie chaplin के कुछ पुराने कॉमेडी वीडियो सामने आए

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

VIDEO family की अजीब फोटोज देखिये

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम है। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होंगे, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

VIDEO John abraham दिखे अपनी नई Nissan gtr 2017 में रोड पर

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।

VIDEO Katrina Kaif के आ रहे हैं बुरे दिन

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

VIDEO LEAKED! कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की इंटिमेट होनेवाली फोटोज आई सामने

मकर राशि:- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

NEVER GIVE UP सुना तो होगा पर मतलब समझना हो तो ये वीडियो जरूर देखें..

कुंभ राशि:- आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकता है, अत: सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

VIDEO: sohail khan ने बनाई खतरनाक बॉडी देखते रह जायेंगे आप

मीन राशि:- आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियों तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज को लेकर सावधानी रखें। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपके मानहानि का कारण बने। स्त्री तथा पानी से सावधान रहें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE