Home Blog Page 2721

क्या फर्क है नई और पुरानी ऑडी ए3 में, जानिये यहां…

audi a3 old vs new ndash whatrsquos different

भारत में ए3, ऑडी की सबसे अफोर्डेबल कार है, कुछ समय पहले कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, इसकी कीमत 30.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज सीएलए और स्कोडा सुपर्ब से है। यहां हम चर्चा करेंगे नई ऑडी ए3 में हुए उन बदलावों पर जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं…

Mercedes-Benz के ए और बी-क्लास मॉडल का ‘नाइट एडीशन’ लॉन्च, कीमत…

audi a3 old vs new ndash whatrsquos different

फेसलिफ्ट ए3 में बड़ा बदलाव आगे वाले हिस्से में देखने को मिलेगा। इस में नई सिंगल-फ्रेम हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाती है। इस में ऑडी ए4 वाली जेनन प्लस हैडलाइटें स्टैंडर्ड दी गई हैं, जबकि फुल-एलईडी हैडलाइटों का विकल्प भी इस में रखा गया है। साइड में नए 16 इंच के अलॉय व्हील के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डैमलर इंडिया ने ऑल-न्यू भारतबेंज ट्रक लांच किया

पीछे की तरफ नए बम्पर और नए ग्राफिक्स वाले एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। पीछे वाले हिस्से को आकर्षक बनाने के लिए इसके टेललैंप्स पर ऑडी के डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

गर्मियों में यूं करें कार का रखरखाव, पढें ये 7 टिप्स

केबिन लगभग पुराने मॉडल जैसा ही है, यहां बदलाव इसके स्टीयरिंग व्हील में देखने को मिलेगा। नई ए3 में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील आता था। इसके इंफोटेंमेंट सिस्टम में ऑडी की अपडेट मल्टी-मीडिया इंटरफेस (एमएमआई) यूनिट दी गई है। नई ए3 में फ्रेमलेस इंटीरियर रियर व्यू मिरर भी दिया गया है।

निसान की सनी कार 1.99 लाख रुपए तक सस्ती

सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है, नई ए3 में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, पहले इस में 1.8 लीटर इंजन मिलता था। नई ऑडी ए3 पहले की तुलना में करीब 100 किलोग्राम कम वज़नी है, जिस वजह से इसका माइलेज़ बढ़ा है। इसके माइलेज का दावा 19.2 किमी प्रति लीटर है।

HOT NEWS UPDATE सबसे बड़ा और खतरनाक समुद्री जीव देखें इस वीडियो मै

यह आंकड़ा पहले से करीब 3 किमी प्रति लीटर ज्यादा है। हालांकि इसकी पावर 30 पीएस कम हुई है, लेकिन टॉर्क पहले की तरह 250 एनएम का ही है। डीज़ल वर्जन में पुराने मॉडल वाला 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है|

HOT NEWS UPDATE सनी लियोन ने अपनी फिल्म के हीरो का करवाया था HIV टेस्ट

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

वोडाफोन लाया 4 जीबी मुफ्त डेटा का ऑफर

Vodafone offers 4GB of Free Data to existing subscribers upgrading to 4G

नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि दिल्ली एनसीआर के निवासी अपना पुराना सिम नए सुपरनेट 4जी सिम से बदलकर तेज गति वाले डेटा नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी सिम बदलने पर 4 जीबी डेटा मुफ्त की पेशकश भी दे रही है।

पैनासोनिक का इलुगा आई3 मेगा लांच, कीमत सिर्फ 11,490 रुपए

बाज़ार में मौजूद हैं 9 बेस्ट मोबाइल जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

9-best-mobile-camera-sensors-on-the-market-today

आज कल सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर लोगों को अपनी तस्वीरें डालना काफी अच्छा लगता है हालाँकि हर वक्त अपने साथ कैमरा लेकर चला नहीं जा सकता है। ऐसे में आपका स्मार्टफ़ोन आपके काफी काम का साबित होता है। यहाँ हम आपको बाज़ार में मौजूद 9 बेस्ट मोबाइल कैमरा सेंसर्स के बारे में बता रहे हैं।

मात्र 1790 रूपए में घर ले जाएँ सैमसंग का यह दमदार…

इस चित्र में सोनी ने ये बताने की कोशिश की है कि, एक इमेज सेंसर में क्या क्या मौजूद होता है। यह सोनी IMX318 सेंसर है।

आने वाला हैं OPPO का A57 स्मार्टफोन … देगा…

चलिए सबसे पहले सबसे नए स्मार्टफ़ोन से शुरूआत करते हैं। कैमरे के मामले सैमसंग गैलेक्सी S8 अपने ओल्ड वेरियंट की तरह ही है, लेकिन इस नए फ़ोन में एक नया कैमरा सेंसर दिया गया है। इस सेंसर का साइज़ 1/2.5 है, Sony IMX333 12.2MP कैमरा सेंसर से लैस है। इसमें 1.4 माइक्रोन पिक्सल मौजूद है। यह एक RGB सेंसर है और सोनी ने इसमें अपनी डुअल-पिक्सल टेक दी है जो इसे एक अच्छी डील बनाती है।

TOP-5 स्मार्टफोन, जो आते हैं 5000 से 10,000 रूपए के बजट…

Google Pixel XL बाज़ार में पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसे सफल बनाने में गूगल के बढ़िया कैमरे और HDR अल्गोरिथम ने काफी मदद की थी, लेकिन IMX378 एक बढ़िया सेंसर है, जो पहले से ही अपने आप को साबित कर चुका है। IMX333 में भी 12.2MP का सेंसर मौजूद है। हालाँकि IMX378 के जरिये सबसे बड़े पिक्सल साइज़ मिलते हैं। 1.5 माइक्रोन की वजह से इसमें काफी रोशनी दिखाई देती है।

HOT NEWS UPDATE सलमान और कटरीना कैफ क़े बीच हुई शादी की ये बात

यह 19MP इमेज सेंसर सोनी का सबसे नया सेंसर है। इसमें CMOS के मध्य DRAM को दिया गया है। इसका 1.22 माइक्रोन पिक्सल साइज़ ठीक-ठाक है। हालाँकि Sony Xperia XZs में भी यह सेंसर दिया गया है, लेकिन इसने हमे इम्प्रेस नहीं किया।

HOT NEWS UPDATE सबसे बड़ा और खतरनाक समुद्री जीव देखें इस वीडियो मै

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

प्यार होते ही बदल जाती हैं लड़कियों की ये 6 आदतें

girls-change-their-mindset-after-falling-in-love

प्यार इंसान को बदल देता है, ये बात तो आपने सुनी होगी लेकिन ये बदलाव हर किसी के लिए अलग-अलग होता है. रिश्ता जुड़ने के बाद कोई बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है।

डेनिम के दीवानों के लिए जैकलीन फर्नाडीज के सुझाव

तो कोई मैच्योर कोई अचानक से ब्यूटी कॉन्शियस हो जाता है तो कोई बेफिक्र।

स्टडी: ऑफिस की थकान मिटाता है सेक्स, बढ़ती है कार्यक्षमता…

अगर बात लड़कियों की करें तो रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी बहुत सी हरकतें और आदतें बदल जाती हैं. यूं तो ये चेंजेज हर किसी में अलग-अलग होते हैं लेकिन कुछ बातें कॉमन भी होती हैं. ये ऐसे ही 6 बदलाव हैं जो प्यार में पड़ने के बाद ज्यादातर लड़कियों में नजर आते हैं।

क्या आपको पता है, फेसबुक बना सकती है उदास और अस्वस्थ

1. नींद कम आना
ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है. किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं। रात-रातभर फोन पर बातें करना, चैट करना उनकी आदत बन जाती है. बातें करते-करते कब रात से सवेरा हो जाता है, उन्हें पता तक नहीं चलता।

2 मिनट में गोरी त्वचा पाने के लिए राइस और ग्रीन…

2. खुद पर इतराना

वैसे तो हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं लेकिन प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है. जिसका नतीजा ये होता है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है. खुद पर इतराना, खुद को आईने में देखकर मुस्कुराना उनकी आदत बन जाती है।

3. मोबाइल हो जाता है टॉप सीक्रेट

कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है वैसे रिलेशनशिप में पड़ने के बाद शायद ही कोई लड़की अपने मोबाइल में पासवर्ड डालना भूलती हो।

घनी आइब्रो पाना चाहती हैं तो अपनाए ये टिप्स

4. अचानक से बदल जाती है गानों की पसंद

प्यार में पड़ने के बाद हर रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग अपना लगने लग जाता है ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं|

अच्छी सेहत, चमकदार त्वचा के लिए टाइगर श्रॉफ ने दिए ये…

5. पहनने और चलने का अंदाज बदल जाता है
प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां खुद को पहले से कहीं अधि‍क तवज्जों देना शुरू कर देती हैं उन्हें हर समय प्रेजेंटेबल रहना अच्छा लगने लगता है उनकी ड्रेस सेंस बदल जाती है और चाल भी वाकई प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है|

HOT NEWS UPDATE 11 रहस्यमय तस्वीरें जिन्हे समझा नही जा सका क्या आप समझ सकतें हैं?

6. खुद को दरकिनार कर देना
एक ओर जहां प्यार हो जाने पर लड़कियां अपनी लुक्स को लेकर सेंसटिव हो जाती हैं वहीं कई मामलों में वो खुद को अवॉइड भी करना शुरू कर देती हैं कई बार वो अपनी सोच और अपनी राय को दरकिनार करके अपने ब्वॉयफ्रेंड की ही राय को अपना बना लेती हैं वो अपने काम के तरीके को भी उसके हिसाब से बदलना शुरू कर देती हैं|

HOT NEWS UPDATE 2017 की इस ऑडी ने टेक्नोलॉजी और फीचर में सबको पीछे छोड़ा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

तो इसलिए आती है ऑफिस में लंच के बाद नींद

feeling-sleepy-after-office-lunch-your-meal-could-be-the-reason-behind

अमेरिकी संस्था दि स्क्रीप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक हालिया अध्ययन में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। संस्थान ने उन कारणों का पता लगाने का दावा किया है, जिसकी वजह से ऑफिस में लंच करने के बाद नींद आती है।

किन बातों को लेकर लड़कियां रहती हैं इतनी राजदार

दि स्क्रीप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता विलियम जा और उनकी टीम के अनुसार ऑफिस में लंच के बाद नींद आने के मामले बेहद सामान्य हैं। ऑफिस में काम करने वाला लगभग हर व्यक्ति इससे गुजरता है। ऐसे में संस्थान ने ऑफिस और नींद के बीच संबंध और उसके कारणों का पता लगाने की सोची और अब जो सच्चाई सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है।

दोपहर में सोने की आदत है तो जरा ध्यान दें!

शोधकर्ताओं ने कहा कि ऑफिस में लंच के बाद नींद आने के लिए नमक, चीनी और प्रोटीनयुक्त खाना जिम्मेदार है। मसलन, पनीर, चीज, सी-फूड, दालें, नमकीन, मिठाई आदि। ऐसे खाने को ‘स्लीपर्स’ भी कहा जाता है, जिसे खाने के बाद तेज नींद आती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इनका सेवन करने के बाद हमारे शरीर की नसों में खि‍चाव कम होता है।

शोधकर्ता विलियम जा ने बताया कि ऑफिस में कर्मी आमतौर पर उच्च नमक, चीनी और प्रोटीनयुक्त चीजें खाते हैं, जिससे हमें मीठी नींद आने लगती है।

15 बातें जिन्हें जानने के बाद आप रोज खाएंगे अमरूद…

क्यों होता है ऐसा

खाना खाते ही पाचन क्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में हमारे पेट को पाचन क्रिया करने के लिए ज्यादा खून की जरूरत पड़ती है, जिसकी भरपाई करता है हमारा दिमाग। इस कारण से दिमाग में खून की मात्रा घट जाती है और इसी वजह से उसकी क्रियाशीलता भी थोड़ी धीमी हो जाती है और सुस्ती व नींद का एहसास होने लगता है। प्रोटीनयुक्त खाना खाने से इसलिए ज्यादा नींद आती है, क्योंकि प्रोटीन के पाचन में ज्यादा समय लगता है।

‘बिस्‍तर की सिलवट’ का राज खोलते ये रिसर्च…

कैसा हो ऑफिस का लंच ताकि नींद न आए

ऑफिस लंच में चावल की जगह रोटी लाने की आदत डालें। चावल खाने से ज्यादा नींद आती है।
लंच में आलू न लें. आलू ग्लायसिमिक इंडेक्स यानी शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देता है, जिससे नींद आती है।

HOT NEWS UPDATE सबसे बड़ा और खतरनाक समुद्री जीव देखें इस वीडियो मै
बिस्कुट, दूध, बन या पेस्ट्री आदि जिसमें शहद मिला हो, उसे न खाएं. ऑफिस में मीठी चीजें खाने से बचें।
दोपहर में हल्का लंच करें सुबह-सुबह भारी नाश्ता करें और ऑफिस जाएं, इससे आपको लंच में कम भूख लगेगी और खाने के बाद नींद भी नहीं आएगी।

HOT NEWS UPDATE सनी लियोन ने अपनी फिल्म के हीरो का करवाया था HIV टेस्ट

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE