Home Blog Page 2898

मुरादाबाद का पर्वतारोही रवि कुमार एवरेस्ट फतह करने के बाद से लापता

missing indian mountaineer Ravi Kumar dies  after climbing Mount Everest
missing indian mountaineer Ravi Kumar dies after climbing Mount Everest

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला पर्वतारोही रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद लापता हो गया है। उसने शनिवार को नेपाली समय 1 बजकर 28 मिनट पर दोपहर में माउंट एवरेस्ट फतेह कर तिरंगा लहराया था।

काजी दूल्हों को तीन तलाक से दूर रहने की सलाह देंगे : एआईएमपीएलबी

triple talaq undesirable, practitioners to face boycott : AIMPLB to SC
triple talaq undesirable, practitioners to face boycott : AIMPLB to SC

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वह काजियों से कहेगा कि वे निकाह के दौरान दूल्हा तथा दुल्हन को तीन तलाक को खारिज करने की सलाह दें, क्योंकि यह शरीयत में अवांछित है।

Pro Kabaddi auction : नितिन सबसे महंगे खिलाड़ी, मंजीत को पछाड़ा

Pro Kabaddi league 2017 auction : Nitin tomar becomes costliest player at Rs 93 lakh
Pro Kabaddi league 2017 auction : Nitin tomar becomes costliest player at Rs 93 lakh

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के आगामी पांचवें संस्करण के लिए हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में नितिन तोमर सबसे महंगे खिलाड़ी बन कर उभरे हैं। उन्हें संस्करण की नई टीम यूपी ने 93 लाखों की भारी भरकम कीमत में खरीदा है।

भारत की NSG सदस्यता की राह में फिर रोड़ा अटकाएगा चीन

बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि वह परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता के भारत के प्रयास को लेकर अपने पुराने रुख पर कायम है।

RASHIFAL 23 MAY 2017 कुछ भी करने से पहले अपने दिनभर के बारे मैं जान लें….

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence
Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

मंगलवार, 23 मई – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यवसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी¸ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

धनु राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म, ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा।

मीन राशि :- आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।