Home Blog Page 2939

IAS अनुराग तिवारी की मौत मामले में SIT गठित, हरकत में आया PMO

SIT to probe death of karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari
SIT to probe death of karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे कर्नाटक के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने गुरुवार को स्पेशल जांच टीम गठित कर दी है। इस बीच, शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आईएएस की मौत को लेकर पूरी रिपोर्ट तलब की है।

देश के शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 224 अंक नीचे

Sensex ends down over 224 points, nifty falls to 9429 on profit booking, US political woes
Sensex ends down over 224 points, nifty falls to 9429 on profit booking, US political woes

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 223.98 अंक की गिरावट के साथ 30,434.79 पर और निफ्टी 96.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ।

कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक, भारत को मिली कूटनीतिक सफलता

Kulbhushan Jadhav must not be executed, ICJ tells pakistan
Kulbhushan Jadhav must not be executed, ICJ tells pakistan

कुलभूषण जाधव मामले में भारत को गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में बेहद अहम कूटनीतिक, नैतिक व कानूनी सफलता मिली। अदालत ने पाकिस्तान से मामले में अंतिम फैसला आने तक कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी न देने का आदेश दिया और आदेश के क्रियान्वयन को लेकर उठाए गए कदमों से अदालत को अवगत कराने को कहा।

आईसीजे के अध्यक्ष रॉनी अब्राहम ने अपने आदेश में कहा कि इस अदालत ने एकमत से फैसला किया है कि मामले में अदालत का अंतिम फैसला आने तक कुलभूषण जाधव को फांसी न देने के लिए पाकिस्तान हर उपाय करेगा।

साथ ही अदालत ने एकमत से यह भी फैसला किया है कि इस आदेश के क्रियान्वयन को लेकर उठाए गए कदमों से पाकिस्तान अदालत को अवगत कराएगा।

कुलभूषण जाधव : कब क्या हुआ

उन्होंने कहा कि अदालत ने यह भी फैसला किया है कि मामले में जब तक उसका अंतिम फैसला नहीं आ जाता, इस पर कहीं और सुनवाई नहीं होगी। पीठ में अध्यक्ष के अलावा 10 और न्यायाधीश हैं, जिनमें भारत के दलबीर भंडारी भी शामिल हैं।

न्यायाधीश भंडारी ने कहा कि राजनयिक संबंधों के मुद्दों के अलावा, तथ्यों की प्राथमिक जांच में यह साामने आना बेहद खेदजनक है कि कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के बाद तथा पाकिस्तान में उनके खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें राजनयिक संपर्क प्रदान करने के भारत के अनुरोध को खारिज कर उनके बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया।

अदालत में उस वक्त दोनों देशों के अधिकारी मौजूद थे, जब न्यायाधीश अब्राहम ने रजिस्ट्रार को दोनों पक्षों को आदेश की प्रति प्रदान करने को कहा।

विस्तृत आदेश में अदालत ने कहा कि मौजूदा मामले के विवरणों को देखकर प्रथमदृष्टया लगता है कि अदालत का मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार है।

कुलभूषण जाधव मामले में आमने-सामने भारत, पाकिस्तान

मामले की सुनवाई में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर अदालत ने कहा कि उसने भारत की उन दलीलों पर गौर किया, जिसके मुताबिक पाकिस्तान जाधव की गिरफ्तारी तथा हिरासत को लेकर दूतावास को सूचना प्रदान करने में कथित तौर पर नाकाम रहा और जाधव को राजनयिक संपर्क प्रदान करने में कथित तौर पर असफल रहा। भारत की इन दलीलों से साफ हो जाता है कि यह मुद्दा वियना संधि के दायरे में है।

आदेश के मुताबिक अदालत की नजर में, ये मुद्दे यह स्थापित करने के लिए पर्याप्त है कि वियना संधि के अनुच्छेद एक के तहत मामले में अंतर्राष्ट्रीय अदालत को हस्तक्षेप का अधिकार है। अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि राजनयिक संबंधों को लेकर पक्षों के बीच 2008 में हुआ एक द्विपक्षीय समझौता अधिकार क्षेत्र पर उसके नतीजे में कोई परिवर्तन नहीं लाता है।

आदेश में यह भी कहा गया कि अदालत ने गौर किया है कि दूतावास को सूचना प्रदान करने तथा एक देश व उसके नागरिकों के बीच राजनयिक संपर्क प्रदान करने का अधिकार वियना संधि के अनुच्छेद 36 के पहले पैराग्राफ में दर्ज है। अदालत की नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि भारत ने जिन अधिकारों का दावा किया है, वह विश्वसनीय है।

अदालत ने कहा कि उसने पाया है कि भारत ने जिन अधिकारों की मांग की है और अदालत जिन तात्कालिक कदमों को उठा सकती है, इन दोनों के बीच एक वैध संबंध है।

न्यायाधीश अब्राहम ने उल्लेख किया कि पाकिस्तान के वकील ने यह दलील दी है कि जाधव को अगस्त तक फांसी नहीं दी जाएगी, लेकिन यह आश्वासन नहीं दिया है कि उसके बाद उसे फांसी नहीं दी जाएगी। इन हालात में अदालत इस बात को लेकर संतुष्ट है कि यह मामला ‘अर्जेट’ है।

अदालत ने यह भी कहा कि जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए, जिसकी भारत ने मांग की है।

‘कैदियों की अदला-बदली से सुलझ सकता है जाधव मामला’

उल्लेखनीय है कि भारत ने जाधव को पाकिस्तान के सैन्य अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अदालत से मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। साथ ही आशंका जताई थी कि पाकिस्तान आईसीजे का फैसला आने से पहले ही जाधव को फांसी दे सकता है।

जासूसी तथा पाकिस्तान के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है।

भारत जाधव को बचाने की हर कोशिश करेगा : सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कुलभूषण जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले की सराहना की और कहा कि भारत जाधव को बचाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा।

आईसीजे का फैसला आने के बाद सुषमा ने ट्वीट किया कि मैं देश को आश्वस्त करना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

सुषमा ने ट्वीट किया कि आईसीजे का आदेश जाधव के परिवार वालों और भारतीय नागरिकों के लिए राहत की तरह आया है। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि हम आईसीजे के समक्ष भारत का पक्ष प्रभावी तरीके से रखने के लिए हरीश साल्वे के आभारी हैं।

जाधव को राजनियक सहायता की मांग करेंगे : नायडू

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे के फैसले को एक अहम जीत करार दिया और कहा कि भारत एक बार फिर जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने की मांग करेगा। नायडू ने ट्वीट किया कि कुलभूषण जाधव मामले में भारत की यह अहम जीत है।

नायडू ने अलग से संवाददाताओं से कहा कि हम उन्हें राजनयिक संपर्क प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसे सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य बनता है..वे (पाकिस्तान) बेनकाब हो चुके हैं। उन्हें वियना संधि का सम्मान करना पड़ेगा।

HBSE 12th results 2017: रिजल्ट जारी Check Step by Step

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा

HBSE results 2017: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) के 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं 20 मई को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। दोनों क्लास के लिए बोर्ड परीक्षा की शुरुआत मार्च में हुई थी। तकरीबन 7,51,766 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया वो अपना रिजल्ट ऐसे चेक करें:-

Step1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें
Step2. Home Page पर व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें
Step3. 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिए जारी हुए लिंक पर Click करें
Step4. एक नया पेज खुलेगा
Step5. इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
Step6. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा

पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 2.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 53.96% छात्र पास हुए थे।

संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.bseh.org.in/

आप अपना रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं-

http://results.amarujala.com/results-alert/hbse-class-12th-exam-2017-results/

बेटे पापा से….

jokes in hindi
jokes in hindi

सच्चा दोस्त आपको सिर्फ दो बाते बताता है,

1- अंडा नॉनवेज नहीं होता

2- बीयर दारू नहीं होती…..

————–

बेटा- पापा आपने कहा था ना के मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचाए?

पिता- हां

बेटा- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
————

एयर होस्टेस पंडित से: सर, क्या लेंगे?
पंडित- दाल ‘ बाफला सलाद
और लड्डू…
एयर होस्टेस –
सर आप किंगफ़िशर के प्लेन में बैठे हैं,
भेरू बावजी के रातीजगा में नहीं!!