
सड़क हादसे में कन्नड़ टीवी अभिनेत्री रेखा सिंधु की मौत

निर्भया रेप कांड : सभी 4 दोषियों की फांसी बरकरार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में घटी गैंगरेप की घटना में दोषी ठहराए गए चार दुष्कर्मियों की फांसी पर अंतत: सुप्रीमकोर्ट ने भी शुक्रवार को अपनी मुहर लगा दी। न्यायालय ने इसे जघन्यतम श्रेणी का मामला करार दिया।
फिटकरी के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं

फिटकरी के गुणों से तो सभी भली भाँती परिचित हैं यह बहुत काम की चीज़ है फिटकरी एक बहुत ही अच्छा एंटी बायोटिक है क्या जानते हैं कि फिटकरी के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं फिटकरी से होने वाले फायदों के बारे में
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को सनबर्न की परेशानी का सामना करना पड़ता है इससे निजात पाने के लिए आधा कप पानी में 2 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलकर उसे सनबर्न वाली जगह पर लगाए, ये आपको कॉफी राहत पहुचायेगी|
अगर आपको जुओं की समस्या है और किसी भी तरह इसमें आपको रहत नहीं मिल रही है तो इसके लिए भी आप फिटकरी का इस्तेमाल करें फिटकरी के पाउडर में पानी और टी-ट्री आइल मिलाकर इसे बालों पर लगाएं 30 मिनिट बाद बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें आपके बालों से सारे जुएं निकल जायेगे|
चेहरे पर कील मुहासे और ब्लैकहेड्स होना तो लगभग आम बात है लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है इसे दूर करने में कई बार ब्लैकहेड्स और कील मुहासों के दाग चेहरे पर रह जाते हैं कील मुहासे और ब्लैकहेड्स चेहरे पर गंदगी के कारण होते हैं|
ऐसे मैं 1 चम्मच फिटकरी के पाउडर में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल मिलकर चेहरे पर लगाएं थोड़ी देर इसे लगा रहने दें फिर साफ़ पानी से चेहरे को धो लें इससे ब्लैकहेड्स और कील मुहसो के दाग साफ हो जायेंगे|
बालों को मज़बूत करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है पहले पानी को हल्का गुनगुना कर लें अब गुनगुने पानी में फिटकरी पाउडर और कंडीशनर को मिला लें अब इसे बालों पर लगाएं कुछ देर बाद साफ़ पानी से बालों को धो लें हफ्ते में एक बार यह उपयोग करने पर कुछ ही हफ़्तों में आपको बालों में फर्क साफ़ नज़र आने लगेगा|
लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि

लाल मिर्च का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आइए आपको बताते हैं लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि….
सामग्री :-
लाल मिर्च – 300 ग्राम
अचार में डालने के लिए तेल -100 ग्राम
मेथी – 3 चम्मच
जीरा – 3 चम्मच
सौंफ – 3 चम्मच
सरसों के बीज – 3 चम्मच
हल्दी – 3 चम्मच
नमक स्वादानुसार
अमचूर पाउडर – 3 चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
तेल – 3 चम्मच
विधि :-
लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को धोकर थोडी देर धूप में सुखा लें।
जब तक मिर्च सूखें आप सौंफ, मेथी, जीरा, अजवाइन, सरसों के बीज को मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
इस पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें नमक,हल्दी, आमचूर पाउडर, चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण में 2 चम्मच तेल डालें, लाल मिर्च को चाकू की सहायता से बीच में से चीर लें और मिर्च के बीच में इस मिश्रण को भर दें।
सभी मिर्चों में इसी तरह मिश्रण भर दें और इन्हें एक डब्बे में भर दें। अगर मिश्रण बचा है जो इसे मिर्च के ऊपर डाल दें और इसके बाद इसमें तेल डालकर डिब्बे को बंद करके रख दें।
इसे कुछ दिनों तक धूप में रखें। करीब आठ-दस दिन में मिर्च का अचार खाने लायक हो जाएगा।
हनी सिंह अपना नया अल्बम बनाने के लिए रोजाना कई घंटे स्टूडियो में बिता रहे हैं

बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपना नया अल्बम बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वह रोजाना लगभग 8 घंटे स्टूडियो में बिता रहे हैं।
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले संगीतकारों में से हैं और यही वजह है कि अपने गायन से सनसनी मचाने वाले हनी सिंह अपने प्रशंसकों को किसी भी हाल में निराश नहीं करना चाहते।
वह हर रोज एक निश्चित समय अपने अगले अल्बम ‘राइज एंड शाइन’ के लिए गीत लिखने और संगीत की रचना में बिता रहे हैं।
उनके नए हिट गीत ‘धीरे धीरे’ ने यूट्यूब पर 20 लाख बार देखा गया। इस गीत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
हनी को ‘हाय हील्स’, ‘ब्लू आइज’, ‘लुंगी डांस’, ‘डोप शॉप्स’, ‘देसी कलाकार’, ‘एन्ग्रेजी बीट’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है। वह भारत के पसंदीदा संगीत कलाकारों में से एक हैं।
हनी सिंह की कड़ी मेहनत और काम में समर्पण देख, हम एक और ‘चार्टबस्टर’ की उम्मीद कर सकते हैं।