Home Blog Page 3103

पिता के मुकाबले नहीं कमा पाए फिल्मों में नाम….ये सितारें

बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे जो अपने माता-पिता से अधिक लोकप्रिय हुए, इनमें श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन जैसे सितारों के नाम शामिल है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि हर सितारा का बेटा मशहूर हो गया हो। कुछ ऐसे भी स्टार हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के दम पर बॉलीवुड में कदम तो रखा, लेकिन उनकी तरह मशहूर नहीं हो पाए। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो अपने पिता की तरह मशहूर नहीं हो पाए…..

amitabh bachan and abhishek bachan

अमिताभ बच्चन का बेटा अभिषेक बच्चन

vinod khanna and akshay khanna

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय-राहुल

dharmendra and sons

धर्मेंद्र के बेटे बॉबी और देओल

jitendra and tushal

जितेन्द्र का बेटा तुषार कपूर

shakti kapoor

शक्ति कपूर का बेटा सिद्धार्थ कपूर

रोनाल्डो ने यूरोपियन टूर्नामेंट्‍स में दागा अपना 100वां गोल रचा इतिहास

football-ronaldo-creates-history-reaches-100th-goal-in-european-competition
football-ronaldo-creates-history-reaches-100th-goal-in-european-competition

म्यूनिख: पुर्तगाल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जर्मन क्लब बैयर्न म्यूनिख के खिलाफ चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में न सिर्फ 100वां यूरोपीय गोल किया बल्कि रीयल मैड्रिड को 2-1 से शानदार जीत भी दिला दी।

वे यूईएफए क्लब स्पर्धा में गोलों का शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मैसी 95 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बैयर्न ने आर्तुरो विडाल के गोल से पहले हाफ में बढ़त बनाई लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले रोनाल्डो ने बराबरी का गोल दागा। बैयर्न को आखिरी आधा घंटा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि सेंटर बैक जेवियर मार्टिनेज को दो फाउल के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। निर्धारित समय से 13 मिनट पहले रोनाल्डो ने रीयल के लिए दूसरा गोल किया।

‘मैं यह रिकॉर्ड बनाना चाहता था। क्योंकि इस रिकॉर्ड तक पहुंचना बहुत बड़ी बात होती है। बैयर्न म्यूनिख जैसी टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाना और अच्छा लगा

IPL-10 में देखें कोरी एंडरसन ने किस तरह से लपका ये अद्भुत कैच

delhi-daredevils-corey-anderson-superbly-judged-catch-watch-video
delhi-daredevils-corey-anderson-superbly-judged-catch-watch-video

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में कोरी एंडरसन ने अविश्वसनीय कैच लेकर सबको हैरान कर दिया. दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के मुकाबले में भी एक हैरतअंगेज कैच देखने को मिला. दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑलराउंडर एंडरसन ने ऐसी फील्डिंग का नमूना पेश किया जिसे देखकर सभी ने दांतो तले उंगली दबा ली.

कोरी एंडरसन अपनी बाईं तरफ तेजी से लेकिन संभलकर उछले. शरीर तिरछा होकर हवा में लहरा रहा था, लेकिन निगाहें गेंद पर टिकी थीं. बाएं हाथ से ही गेंद को लपका और पलटी खाकर जमीन पर गिर गए, लेकिन समय रहते गेंद को कैच कर लिया.

दरअसल गुजरात लायंस की बल्लेबाजी के दौरान 15वां ओवर तेज गेंदबाज पैट कमिंस फेंक रहे थे. उन्होंने अपनी पहली दिनेश कार्तिक को भेजी जिसे उन्होंने मिड ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कोरे एंडरसन ने गेंद को पीछे की ओर कूदते हुआ शानदार अंदाज में बाएं हाथ से लपक लिया.दिनेश कार्तिक भी एंडरसन का ये कैच देखकर हैरान रह गए, उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनका कैच लपक लिया गया है.

विरोधी टीम ने भी खूब सराहा

दिल्ली की खेमे में खुशी का माहौल और मैच देखने आए गुजरात के मालिक केशव बंसल भी ताली बजाने से खुद को रोक नहीं सके। कैच इतना बेहतरीन था कि बड़ी स्क्रीन पर इसका कई बार रीप्ले भी दिखाया गया। इस कैच को लपकने में एंडरसन ने गजब की फुर्ती और शरीर का अद्भुत संतुलन दिखाया।

दिल्ली की टीम ने गुजरात को हराया

आईपीएल 2017 में गुरूवार को फिरोज शाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लायंस को 7 विकेटों से हराकर सभी को हैरान कर दिया था.जहां दिल्ली ने रिकॉर्ड 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 गेंदें शेष रहते इस मैच को जीत लिया था.वहीँ दिल्ली की यह मौजूदा आईपीएल संस्करण में चौथी जीत भी थी. दिल्ली के घरेलू मैदान पर आयोजित हुए इस मैच में गुजरात लायंस के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने मेहमान टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

जहां उन्होंने 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 34 गेंदों में 65 रन बनाए थे. लेकिन उनकी इस तूफानी पारी का अंत तब हुआ जब पैट कमिंस की गेंद पर कोरी एंडरसन ने सुपर मैन अंदाज़ में दिनेश कार्तिक का कैच लेकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया. कार्तिक ने कमिंस की मिडिल स्टंप में आती गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से खेलने की कोशिश की.इस दौरान वहां खड़े एंडरसन ने हवा में उछलकर गेंद को अपने हाथ में दबा लिया था।

झटपट बनाए कढाही मशरूम जाने इसकी पूरी विधि

yummy mushroom

कढ़ाही मशरूम

आवश्यक सामग्री

मशरूम- 8 से 10

शिमला मिर्च- 1
तेल- 2 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 3
अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
काजू- 10 से 12
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
नमक- 1/2 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
हींग- 1 पिंच
जीरा- 1/2 छोटी चम्मच

विधि-

टमाटर, काजू और अदरक को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लीजिए और बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए।
मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पौंछ लीजिए और इनके चाकू से पतले-पतले स्लाइस कर लीजिए। शिमला मिर्च का डंठल और बीज काटकर पूरी तरह हटा दीजिए। इनको मीडियम साइज के चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लीजिए।

पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से गरम कीजिए। तेल गरम होने पर शिमला मिर्च डाल दीजिए और इन्हें 2 से 3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रंची होने तक भून लीजिए।

भुनी शिमला मिर्च को प्याले में निकाल लीजिए। पैन में बचे हुए तेल में हींग और जीरा भी डालिए। जीरा चटखने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-काजू- अदरक का पेस्ट डालकर मिक्स कर दीजिए। साथ ही लाल मिर्च और कसूरी मेथी भी डाल दीजिए और मसाले को चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक मसाले के ऊपर तेल अच्छे से न तैरने लगे।

इसके बाद, कढ़ाही से ढक्कन हटाकर सब्जी को अच्छे से मिक्स कीजिए। मशरूम में सारे मसाले ज़ज़्ब हो गए हैं, कढ़ाही मशरूम बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए तथा सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए।

चटाखेदार और लटपटी कढ़ाही मशरूम सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिए और इस सब्जी के निराले ज़ायके का मज़ा लीजिए।

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज,फैन्स हुए खुश

salman-khan-tubelight-poster-takes-the-internet-storm

फिल्म कई दिनों के इंतज़ार के बाद अब सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज हो गया है सलमान के फैन्स को बेसब्री से इस टीज़र का इंतजार था सलमान ने फिल्म का ऑफिशल टीजर ट्विटर पर भी शेयर किया है|

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र

सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट के लिए फैन्स इतने पागल हो रखे थे उत्सुक थे कि इसके आते ही वो उसपर टूट पड़े इसी का असर था कि कल दोपहर से ही ट्विटर पर ट्यूबलाइट तीजै ट्रेंड कर रहा था|

बता दें कि फिल्म में सलमान का एक डायलॉग कुछ इस तरह है, ‘यकीन एक ट्यूबलाइट की तरह होता है,देर से जलता है लेकिन जब जलता है तो फुल लाइट कर देता है’

बाकी तो आप जब फिल्म का टीज़र देखेंगे तो खुद ही समझ जायेंगे कि वाकई में इसमें क्या खास है|