Home Blog Page 3102

सचिन तेंडुलकर ने कहा भारत को चैंपियंस ट्रोफी में खेलना चाहिए

india-should-play-in-champions-trophy-says-sachin-tendulkar
india-should-play-in-champions-trophy-says-sachin-tendulkar

नई दिल्ली: सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ सहित कई अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्रोफी में देश की टीम की हिस्सेदारी के पक्ष में हैं।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में एक रिपोर्ट के अनुसार तेंडुलकर और द्रविड़ उन 12 पूर्व क्रिकेटरों के समूह में से एक हैं जो भारत को आगामी चैम्पियंस ट्रोफी में खेलते हुए देखना चाहते हैं। वेबसाइट ने कहा कि तेंडुलकर, द्रविड़, जहीर खान, गुडंप्पा विश्वनाथ, संदीप पाटिल, संजय मांजरेकर, आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर, वेंकटेश प्रसाद, सबा करीम, मुरली कार्तिक और दीप दासगुप्ता की एक सी राय थी कि भारत को चैम्पियंस ट्रोफी में अपने खिताब का बचाव करने का प्रयास करना चाहिए जो उसने 2013 में जीता था।

बीसीसीआई गंभीरता से चैम्पियंस ट्रोफी से हटने पर विचार कर रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी फैसला उसकी सहमति के बिना नहीं लिया जा सकता।

प्लास्टिक डिब्बों की पहले परखें गुणवत्ता​, फिर ही खरीदें

हालांकि देश भर में पर्यावरण संरक्षण के नाम पर प्लास्टिक पर बैन लगाए जा रहें, प्लास्टिक के प्रॉडेक्ट्स का निर्माण भी बंद किया जा रहा हैं। ऐसे में भी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब कही न कहीं सबसे ज्यादा सहूलियत को महत्व देने के चक्कर में अभी भी प्लास्टिक और उससे बनने सामना का इस्तेमाल कर रहें हैं।

जानिए बैंक चेक से जुड़े फैक्ट

डिजिटलाइजेशन जमाने में अभी भी चेक का अपना मोल और महत्व बरकरार है। क्योंकि बैंक से बड़ा उमाउंट निकालना हो या फिर कैश की समस्या से बचने के लिए चैक ही ज्यादा काम आ रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही निगेटिव रोल में दिखेंगी

divyanka nagetive role movies

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही शो छोड़ने वाली है। सुनने में आया है कि ये है मोहब्बतें में एक ट्वीट्स आएगा जिसमें इशिता भल्ला कि मौत हो जाएगी।

इस बात का पता तब चला जब नेट पर ‘ये है मोहब्बतें’ के निदेशक संदिप सिकंद और एकता कपूर का एक वीडियो सामने आया जिसमें एकता कपूर इशिता की मरने की बात कर रही हैं।

अब ये तो कहना मुश्किल होगा कि ये मजाक हैं या सच में दिव्यांका हमें छोड़के जाने वाली हैं। पर ये बात तो तय है कि अगर एेसा हुआ तो इशिता के फैन्स काफी निराश होंगे।

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर पॉजिटिव रोल अदा करने के लिए जानी जाती हैं, कुछ समय पहले दिव्यांका ने निगेटिव भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की। दिव्यांका ने कहा किवह ऐसी भूमिकाएं वेब सीरीज या शॉर्ट फिल्म में निभाना चाहती हैं।

दिव्यांका ने बताया, ‘मैं निगेटिव भूमिकाओं के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं धारावाहिक में निगेटिव भूमिका नहीं निभाना चाहती। मैं आमतौर पर चरित्र की गहराई में चली जाती हूं।धारावाहिकों के लिए हमें काफी घंटे शूटिंग करनी पड़ती है और मैं उस निगेटिविटी के साथ नहीं जी सकती।’

उन्होंने कहा, ‘किसी फिल्म, छोटी फिल्म, वेब सीरीज के लिए मैं निगेटिव भूमिकाएं करने के लिए तैयार हूं क्योंकि यह कम समय के लिए होती हैं। मैं प्रयोग करना चाहती हूं लेकिन एक अलग माध्यम में।’ एकता कपूर के धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई थ‍ी उसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली।

दिल्ली डेयरडेविल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की जाने क्या है गणित

cricket-news-how-delhi-daredevils-can-make-it-to-playoffs
cricket-news-how-delhi-daredevils-can-make-it-to-playoffs

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस दोनों टीमें टेबल में काफी नीचे हैं। दोनों ही टीमों के छह-छह अंक हैं। परिस्थितियां हालांकि गुजरात लायंस के लिए ज्यादा परेशानी भरी हैं। गुजरात अगर अपने सारे मैच जीत जाता है तो भी उसके 14 अंक होंगे और तभी वह प्लेऑफ में जगह बनाने का दावा पेश कर पाएगा।

एक मैच हारते ही गुजरात की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी क्योंकि अभी से चार टीमों के 12 अंक हैं। 14 अंक होने के बाद भी गुजरात को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

गुजरात को आज दिल्ली के खिलाफ तो जीत हासिल करनी ही होगी बल्कि उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कानपुर में होम मैच खेलना है। सुरेश रैना की टीम को अगर अंतिम चार के लिए चुनौती पेश करनी है तो उसे अपने बाकी बचे सभी मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे क्योंकि ऐसे में रनरेट भी काफी मायने रखता है।

वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स के हालात भी कुछ ज्यादा अलग नहीं हैं। दिल्ली के पास फायदा यह है कि उसके पास एक मैच ज्यादा है। उन्हें पांच में चार मैच अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर खेलने हैं। गुजरात के अलावा उन्हें मुंबई इंडियंस, पुणे और रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ भी एक मैच खेलन है। इसके अलावा गुजरात लायंस के खिलाफ एक अवे मैच भी दिल्ली की टीम को खेलना है। अगर वह अपने बाकी बचे पांच में से चार मैच भी जीत जाती है तो दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।