लाल किले के कुएं में मिला ग्रेनेड, सुरक्षित हटाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत लाल किले के एक कुएं में गुरुवार शाम ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसके बाद वहां दशहत फैल गई। उसे शुक्रवार सुबह वहां से सुरक्षित हटा दिया गया।
नृत्य मेरा पहला प्यार है : तापसी पन्नू

लंदन। अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ में 1990 के बॉलीवुड गीतों पर थिरकने के लिए उत्साहित हैं। इसकी खास वजह है कि वह नृत्य को अपना पहला प्यार मानती हैं। वह वर्तमान में अभिनेता वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अखिलेश सरकार ने यादव सिंह को बचाने के लिए 21.15 लाख रुपए खर्च किए : RTI

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार ने नोएडा के मुख्य अभियंता रहे दागी यादव सिंह को सीबीआई जांच से बचाने के लिए सुप्रीमकोर्ट के कई वकीलों को 21.15 लाख रुपए की बड़ी रकम का भुगतान किया था।
फेसबुक ने भारत में शुरू की है एक्सप्रेस वाइफाई सर्विस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने अपनी ‘एक्सप्रेस वाईफाई’ सर्विस को भारत में शुरू कर दिया है। फेसबुक ने एयरटेल के साथ मिलकर भारत में इस सर्विस को शुरू किया है। फेसबुक अपनी इस सर्विस के तहत ग्रामीण इलाकों के यूजर्स को पब्लिक हॉटस्पॉट उपलब्ध करवाएगी।
फेसबुक ने अपनी इस सर्विस के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि अगले कुछ महीने में 20,000 से अधिक जगहों पर यह वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।
फेसबुक के एशिया हेड मुनीष सेठ ने कहा कि भारत में लगभग 1.3 अरब की आबादी है, लेकिन अब तक केवल 39 करेाड़ लोग ही इंटरनेट से जुड़े हैं। एक्सप्रेस वाईफाई के जरिए फेसबुक समाज के उन लोगों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करना चाहती है जो अब तक इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं।
यूजर्स को फेसबुक के पब्लिक वाईफाई सेवा का लाभ लेने के लिए 1 दिन, 7 दिन और 30 दिन का पैक खरीदना होगा। फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सर्विस अभी के लिए उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान व मेघालय में लगभग 700 हॉटस्पॉट के जरिए उपलब्ध हो गई है।
आपको बता दें कि कंपनी ने यह पहल अपने विवादास्पद ‘फ्री बेसिक्स’ को वापस लेने के लेने के लगभग एक साल बाद पेश की है. फ्री बेसिक्स सर्विस के जरिए फेसबुक ने चुनींदा वेबसाइटों तक नि:शुल्क पहुंचाने का ऐलान किया था।