online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
शुक्रवार को अक्षय तृतीया की पुण्य तिथि पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी दोनों धामों में कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरुवार को दोपहर बाद शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना हो गई दूसरी ओर खरसाली से यमुना की डोली शुक्रवार को ही यमुनोत्री के लिए रवाना होगी।
उधर, ऋषिकेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गौरतलब है कि केदारनाथ के कपाट तीन और बद्रीनाथ के छह मई को खुलेंगे।
गुरुवार दोपहर बाद ठीक 1.05 बजे वैदिक मंत्राच्च्चारण के बीच मुखबा से गंगा की डोली गंगोत्री रवाना हुई सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ सेना के बैंड की धुन के बीच डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर पहुंची।
रात्रि विश्राम के बाद सुबह रवाना होकर डोली दोपहर 12 बजे से पहले गंगोत्री पहुंचेगी गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि ठीक 12.15 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम में कपाट खोलने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं यमुनोत्री मंदिर के सचिव कीर्तिश्वर उनियाल ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से प्रस्थान करेगी और ठीक सवा बारह बजे धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।
ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 17 बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया जत्थे में करीब 600 श्रद्धालु हैं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षित यात्रा के लिए कृत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से देश और दुनिया में सकारात्मक संदेश जाएगा।
रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च होने के बाद से इतने ऑफर पेश किए हैं कि ग्राहकों के लिए उन्हें याद रख पाना आसान नहीं है। जियो के हर ऑफर में ग्राहकों के लिए बहुत कुछ खास रहा है। चाहे शुरुआती जियो वेलकम ऑफर हो, या हैप्पी न्यू ऑफर। इसके बाद समर सरप्राइज़ ऑफर आया
लेकिन ट्राई के आदेश के बाद कुछ दिनों में ही बंद हो गया। और अब रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर चल रहा है। इन सबके बीच कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप को भी पेश किया और ग्राहकों को वादा किया गया कि 99 रुपये वाले इस सब्सक्रिप्शन का फायदा एक साल के लिए मिलता रहेगा। लेकिन इन सारे ऑफर में कई बारीकियां हैं। और हमने पाया है कि ज़्यादातर ग्राहक इन ऑफर के बारे में पूरी तरह से अवगत नहीं हैं। आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए हम आपको रिलायंस जियो के ऑफर की बारीकियों के बारे में बताएंगे।
क्या रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप की वैधता एक साल की है?
मुकेश अंबानी ने इस साल फरवरी महीने में जब जियो प्राइम मेंबरशिप को पेश किया था तो कहा कि 99 रुपये का रीचार्ज कराके जियो ग्राहक आने वाले एक साल के लिए किफायती दरों में मुफ्त वॉयस कॉल और ज़्यादा डेटा का फायदा पाएंगे। जियो प्राइम मेंबरशिप रीचार्ज अब भी उपलब्ध है और जियो धन धना ऑफर का फायदा उठाने के लिए इसे रीचार्ज कराना ज़रूरी है। अगर आप आज की तारीख में जियो प्राइम मेंबरशिप लेते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि प्राइम मेंबरशिप की वैधता आज से एक साल बाद तक की है। बता दें कि चाहें आप जब भी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लें, इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 ही है।
क्या आपको भी 509 रुपये के रीचार्ज के बाद हर दिन मिल रहा है सिर्फ 1 जीबी डेटा?
रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत, कंपनी ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा देती थी। लेकिन जिन जियो प्राइम ग्राहकों को नए जियो समर सरप्राइज़ या धन धना धन ऑफर में पोर्ट नहीं किया गया है, वे 499 या 509 रुपये से रीचार्ज कराने के बावजूद हर दिन 1 जीबी डेटा ही पा रहे हैं। गैजेट्स 360 ने इस संबंध में रिलायंस जियो ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी से भी बात की। यहां से जानकारी मिली कि ऐसा कुछ ग्राहकों के साथ हो रहा है, क्योंकि कंपनी अभी तक ग्राहकों को पूरी तरह से माइग्रेट नहीं कर पाई है।
समर सरप्राइज ऑफर में कराया था रीचार्ज, अब अगला रीचार्ज कब कराना होगा?
जियो समर सरप्राइज ऑफर को लेकर एक गलत अवधारणा है कि इसका फायदा सिर्फ 30 जून 2017 तक मिलेगा। रिलायंस जियो ग्राहक सेवा केंद्र से बात करने के बाद गैजेट्स 360 को जानकारी मिली कि रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर 15 अप्रैल 2017 तक चला था। इसके बाद समर सरप्राइज़ ऑफर औपचारिक तौर पर लागू हुआ। कंपनी की ओर से ऑफर समय के दौरान रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए मुफ्त सेवाएं दी गई हैं। और जो 303 रुपये वाला पैक तीन महीने पूरे होने के बाद लागू हो जाएगा। इस पैक में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल के साथ अनलिमिटेड डेटा (हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा) मिलेगा। अगर ऑफर की वैधता की तारीख को लेकर हम जोड़-घटाव करते हैं तो पाते हैं कि इस ऑफर वाले ग्राहकों को अगला रीचार्ज संभवतः अगस्त महीने में कराना होगा।
अब तक एक बार भी नहीं कराया है जियो नंबर को रीचार्ज, क्या अब भी कोई उपाय है?
पिछली बार जब हमने जियो ग्राहक सेवा केंद्र से अधिकारी से बात की थी तो हमें बताया गया कि जिन यूज़र ने अपने जियो नंबर अभी तक रीचार्ज नहीं किया है उनकी सेवाएं बंद करने की शुरुआत हो गई है। हालांकि, कई ग्राहक ऐसे थे जो कंपनी की सेवाओं का फायदा मई महीने की शुरुआत तक उठा रहे थे। कंपनी ग्राहकों को रीचार्ज करने के लिए अभी और मौके दे रही है। लेकिन मौका पर रोक किसी दिन भी लग सकती है। ऐसे में आपके पास अब भी रीचार्ज कराने का विकल्प है। आप चाहें तो किसी भी प्लान से रीचार्ज करा सकते हैं। हालांकि, जियो धन धना ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। बता दें कि जियो धन धना ऑफर में 309 और 509 रुपये वाले पैक आम हैं। और इन प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, आपके पास 149 रुपये का मासिक प्लान भी है जिसके लिए प्राइम सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी नहीं है।
मुफ्त जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप होना ज़रूरी है?
मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की व्यवसायिक सेवा की शुरुआत करते वक्त कहा था कि हम अपने ग्राहकों को एक साल के लिए सभी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देंगे, यानी 31 दिसंबर 2017। हालांकि, उस वक्त ग्राहकों के पास हैप्पी न्यू ईयर ऑफर की सुविधा थी। इसके बाद जियो प्राइम मेंबरशिप आया और कुछ नए ऑफर। जियो की वेबसाइट के प्लान पेज पर साफ-साफ लिखा है कि 149 रुपये वाले गैर-प्राइम प्लान से रीचार्ज करने पर जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा स्थाई नहीं है।
रिलायंस जियो ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी ने हमें बताया कि फिलहाल ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन हर किसी के लिए है। लेकिन यह स्थाई नहीं है। संभव है कि कंपनी इस पैक के साथ अगले महीने ही मुफ्त ऐप्स सब्सक्रिप्शन बंद कर दे। लेकिन जियो प्राइम मेंबरशिप लेने पर कंपनी की ओर से 31 मार्च 2018 तक मुफ्त जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन का भरोसा दिलाया गया है।
uttar pradesh : 14 killed, 28 injured after truck runs off and falls into canal in Etah
एटा। यूपी के एटा जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी कैंटर के नहर में पलटने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। बारात सकरौली से आगरा की ओर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को आगरा के अस्पताल में भेजा गया है।
Haryana Public Service Commission (HPSC) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए Veterinary Surgeon और Dental Surgeon के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं आवेदन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी नीचे दी गई है
संस्थान का नाम
Haryana Public Service Commission (HPSC)
पदों की संख्या
301
अंतिम तारीख
05 जून 201
योग्यता
Dental Surgeon: किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से Bachelor of Dental Surgery की होना अनिवार्य है
Veterinary Surgeon: किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से Bachelor of Veterinary Sciences और Animal Husbandry की डिग्री का होना अनिवार्य है
उम्र
Dental Surgeon: उम्मीदवार की उम्र 22 से 42 साल तक हो
Veterinary Surgeon: उम्मीदवार की उम्र 21 से 42 साल तक हो
चयन प्रकिया
पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा
कैसे करें आवेदन
ऑफिशयली वेबसाइट www.hpsconline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
मुंबई: अबुधाबी में अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग 65 दिनों तक चलेगी. बताया जा रहा है कि फिल्म कि शूटिंग के लिए अबुधाबी में एक शानदार सेट भी तैयार किया गया है.
यशराज फिल्म्स के बैनर तले अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के सेट का निर्माण रजनीश हेदाओ की देख रेख में किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो सलमान की इस फिल्म के सेट के निर्माण में लगभग 150 लोग दिन रात लगे है. शूटिंग के दौरान फिल्म के लिए निर्मित सेट पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जायेंगे. साथ ही अबुधाबी के विभिन्न लोकेशंस पर भी करीब फिल्म की शूटिंग की जाएगी.
‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ के लिए जहां विन डीजल ने किया था शूट
मीडिया सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर सलमान की इस फिल्म की शूटिंग होगी वहीं पर हॉलीवुड की बेहद चर्चित फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ के लिए जहां विन डीजल ने शूट किया था. हालांकि सलमान की फिल्म के इस सैट के बारे में और फिल्म की कहानी के बारे में सीक्रेसी रखी जा रही है.
‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है. ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और सुपर हिट फिल्म साबित हुयी थी.
इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था. हालांकि टाइगर जिंदा है फिल्म का निर्देशन कबीर खान की जगह अली अब्बास जफर कर रहे हैं.