Home Blog Page 3106

मनीषा कोईराला की फिल्म ‘डियर माया’ का ट्रेलर लॉन्च

watch-manisha-koirala-undergoes-drastic-transformation-in-dear-mayas-trailer
watch-manisha-koirala-undergoes-drastic-transformation-in-dear-mayas-trailer

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला फिल्म ‘डियर माया’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में मनीषा एक बूढी महिला माया की भूमिका में हैं जो घर में अकेले रहती है। अचानक उसे लव लेटर मिलने लगता है और उसे प्यार हो जाता है।

इससे पहले ‘मन’, ‘दिल से’, ‘खामोशी’, ‘बॉम्बे’ और ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी फिल्मों में सराहना बटोरने वाली मनीषा कोईराला पहली बार इस तरह की भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

बता दें कि सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला को 2012 में कैंसर हो गया था। इसके बाद मनीषा एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई थीं। अब मनीषा पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और डियर माया से फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। कैंसर से मुक्त हुए मनीषा को अब पांच साल पूरे हो जाएंगे और इस अभिनेत्री ने कहा है कि वो इसका जश्न मनाएंगी।

watch-manisha-koirala-undergoes-drastic-transformation-in-dear-mayas-trailer
watch-manisha-koirala-undergoes-drastic-transformation-in-dear-mayas-trailer

कल मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसमें पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।

इस फिल्म के अलावा मनीषा संजय दत्त की बायोपिक में भी नरगिस के किरदार में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर सुनैना भटनागर हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून को रिलीज होने वाली है। मनीषा कोईराला सोशल मीडिया पर भी अपनी शूटिंग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन : ‘जानकी’ को मिले ‘राम’

shri ram janki vivah samiti and Sewa Bharati jointly organises 7th mass marriage function in jaipur
shri ram janki vivah samiti and Sewa Bharati jointly organises 7th mass marriage function in jaipur

जयपुर। जानकी नवमी के पावन पर्व पर अम्बाबाडी स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर में जानकी को उनके राम मिले। अवसर था सेवा भारती राजस्थान और श्रीराम-जानकी विवाह समिति की ओर से आयोजित सातवें सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का।

पाली में गुरु गोरक्षनाथ का प्राकट्य दिवस समारोह 10 को

पाली। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के प्राकट्य दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 10 मई को आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार का राशिफल 5 May : कैसा रहेगा आपके लिए, क्लीक करें और जानें

Rashifal friday-शुक्रवार, 5 May 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-RASHI SABGURU.COMकुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फॅलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।

वृष राशि :-VRASHAB SABGURU.COM आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि :-mithun sabguru.com भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

कर्क राशि : –RASHI SABGURU.COMव्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

सिंह राशि : –horoscope sabguru.com कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comहर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

तुला राशि :-tula rashi sabguru.comसम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comअनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी।

मकर राशि :-makar rashi sabguru.comनए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comअनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।

मीन राशि :-meen rashi sabguru.comनौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

राजनाथ सिंह की आलोचना करने वाला CRPF जवान पहुंचा हाईकोर्ट

CRPF trooper who criticised of Rajnath Singh approaches delhi high court, wants to surrender
CRPF trooper who criticised of Rajnath Singh approaches delhi high court, wants to surrender

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना करने वाले सीआरपीएफ के एक जवान पंकज कुमार मिश्रा ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।