Home Blog Page 3121

प्रियंका चोपडा मेटा गाला पर अपने लुक से खुश

Priyanka Chopra happy to stir creative juices with Met Gala look
Priyanka Chopra happy to stir creative juices with Met Gala look

मुंबई। खाकी रंग के डिजाइन किए हुए 20 फुट लंबे कोट गाउन को पहने प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2017 में देखी गईं।

किसी को निर्देश नहीं देना चाहिए कि वह क्या करें : मलायका अरोडा

one need not be directed that what to do : Malaika Arora
one need not be directed that what to do : Malaika Arora

मुंबई। अभिनेत्री मलायका अरोड़ा खान का मानना है कि समाज के नियमों का पालन करना चाहिए, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति को यह बताएं कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

राशिफल 4 May 2017 कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन

Thursday's Horoscope and auspicious coincidence
Thursday’s Horoscope and auspicious coincidence

राशिफल गुरुवार, 4 May 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि-RASHI SABGURU.COM

सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएं।

वृषभ राशि-VRASHAB SABGURU.COM

जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन राशि-

mithun sabguru.com
mithun sabguru.com

जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कर्क राशि-RASHI SABGURU.COM

सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवडिय़ां बांटे।

सिंह राशि-horoscope sabguru.com

योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। बंदरों को गुड व चने खिलाएं।

कन्या राशि-kanya rashi sabguru.com

इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। प्रेम संदर्भ में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।

तुला राशि-tula rashi sabguru.com

संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्म स्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें।

वृश्चिक राशि-vrikshika rashi sabguru.com

पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।

धनु राशि-dhanu rashi sabguru.com

जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे। किन्तु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

मकर राशि-makar rashi sabguru.com

सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

कुंभ राशि-kumbh rashi sabguru.com

कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

मीन राशि-meen rashi sabguru.com

तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।

Rashifal Video:- for Video Click Here or visit hotnewsupdate.com

मंत्री देवनानी को सदबुद्धि के लिए 7 नारियलों की बलि, फरसे की पूजा

अजमेर। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर सुबह अचानक ब्राहमण समाज के लोगों को जमावडा होने लगा। करीब 11 बजे यज्ञ और हवन सामग्री के साथ कुछ लोग जाजम बिछा कर बैठ गए। वहां लगे बैनर को देख कर राहगीरों को पता चला कि मंत्री वासूदेव देवनानी की सद्बुद्धि के लिए 51 पाठ्य पण्डितों द्वारा मंत्रोच्चार कर यज्ञ कर रहे हैं। इस मौके पर सात नारियलों की बलि दी गई साथ ही फरसे की पूजा की गई।

सारा मामला ब्राहमण समाज और मंत्री देवनानी के बीच उपजे विवाद का है। इसी के चलते ब्राहमण समाज विरोध के स्वर मुखर किए हुए है। विरोध जता रहे ब्राहमण समाज के लोगों का कहना था कि सुबह देवनानी की ओर से प्रशासन पर दबाव डाला जा रहा था। पहले टेंट नहीं लगने दिया गया। फिर कार्यक्रम में विध्न डालने की कोशिश की गई।

ब्राह्मण संघर्ष समिति का कहना थाकि एक दिन पूर्व ही लिखित में जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक महोदय को विरोध प्रदर्शन की सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद तेज गर्मी और धूप में भी टेंट नहीं लगाने दिया गया। इसके बाद संघर्ष समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम से मिले तब एक टेंट लगाने की मंजूरी मिली।

धूप के कारण कारण ब्राह्मण समाज की महिला पदाधिकारी रागीनी चतुर्वेदी बेहोश हो गई। इस हवन में देवनानी के सदबुद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पण्डित बलराम शर्मा ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है, अब देवनानी से माफी नहीं बल्कि उनकी मंत्री पद से बर्खास्तगी से ही समाज को संतुष्टि मिलेगी।

इस आंदोलन को प्रशासन रोकना भी चाहेगा तो भी नहीं रोक पाएगा। समूचा समाज एक स्वर में अपमान का बदला लेने को आमादा है। आन्दोलन को अब पूरे प्रदेश में विस्तारित करने की योजना पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज से देवनानी माफी मांग लें अन्यथा उनका भविष्य अंधकारमय है, राजनीतिक जीवन का तो पता नहीं साथ में शारीरिक व्याधि भी उत्पन्न होगी। ब्राह्मण समाज इस हवन और यज्ञ के जरिए श्राप देता है।

इसके अलावा देवनानी जिस प्रकार ब्राह्मण समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वह सफल नहीं होंगे। ‘फुट डालो राज करो’ की नीति यहां नहीं चलने वाली। जो हाल अंग्रेजों का हुआ था वहीं हश्र देवनानी का होगा।

एडवोकेट योगेन्द्र ओझा ने देवनानी को चेतावनी देते हुए कहा कि माफी मांग कर अपनी गलती स्वीकार करना दूर उन्होंने उल्टे समाज को भ्रमितकर फूट डालने की कुचेष्ठा कर रहे हैं। उनका यह घिनोना प्रयास सफल नहीं होगा। ब्राह्मण को ‘मार्केश्र यज्ञ’ भी करना आता है ओर हम अभी चाहते नहीं है।

पंडित रवि शर्मा ने मंत्री देवनानी की निन्दा करते हुए कहा कि मंत्री देवनानी को समाज की शक्ति का अनुमान नहीं है, उनको इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। जब जब ब्राह्मण बोला है तब तब सिंहासन डोला है।

वरिष्ठ एडवोकेट एवं पूर्व बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने इस अवसर पर फरसे का गंगाजल से पूजन किया, सात नारियल की बलि दी गई, वैदिक मंत्रोच्चार से आहुति दी व मंत्री देवनानी के राजनीतिक जीवन का अंत करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति को एक सैकेण्ड भी शिक्षा मंत्री जैसे गरिमापूर्ण पद पर बने रहे का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है उनको तुरन्त बर्खास्त करें। एडवोकेट त्रिपाठी ने कहा संघर्ष समिति के सदस्य अजमेर उत्तर विधानसभा के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त ब्राह्मण परिवारों के पास घर घर जाकर उनके द्वारा समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बारे में जानकारी देगा एवं आगामी चुनाव में यदि पार्टी उनको अपना उम्मीदवार बनाती है तो उसका परिणाम पार्टी भुगतेगी।

एडवोकेट विवेक पाराशर ने कहा ब्राह्मण समाज एक जुट है व संगठित रूप से आन्दोलन में भाग ले रहा है। हम इस आन्दोलन का अपने लक्ष्य तक पहुंचाकर ही चैन लेंगें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को मूर्ख बनाने के लिए परशुराम की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ने की बात कर रहे हैं। अपने पार्टी के लोगों की फोटो लगवाकर स्वयं धन्यवाद प्राप्त कर रहे हैं जो कि हास्यास्प्रद है।

देवनानी के विरूद्ध जिस व्यक्ति (लोकेश शर्मा) ने हाईकोर्ट में उनके फर्जी प्रोफेसर होने के विरूद्ध रिट लगाई थी उसके विरूद्ध झूठे मामले बनाकर दवाब बनाया जा रहा है जो कि अत्यन्त चिन्ताजनक है। समाज ऐसे कृत्य की घोर निन्दा करता है और समाज दवाब में आने वाला नहीं है।

जयश्री शर्मा ने हवन में अडंगा डालने के प्रयासों की निन्दा की और कहा प्रर्याप्त टेंट व्यवस्था नहीं होने से कड़कती धूप में हमारी महिला पदाधिकारी रागिनी चतुर्वेदी मुर्छित हो गईं जिनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

महायज्ञ में सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष बलराम शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधि प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष जयश्री शर्मा, आरक्षण मंच प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, ओम प्रकाश पारीक, गौरव उपमन्यु शर्मा, ब्रजेश पाण्डे, लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज बन्धु शामिल हुए।

पृथ्वीराज चौहान जयन्ती के उपलक्ष्य में रंगभरो प्रतियोगिता

colour painting competition on Prithviraj Chauhan birth anniversary celebration in ajmer
colour painting competition on Prithviraj Chauhan birth anniversary celebration in ajmer

अजमेर। वीर शीरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 851वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति की ओर से मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।