Home Blog Page 3148

BEST FUNNY JOKES पढ़ते रहिए और हंसते रहिए

स्कूल मे एक दिन टीचर संजू से :-
तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
संजू :- मेम मै बड़ा होकर सी. ए (CA) बनूँगा, सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूँगा,
हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूँगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे…
टीचर :- बस संजू बस!!
बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नही है, सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…
… अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी ?
पिंकी :- संजू की पत्नी..😆😛😜😆😛😜😆😛😜😆😛�

टीचर : मैं जो पूछूँ उसका जवाब फटाफट देना
संजू : जी सर ,
टीचर : भारत की राजधानी बताओ ?
संजू : फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है😜😜😜😜

टीचर –1 अक्टूबर, 2 अक्टूबर ओर 15 अक्टूबर को क्या हुआ था जिसे हर साल याद करके उत्सव के रूप में मनाया जाता हे
विद्यार्थी –सर 1अक्टूबर को गांधी जी की माँ को भर्ती किया गया था ……. 2अक्टूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था जिससे हम 2 अक्टूबर को ग़ांधी जयंती मानते हे
टीचर …😁😁ओर 15 अक्टूबर क्या हुआ था ???????????????
विद्यार्थी-15 अक्टूबर को गांधी जी की पंजीरी आई थी ।।। 😜😜😜😜😗😜😜😜😜…..टीचर आज तक कोमा में हे …….😂😂😂😂

टीचर : भारत से विदेश जाने वाली पहली महिला कौन थी?
चंटू : सीता, श्रीलंका गई थी
टीचर अभी भी बेहोश है

अध्यापक -छात्र से -बताओ तुम इतिहास पुरूष में सब से ज्यादा किससे नफरत करते हो ?
बच्चा : राजा राम मोहन राय से
अध्यापक – क्यू ??
बच्चा – उसी नें बाल विवाह बँद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते !😂😂😂😆😆😆

अध्यापक: बच्चों को महाभारत पढाते हुए………..”कंस ने सुना कि देवकी का आठवां पुत्र उसे मार देगा तो उसने देवकी और वसुदेव को जेल में डाल दिया”
पहला बच्चा हुआ, कंस ने मार दिया.
दूसरा…….. हुआ, कंस ने मार दिया,
तीसरा भी, चौथा भी……….आठवां
एक शिष्य: गुरु जी एक मिन्ट..
गुरु: क्या बात है?
शिष्य : अगर कंस को पता था कि देवकी और वसुदेव का आठवां बच्चा उसे मार देगा तो उसने दोनों को एक ही कोठरी में बंद क्यों किया?
अध्यापक 😳👼 बेहोश!
😱😜😜😄😄😝😝😂😂

टीचर बच्चों से : कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमे हिंदी , उर्दू , पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो
संजू : इश्क़ दी गली विच no Entry😂 😂टीचर बेहोश। …..

टीचर संजू से : तुम्हारे पापा क्या करते हैं ?
संजू : जी , वो रोज़ गालियां कहते हैं।
टीचर : क्या मतलब ?
संजू : सर , वो customer care executive हैं

अध्यापक : अगर तुम्हारा best friend और Girlfriend दोनों डूब रहे हो तो तुम किसे बचाओगे ?
स्टूडेंट : डूब जाने दो सालों को ……….आखिर वो दोनों एक साथ कर क्या रहे थे ?

अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारु राखी और एक बाल्टी पानी की …. गधा सारा पानी पी गया।
अध्यापक ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा ?
बच्चे : जो दारु नहीं पीता वो गधा है

तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से) :- मैडम मै आपको कैसा लगता हूँ ??
मैडम :- सो स्वीट…😚😚
बच्चो :- तो मै अपने मम्मी पापा को कब भेजूं आपके घर ??
मैडम :- क्यों ??
बच्चा :- बात आगे बढाने के लिये…….!
मैडम :- ये क्या बकवास है ??
बच्चा :- ट्युशन के लिए……!
क्या मैडम आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ-पढ कर बिगड. गई हो…😜😂😂😂😂😂😂

टीचर: हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का मतलब बताओ?
संजू: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है।

टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
लड़का-चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए। क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे। 😜😜😜

टीचर-संजू एक स्टोरी सूनाओ विद मॉरल
संजू -मैने उसको फोन किया वो सो रही थी…. फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था …. .
मॉरल – जैसी करनी वैसी भरनी

टीचर:- एक तरफ पैसा,दुसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा.
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है ……………
दे थप्पड़ दे थप्पड़ 😀 😛

 

IPL 10 में 717 करोड़ के खिलाड़ी हुए फ्लॉप, बाहर होने वाली पहली टीम बनेगी RCB

SPO-IPL-rcb-players-performance-in-ipl-10-so-far
SPO-IPL-rcb-players-performance-in-ipl-10-so-far

नई दिल्ली। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल। ये तीन आईपीएल के ऑल टाइम टॉप-10 बैट्समैन में शुमार हैं। सिर्फ इन्हीं तीनों ने मिलकर इस लीग में 12 सेन्चुरी लगाई हैं। इन तीनों के स्ट्राइक रेट का औसत 143 है। अब बात टीम की। 717 करोड़ रुपए के खिलाड़ियों के साथ यह आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी टीम है।

इसके खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 1,08,396 रन बना चुके हैं और 4,665 विकेट ले चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।कप्तान को छोड़, बाकी ने 10 मैचों में बनाई सिर्फ 3 हाफ सेन्चुरी

  • विराट की टीम की ओर से इस सीजन में अब तक सिर्फ 6 हाफ सेन्चुरी लगी हैं। इनमें से तीन तो अकेले कप्तान कोहली ने लगाईं, बाकी बैट्समैन ने मिलकर 10 मैचों में सिर्फ 3 बार 50 का स्कोर पार किया।

तीनों मैचों में एबी फेल

टीम के भरोसेमंद बैट्समैन एबी डिविलियर्स लगातार तीन मैचों में दोहरी संख्या तक नहीं पहुंच सके। उनका स्कोर 8, 5 और 3 रन रहा। उनके आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा हुआ।

दो बार 100से कम स्कोर

  • आरसीबी पहली बार एक सीजन में दो बार 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पुणे के खिलाफ 96/9 रन बनाए थे। ओवरऑल तीन बार ऐसा हुआ है, जब कोई टीम एक सीजन में दो बार 100 से कम स्कोर बना सकी हो।
    कोहली की सैलरी सबसे ज्यादा

आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप 12 में 4 आरसीबी के हैं। सबसे ज्यादा सैलरी विराट कोहली को मिलती है। उन्हें 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। उनके अलावा एबी डिविलियर्स और शेन वाटसन को 9.5-9.5 करोड़ और क्रिस गेल को 8.4 करोड़ रुपए मिलते हैं।

सबसे बड़ा टीम स्कोर : 265/3, 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ।
सबसे बड़ी जीत : 2016 में गुजरात लायंस को 144 रन से और 2010 मेंराजस्थान राॅयल्स को 10 विकेट से हराया था।

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर : क्रिस गेल के नाम सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 175 रन।

  • सबसे तेज सेन्चुरी : गेल, 30 बॉल में।
  • सबसे ज्यादा 12 सेन्चुरी आरसीबी के बैट्समैन ने लगाई हैं एक सीजन मे।
    एक सीजन में सबसे ज्यादा चार सेन्चुरी का रिकॉर्ड विराट के नाम।
    वनडे और टी 20 रैंकिंग में डिविलियर्स और कोहली टॉप पर।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में डिविलियर्स-गेल।

बेंगलुरु ने 10 मैचों में से दो जीते, सात हारे और एक बारिश से धुल गया। इन 10 में से सिर्फ तीन मैचों में कोहली, गेल, डिविलियर्स एक साथ खेले। इसलिए तीनों के बीच तालमेल नहीं बन सका। तीनों ने 6-6 मैच ही खेले हैं। गेल-डिविलियर्स ने एक-एक हाफ सेन्चुरी लगाई है। ये प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार नहीं रख सके। गेल ने 60 फीसदी बॉल पर रन नहीं बनाए। किसी ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड।

बेंगलुरु को बैट्समैन की टीम कहा जाता है। टीम के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पहले आईपीएल से लेकर 2016 तक बैट्समैन की मददगार भी रही। पिछले सीजन तक यहां नेट रन रेट 8.61 का था। वहीं, इस सीजन में यह आंकड़ा घट कर 7.41 रह गया है। होम ग्राउंड पर बेंगलुरर को पांच में से तीन में हार मिली है। वहीं एक मैच बारिश के कारण नहीं हुआ और एक में जीत मिली।

सलमान खान की बहन अर्पिता क्यों हैं सलमान से नाराज़

Salman Khan's sister robbed of cash, valuables worth 3.25 lakh

भाईजान सलमान खान का अपने परिवार के लिए प्‍यार किसी से छिपा नहीं है। अपने पिता के बाद सलमान सबसे ज्‍यादा अपनी बहनों से डरते हैं। बीते कई दिनों से उनकी छोटी मुंहबोली बहन अर्पिता उनसे काफी नाराज चल रही थीं।

पाकिस्तानी सेना ने 2 भारतीय जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या की

2 soldiers killed as Pakistan opens fire along line of control in poonch
2 soldiers killed as Pakistan opens fire along line of control in poonch

नई दिल्ली/जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना उकसावे के गोलीबारी करते हुए भारत के दो जवानों की हत्या कर दी और उनके शवों को क्षत-विक्षत कर दिया। भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड ने कहा कि सीमावर्ती जिले पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में यह ‘घृणित घटना’ घटी।

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश सीएस कर्नन की चिकित्सा जांच के आदेश

supreme court Orders medical examination of calcutta high court judge CS Karnan
supreme court Orders medical examination of calcutta high court judge CS Karnan

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश सी.एस. कर्नन की चिकित्सा जांच के आदेश दिए। उनकी जांच चार मई को होगी और इसकी रिपोर्ट आठ मई को सौंपी जाएगी।