Home Blog Page 3376

सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं ‘गुलाम’ के एक्टर परम सिंह

Workaholic Param Singh stays away from social media
Workaholic Param Singh stays away from social media

मुंबई। अभिनेता परम सिंह का कहना है कि वह अपनी पेशेवर जिंदगी पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए वह सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं।

जेनिफर एनिस्टन को थेरॉक्स की बढ़ी हुई दाढ़ी पसंद नहीं

Jennifer Aniston not a fan of Justin Theroux's beard
Jennifer Aniston not a fan of Justin Theroux’s beard

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन को पति जस्टिन थेरॉक्स की बढ़ी हुई दाढ़ी पसंद नहीं है। जस्टिन को ‘द लेफ्टओवर्स’ की नई सीरीज में लंबी दाढ़ी के साथ देखा जा सकता है।

गर्मी में करें छाछ, नींबू पानी और फलों के रस का सेवन, होंगे ये फायदे

drink butter milk, lemon water and fruit juice in this summer season for better health
drink butter milk, lemon water and fruit juice in this summer season for better health

बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल और मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा खुद को फिट और हेअल्थी रखने के साथ साथ दूसरों को भी सलाह देती आयी हैं। हमेशा हेल्थ से सम्बंधित टिप्स देती हैं। शिल्पा ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए कहा की गर्मी में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाला छाछ, नींबू पानी और फलों का रस स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

आईटीसी लिमिटेड की बी नेचुरल ब्रांड की ब्रांड अंबेसडर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने यहां बी नेचुरल 100 प्रतिशत अनार जूस पेश करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अनार के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिन होने के कारण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा ताजा खाना पका के खाना है लेकिन आजकल लोग डिब्बे में बंद खाना मंगा कर खाते हैं जो स्वास्थ्य की ²ष्टि से लाभप्रद नहीं है। इसमें सबसे अधिक नुकसानदेह शक्कर है।

इस अवसर पर आईटीसी फूड विभाग के मंडल मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत मलिक ने कहा कि आईटीसी खाद्य उत्पाद के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से है लेकिन फलों का रस बनाने का काम पिछले दो वर्ष से शुरू है और इस दौरान बी नेचुरल ब्रांड के तहत जामुन का रस सबसे पहले पेश किया।

उन्होंने कहा कि आज हम अनार का रस 100 प्रतिशत शुद्ध बिना किसी मिलावट के प्राकृतिक रूप से पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे ट्रेटापैक के अंदर रखने से रस 12 महीने तक खराब नहीं होता लेकिन एक बार पैक को खोल दिया जाय तो दो-तीन दिन में इसे समाप्त कर देना चाहिए।

ये भी पढ़े

क्या उम्मीदें हैं फेसलिफ्ट हुंडई एक्सेंट से, जानिये यहां…

hyundai xcent facelift what to expect
hyundai xcent facelift what to expect

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पिछले कुछ सालों से लगातार मांग बढ़ रही है, यही वजह है कि हर कंपनी यहां नए और पुराने मॉडलों को अपडेट कर उतार रही है। पिछले साल फॉक्सवेगन ने नई एमियो को उतारा था, वहीं हाल ही में टाटा मोटर्स ने टिगॉर को पेश किया।

मारूति इस साल के अंत तक नई जनरेशन की स्विफ्ट डिजायर को उतारने वाली है। अब हुंडई की योजना आगमी 20 अप्रैल को फेसलिफ्ट एक्सेंट सेडान को उतारने की है, संभावना है कि इस में फेसलिफ्ट ग्रैंड आई-10 वाले कई नए फीचर मिलेंगे। यहां हम बात करेंगे फेसलिफ्ट एक्सेंट से लग रही उम्मीदों और इसके स्पेसिफिकेशन की…

डिजायन

hyundai xcent facelift what to expect
hyundai xcent facelift what to expect

फेसलिफ्ट ग्रैंड आई-10 की तरह नई एक्सेंट के फ्रंट बम्पर में भी बदलाव हो सकता है। इस में नई हैक्सागोनल ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें भी मिलेंगी। मौजूदा एक्सेंट में बूट वाला हिस्सा सबसे बेढंगा लगता था, संभावना है कि फेसलिफ्ट एक्सेंट में आकर्षक डिजायन वाला बूट मिल सकता है। इस में नए टेललैंप्स और अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं।

केबिन

hyundai xcent facelift what to expect
hyundai xcent facelift what to expect

संभावना है कि फेसलिफ्ट एक्सेंट का केबिन मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन लेआउट और अपहोल्स्ट्री के साथ आएगा। बड़े बदलाव के तौर पर इस में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक, वॉइस रिकग्निशन और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। इस में रियर पार्किंग कैमरा आउटपुट की सुविधा भी मिल सकती है।

इंजन

hyundai xcent facelift what to expect
hyundai xcent facelift what to expect

सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। संभावना है कि फेसलिफ्ट एक्सेंट में ग्रैंड आई-10 वाला 1.2 लीटर का डीज़ल इंजन आ सकता है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। मौजूदा एक्सेंट में 1.1 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है।

पेट्रोल वर्जन में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। मौजूदा एक्सेंट की तरह इसके डीज़ल वर्जन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

कीमत और मुकाबला

डिजायन, फीचर और इंजन में बदलाव होने की वजह से नई एक्सेंट की कीमत बढ़ सकती है। इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, मारूति स्विफ्ट डिजायर, फोर्ड फीगो एस्पायर, होंडा अमेज़ और फॉक्सवेगन एमियो से होगा।

साआभार कार देखो:

भारत जाधव को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगा : राजनाथ

on Kulbhushan jadhav, India will do whatever it takes, says rajnath singh
on Kulbhushan jadhav, India will do whatever it takes, says rajnath singh

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए भारत हर संभव प्रयास करेगा, जिन्हें पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाई गई है।