Home Blog Page 3377

इस तारीख को लॉन्च होगी फेसलिफ्ट हुंडई एक्सेंट

hyundai to launch xcent facelift on april
hyundai to launch xcent facelift on april

हुंडई एक्सेंट का फेसलिफ्ट अवतार 20 अप्रैल को लॉन्च होगा। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 5.5 लाख से 8.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है।

इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, मारूति स्विफ्ट डिजायर, फोर्ड फीगो एस्पायर, होंडा अमेज़ और फॉक्सवेगन एमियो से होगा।

संभावना है कि कई मामलों में यह फेसलिफ्ट ग्रैंड आई-10 से मिलती-जुलती होगी। इस में नए फ्रंट बम्पर, नई ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें और फॉग लैंप्स मिलेंगे। पीछे वाले हिस्से में नए बम्पर और स्प्लिट टेललैंप्स मिल सकते हैं। फेसलिफ्ट एक्सेंट के केबिन में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आ सकता है।

hyundai-to-launch-xcent-facelift-on-april
hyundai-to-launch-xcent-facelift-on-april

संभावना है कि फेसलिफ्ट एक्सेंट में नई ग्रैंड आई-10 वाला 1.2 लीटर का यू2 सीआरडीआई डीज़ल इंजन आ सकता है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। मौजूदा एक्सेंट में 1.1 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है। पेट्रोल वर्जन में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा।

साआभार कार देखो 

अजमेर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary celebrations in ajmer
mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary celebrations in ajmer

अजमेर। देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रक्तदान, फल वितरण, दीपदान, वाहन रैली समेत कई कार्यक्रमों ने समूचे शहर को ज्योतिबा मय कर दिया। मुख्य समारोह अजमेर क्लब के समीप स्थ्ति महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर हुआ जिसमें समस्त माली समाज जुटा और ज्योतिबा फुले को याद किया।

मालूम हो कि फुले ने गरीब, पिछड़े, दलित एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। माली समाज की इस महाल विभूति को पूरे देश ने उनकी जयंती पर याद किया।

गरीब और पिछडों के मसीहा थे महात्मा ज्योतिबा फुले

महात्मा ज्योतिबा फुले 19वीं सदी के एक महान भारतीय विचारक, समाज सेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीब, पिछड़े, दलित एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

फुले का जन्म 1827 ई. में पुणे में हुआ था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगा था। इसलिए माली के काम में लगे ये लोग ‘फुले’ के नाम से जाने जाते थे। ज्योतिबा ने कुछ समय पहले तक मराठी में अध्ययन किया, बीच में पढाई छूट गई और बाद में 21 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की सातवीं कक्षा की पढाई पूरी की।

इनका विवाह 1840 में सावित्री बाई से हुआ, जो बाद में स्‍वयं एक मशहूर समाजसेवी बनीं। दलित व स्‍त्री शिक्षा के क्षेत्र में दोनों पति-पत्‍नी ने मिलकर काम किया। ज्‍योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जाति आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे। ज्योतिबा की संत-महत्माओं की जीवनियां पढ़ने में बड़ी रुचि थी। उन्हें ज्ञान हुआ कि जब भगवान के सामने सब नर-नारी समान हैं तो उनमें ऊँच-नीच का भेद क्यों होना चाहिए।

mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary celebrations in ajmer
mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary celebrations in ajmer

स्त्री शिक्षा के प्रति रहे चिंतित

उन्‍होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काफी काम किया। उन्होंने इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किये। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री को इस योग्य बना दिया।

उच्च वर्ग के लोगों ने आरंभ से ही उनके काम में बाधा डालने की चेष्टा की, किंतु जब फुले आगे बढ़ते ही गए तो उनके पिता पर दबाब डालकर पति-पत्नी को घर से निकालवा दिया इससे कुछ समय के लिए उनका काम रुका अवश्य, पर शीघ्र ही उन्होंने एक के बाद एक बालिकाओं के तीन स्कूल खोल दिए।

सत्यशोधक समाज की स्थापना

दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने ‘सत्यशोधक समाज’ स्थापित किया। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी। ज्योतिबा ने ब्राह्मण-पुरोहित के बिना ही विवाह-संस्कार आरंभ कराया और इसे मुंबई हाईकोर्ट से भी मान्यता मिली। वे बाल-विवाह विरोधी और विधवा-विवाह के समर्थक थे।

अपने जीवन काल में उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं- तृतीय रत्न, छत्रपति शिवाजी, राजा भोसला का पखड़ा, ब्राह्मणों का चातुर्य, किसान का कोड़ा, अछूतों की कैफियत. महात्मा ज्योतिबा व उनके संगठन के संघर्ष के कारण सरकार ने ‘एग्रीकल्चर एक्ट’ पास किया. धर्म, समाज और परम्पराओं के सत्य को सामने लाने हेतु उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी

सीएम वसुंधरा राजे ने दी बधाई

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रेल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

अपने संदेश में राजे ने कहा कि महात्मा फुले देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने गरीब, पिछड़े, दलित एवं शोषित वर्ग के उत्थान तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने तथा महिला शिक्षा में भी उनका अहम योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता की विरासत को अधिक समृद्ध करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढें

186वीं जयंती : इसलिए याद की जातीं हैं सावित्रीबाई फुले
जनाना अस्पताल के समीप माली (सैनी) समाज बनाएगा धर्मशाला
भागचंद सांखला बने मालियान विद्या समिति के अध्यक्ष
मालियान पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा
मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल विकास मेले की धूम
अजमेर में माली समाज के 13 जोड़े बने हमसफर
शपथग्रहण समारोह : धार्मिक नगरी पुष्कर में जुटा सैनी समाज

रिलायंस जियो ने पेश किया एक धमाकेदार ऑफर, जाने क्या

jio website now mentions home broadband jio
jio website now mentions home broadband jio

नई दिल्ली: ट्राई के आदेश का पालन करते हुए रिलायंस जियो ने अपने समर सरप्राइज ऑफर को बंद कर दिया है. लेकिन आपको बता दें कि समर सरप्राइज ऑफर के बंद होने के बाद भी जियो के उन यूजर्स को निराश होने की जरूरत नहीं है जो इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाए.

रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट को अपडेट करते हुए लिखा है हम अपने टैरिफ पैक्स में बदलाव करने जा रहे हैं, पहले से भी शानदार ऑफर्स जल्द ही आपके लिए पेश किए जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई के आदेश के बाद जियो अपने ने अपने समर सरप्राइज ऑफर को वापस लेने का एलान किया था.

15 अप्रैल तक ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप

जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख अभी भी 15 अप्रैल ही है. लेकिन, अब प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को समर सरप्राइज ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, ये यूजर्स प्राइम मेंबर बनने का बाद 303 रुपए का रीचार्ज करवाकर 28 दिनों तक हर दिन 1GB 4G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिलायंस जियो की तरफ से नए ऑफर्स लाने के बाद 303 रुपए वाले रीचार्ज में भी बदलाव आने की संभावना है.

जानें क्या था समर सरप्राइज ऑफर

31 मार्च को जियो की तरफ से एलान किया गया था जिन भी जियो यूजर्स ने प्राइम मेंबरशिप ली है उन्हें 30 जून तक हर दिन 1GB/2GB फ्री डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. जियो सरप्राइज ऑफर का लाभ उन यूजर्स के लिए था जिन्होंने 99 रुपए और 303 का रिचॉर्ज करवाया. सरप्राइज ऑफर के तहत यूजर्स को पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी मिल रहा था. पहले जियो यूजर्स के पास 15 अप्रैल तक जियो के सरप्राइज ऑफर का लाभ लेने का मौका था जिस पर TRAI ने रोक लगाने का फैसला किया है.

मैदान पर उतरते ही छा गए डिविलियर्स, दो छक्के पहुंचे स्टेडियम की छत से बाहर

ipl 10 mr 360 at work ab de villiers smashes six out of stadium watch video
ipl 10 mr 360 at work ab de villiers smashes six out of stadium watch video

नई दिल्ली : आईपीएल 10 के अपने पहले मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत एबी डिविलियर्स इंदौर के होल्कर मैदान पर छा गए।

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सोमवार (10 अप्रैल) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धुआंधार 89 रनों की पारी खेली। डिविलियर्स ने अगले ओवर में संदीप शर्मा की लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के मारे। पहले छक्के पर तो गेंद स्टेडियम की छत पर चली गई. इस ओवर में भी 19 रन बने।

डिविलियर्स ने पारी की अंतिम दो गेंदों पर मोहित पर छक्के जड़कर टीम का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया. अंतिम गेंद पर लगा छक्का 102 मीटर लंबा था और गेंद एक बार फिर स्टेडियम की छत से बाहर गई।

‘रईस’ में लैला बनी सनी लियोन के Hot Dance के लिए मिला इतने करोड़ का ऑफर, जाने क्यों

controversy sunny leone offered a whopping amount to perform on song laila o laila
controversy sunny leone offered a whopping amount to perform on song laila o laila

रईस‘ से सनी का आइटम सॉन्‍ग रिलीज नहीं हुआ है, मगर ट्रेलर में इसकी एक झलक ने ही इतनी धूम मचा दी है कि उनके के वारे-न्‍यारे हो गए हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘रईस’ में सनी लियोन का एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग नजर आने वाला है, वो भी फिल्म ‘कुर्बानी’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘लैला ओ लैला’ पर। फिलहाल ‘रईस’ से सनी का आइटम सॉन्ग रिलीज नहीं हुआ है, मगर ट्रेलर में इसकी एक झलक ने ही इतनी धूम मचा दी है कि उनके के वारे-न्यारे हो गए हैं। उन्हें ‘रईस’ की लैला बनकर लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए करोड़ों का ऑफर दिए जाने की चर्चा है।

controversy sunny leone offered a whopping amount to perform on song laila o laila
controversy sunny leone offered a whopping amount to perform on song laila o laila

जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक जानेमाने होटल ने नए साल के मौके पर ‘लैला ओ लैला’ पर परफॉर्म करने के लिए सनी को साढ़े तीन-चार करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। अब यह सिर्फ सनी के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी अच्छी खबर है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सनी किसी आइटम नंबर पर लाइव परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी। ‘बेबी डॉल’ पर वो कई बार थिरक चुकी हैं और ऑडियंस हर बार वन्स मोर-वन्स मोर चिल्लाती नजर आई है।

इस हिट फिल्म के सीक्वल में नहीं होंगी दिशा पटानी

हालांकि इस बार और भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार वो शाहरुख खान की फिल्म में आइटम सॉन्ग पेश करती नजर आएंगी। सोचिए जब ट्रेलर में अपनी एक झलक से ही सनी ने इतना धमाल मचा दिया है तो पूरा सॉन्ग आने पर क्या होगा।