Home Blog Page 3387

ATM में फंसा कार्ड , यह है कारण और उपाय, बरतें एतियात

एटीएम, एनी टाइम मनी ऐसे मशीन जिसके इस्तेमाल से कैश रखने और उसकी निखरानी रखने कि समस्या ही खत्म हो गई है। इस कार्ड को बनवाना और कैरी करना भी बहुत सरल है, यही वजह है कि आज यह आमजन के पास आसानी से मिल जाता है।

हुंडई क्रेटा डीज़ल अब मिलेगी पेट्रोल मॉडल वाली कीमत पर

hyundai launches updated creta at rs 929 lakh
hyundai launches updated creta at rs 929 lakh

हुंडई ने एलीट आई-20 के बाद अब लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा को भी अपडेट कर दिया है। क्रेटा में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है इस में ड्यूल टोन कलर का आना और नए वेरिएंट का जुड़ना। नई क्रेटा की कीमत 9.29 लाख रूपए से शुरू होती है,

hyundai launches updated creta at rs 929 lakh
hyundai launches updated creta at rs 929 lakh

जो 14.64 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी। इसका मुकाबला रेनो डस्टर, निसान टेरानो, होंडा बीआर-वी, महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी स्ट्रॉर्म से है।

ये हुए हैं नए बदलाव

hyundai launches updated creta at rs 929 lakh
hyundai launches updated creta at rs 929 lakh

क्रेटा के एसएक्स प्लस वेरिएंट को ड्यूल-टोन कलर दिया गया है, इस में 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मौजूद है। अपडेट एलीट आई-20 की तरह यह भी व्हाइट-ब्लैक और रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। केबिन में भी ड्यूल-टोन कलर थीम देखने को मिलेगी, यहां ऑल-ब्लैक लेआउट के साथ रेड कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। इसके पेट्रोल वर्जन के दाम 12.35 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन के दाम 13.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

क्रेटा के 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है, अब इस में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक और आर्कामिस साउंड सिस्टम दिया गया है। हालांकि जिन वेरिएंट में यह सिस्टम मिलता है उनके दाम करीब 2 हजार रूपए तक बढ़ गए हैं।

नया ई-प्लस वेरिएंट

hyundai launches updated creta at rs 929 lakh
hyundai launches updated creta at rs 929 lakh

1.4 लीटर डीज़ल इंजन वाली क्रेटा के ई वेरिएंट को ई-प्लस वेरिएंट में बदल दिया गया है। ई प्लस डीज़ल में 5.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की जगह 2-डिन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस में पहले मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 1 जीबी इंटरनल मैमोरी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और 2 फ्रंट ट्विटर को हटा लिया गया है।

वहीं 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन वाली क्रेटा ई प्लस वेरिएंट में यह सारे फीचर पहले की तरह मौजूद हैं, इसके दाम 9.99 लाख रूपए हैं, दिलचस्प बात ये है कि ई-प्लस डीज़ल और ई-प्लस पेट्रोल दोनों के ही दाम 9.99 लाख रूपए रखे गए हैं।

साआभार:

यह भी पढ़े:-

सिंध के भारत में नहीं होने से एलके आडवाणी दुखी

will always be unhappy that sindh is no longer a part of india, laments LK Advani
will always be unhappy that sindh is no longer a part of india, laments LK Advani

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनका जन्मस्थान सिंध, भारत का हिस्सा नहीं है।

चुनाव आयोग का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता में लाना : केजरीवाल

bringing bjp to power Election Commission's only aim : arvind kejriwal
bringing bjp to power Election Commission’s only aim : arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘ईवीएम-छेड़छाड़ धोखाधड़ी’ के लिए निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया। केजरीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का एकमात्र लक्ष्य किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में लाना है।

केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान के धौलपुर में 18 ऐसी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सामने आई हैं, जिसमें किसी भी बटन को दबाने पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को वोट पड़ते हैं। धौलपुर में रविवार को उपचुनाव में मत डाले गए।

केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि एक निर्वाचन क्षेत्र में 18 ईवीएम का मतलब है कि कुल मशीनों में से करीब दस फीसदी से छेड़छाड़ हुई। केजरीवाल ने दूसरी 90 फीसदी मशीनों को लेकर भी संदेह जताया।

केजरीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग सभी सबूतों के बावजूद भी ईवीएम छेड़छाड़ की जांच करने के लिए अभी भी तैयार नहीं है। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं इसी के निर्देश पर तो छेड़छाड़ नहीं की जा रही है?

उन्होंने इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड में कथित तौर पर ईवीएम से छेड़छाड़ की घटना का भी जिक्र किया।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह कहना सही नहीं है कि मशीने खराब थीं। वास्तव में, उनसे छेड़छाड़ की गई थी।

केजरीवाल ने कहा कि यदि उनमें कोई खराबी थी तो कुछ मशीनों को कांग्रेस, कुछ को आप और कुछ को भाजपा को वोट करना चाहिए था। लेकिन क्यों सभी खराब मशीनें सिर्फ भाजपा को वोट कर रही थीं?

केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब है कि इसमें खराबी नहीं है, बल्कि मशीनों के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ की गई है या इन्हें पूरी तरह से बदल दिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसे में हर जगह चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है, आयोग को हर चुनाव में भाजपा को खुद ही विजेता घोषित कर देना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि अब निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने में दिलचस्पी नहीं रही। ऐसा लगता है कि अब उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को किसी कीमत पर सत्ता में लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 23 अप्रेल को होने वाले चुनावों के लिए सभी ईवीएम राजस्थान से लाई जा रही हैं जबकि बड़ी संख्या में ईवीएम दिल्ली में उपलब्ध हैं।

केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान की सभी ईवीएम में हेरफेर की गई है। यही कारण है कि वे चाहते है कि इन मशीनों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाए।

केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली नगर निगम चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतपत्रों के इस्तेमाल करने की मांग की थी और कहा था कि ऐसा करने के लिए फिलहाल चुनाव को टालना पड़े, तो इसे टाल दिया जाए।

लैम्बॉर्गिनी हुराकेन परफॉर्मेंट लॉन्च, कीमत 3.97 करोड़ रूपए

lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore
lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore

लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन का पावरफुल अवतार हुराकेन परफॉर्मेंट लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 3.97 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। रफ्तार के मामले में यह पोर्श 918 स्पाइडर और लैम्बॉर्गिनी की ही एवेंटाडोर एस को भी पीछे छोड़ सकती है।

lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore
lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore

हुराकेन परफॉर्मेंट में बाकी मॉडल की तरह 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया गया है, यह 640 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। यह अब तक की सबसे पावरफुल हुराकेन है, इसका इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।

lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore
lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore

100 की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगता है, इतना ही समय लैम्बॉर्गिनी की एवेंटाडोर एस को भी लगता है। 200 की रफ्तार पाने में यह 8.9 सेकंड का समय लेती है, अगर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाएगी।

lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore
lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore

लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन परफॉर्मेंट में एक्टिव एयरोडायनामिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस वजह से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ी है। रफ्तार जांचने के लिए इसे जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर दौड़ाया गया। यह ट्रैक करीब 20 किलोमीटर तक फैला हुआ है। वहां इस कार ने ट्रैक का एक लैप (एक चक्कर) 6 मिनट 52.01 सेकंड में पूरा किया और टाइम के मामले में यह पोर्श 918 स्पाइडर से 5 सेकंड और लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस से 7 सेकंड आगे रही।

lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore
lamborghini huracan performante launched at rs 397 crore

इसे तैयार करने में कंपनी ने हर पहलू पर गहराई से ध्यान दिया है, वज़न को कम रखने के लिए इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इस में कम वज़नी पर मजबूत एल्यूमिनियम पैनल का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से इसका वज़न 40 किलोग्राम तक कम हुआ है।

यह भी पढ़े:-