Home Blog Page 3427

IPL 2017 ओपनिंग सेरेमनी में लोगो को नही आया पसंद एमी जैक्सन का डांस, लोगो ने जमकर किया ट्वीट

ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl
ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दसवें सीजन का आगाज हुआ है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 2.0 की लीड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। एमी जैक्सन ने शाहरुख खान के ओम शांति ओम व कटरीना कैफ के काला चश्मा गाने पर डांस किया, हालांकि वह ऑडियंस को लुभाने में पूरी तरह नाकाम रही।

ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl
ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl

यहां तक की लोग यह सोचकर हैरान थे कि हर बार की तरह इस बार बॉलीवुड से किसी को क्यों नहीं बुलाया गया। IPL 10 सेरेमनी में दिखा कि एमी जैक्सन लाल और सुनहरे रंग की ड्रेस पहनकर आती हैं और चारों और आतिशबाजी की जाती है। आपको लगा होगा कि इससे लोग खुश हो गए होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत हो एमी जैक्सन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में डांस परफॉर्मेंस दे रही एमी थोड़ी देर बाद ही ट्विटर पर छा गईं। जहां कुछ लोगों ने एमी के डांस की तुलना सन्नी देओल से कर डाली, वहीं कुछ का कहना था कि एमी को डांस आता ही नहीं।

ऐसी रही आईपीएल सेरेमनी:

ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl
ipl-2017 people trolled amy jackson for her dance performs at the opening ceremony of ipl

ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री एमी जैकसन ने उद्घाटन समारोह से पहले बालीवुड गानों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। इसके बाद सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने गोल्फ कार्ट पर मैदान का चक्कर लगाया। तेंदुलकर और लक्ष्मण एक कार्ट में थे जबकि गांगुली और सहवाग दूसरी में।

तेंदुलकर जब मैदान के बीच पहुंचे तो दर्शक दीर्घा में काफी शोर मचा । दर्शकों ने चारों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिवादन किया। भारत के एक और महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को भी सम्मानित किया जाना था लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ व्यस्त होने के कारण वह नहीं पहुंच सके।

यह  भी पढ़े:-

राजस्थान : 24 घंटे में 3 सडक हादसे, 15 की मौत, 15 घायल

15 killed, 15 injured in separate road accident in rajasthan
15 killed, 15 injured in separate road accident in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में पिछले चौबीस घंटों के दौरान तीन अलग अलग सड़क हादसों में पंद्रह लोगों की मौत हो गई और पंह अन्य घायल हो गए।

सीकर में दो सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर की सुसाइड

Two sisters commits suicide by jumping in front of train in Sikar
Two sisters commits suicide by jumping in front of train in Sikar

सीकर। सीकर जिले के सदर नीमकाथाना क्षेत्र में भागेगा रेलवे स्टेशन पर दो सगी बहनों ने एक सवारी गाडी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

भारतीय मूल की महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी

India born woman raped, murdered by homeless man, UK court told
India born woman raped, murdered by homeless man, UK court told

लंदन। पश्चिमी लंदन में हीथ्रो हवाईअड्डे के निकट पिछले साल नवंबर में जिस भारतीय मूल की महिला का शव बरामद किया गया था उसकी बलात्कार के बाद हत्या की गई थी।

‘क्वीन’ फिल्म के डायरेक्टर पर लगा कंगना को छेडने का आरोप, प्रोडक्शन हाउस ने निकाला बाहर

director of queen vikas bahl charged with molestation case
director of queen vikas bahl charged with molestation case

अभिनेत्री कंगना की फिल्म ‘क्वीन’ के डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उनकी एक सहकर्मी ने विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विकास बहल की सहकर्मी ने उन पर गोवा ट्रिप के दौरान मोलेस्टेशन का आरोप लगाया है। जिसके बाद फैंटम फिल्म्स के पार्टनर विकास बहल को कंपनी से बाहर निकाल दिया गया है।

director of queen vikas bahl charged with molestation case
director of queen vikas bahl charged with molestation case

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना की फिल्म ‘क्वीन’ के डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उनकी एक सहकर्मी ने विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है,जिसके बाद फैंटम फिल्म्स के पार्टनर विकास बहल को कंपनी से बाहर निकाल दिया गया है।

विकास बहल की सहकर्मी ने उन पर गोवा ट्रिप के दौरान मोलेस्टेशन का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच के लिए फैंटम फिल्म्स के मालिकों ने एक कमेटी बनाई गई है। आपको बता देें कि अनुराग कश्यप, मधु मंटेना, विक्रमादित्य मोटवानी और प्रोडक्शन हाउस के पार्टनर रिलायंस एंटरटेनमेंट भी इसी कंपनी से जुड़े है।

खबरों के मुताबिक, सहकर्मी ने बताया कि पिछले कुछ समय से विकास का व्यवहार अच्छा नहीं था। गोवा ट्रिप के दौरान विकास ने मुझे मोलेस्ट किया। सूत्रों के मुताबिक शिकायत एक महिला ने की है लेकिन विकास ने तीन लोगों को मोलेस्ट किया था। मोलेस्टेशन की वजह से 28 मार्च को विकास को कंपनी से बाहर निकाल दिया गया है।

director of queen vikas bahl charged with molestation case
director of queen vikas bahl charged with molestation case

विकास ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “HR के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है और ना ही मुझे कंपनी से बाहर निकाला गया है।” विकास का कहना है कि जहां तक उस लड़की की बात है तो वह मेरी अच्छी दोस्त है, मैं उससे पूछूंगा कि वाकई मैंने अपनी सीमा लांघी है। फिलहाल तो जब से यह आरोप लगा है मैं खुद को पीड़ित महसूस कर रहा हूं।

फिलहाल फैंटम फिल्म्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि फैंटम के को-पार्टनर मधु मंटेना ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

यह भी पढ़े:-