
वर्ष 2016-17 में कर प्राप्ति लक्ष्य के पार, 17.10 लाख करोड़ रुपए का कर संग्रहण

गर्मियों में सेहत के लिए अमृत हैं कच्चे आम

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में बाजार में कच्ची केरी और आम आने शुरू हो चुके हैं। आम और कच्ची केरी हर किसी की पसंदीदा होती हैं। कच्चे आम का प्रयोग ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता हैं बल्कि यह सेहत को भी आराम देता हैं। हर कोई इसका सालभर इंतज़ार करता हैं। इस मौसम में ये आपको कई बिमारियों से भी दूर रखता हैं। जैसे की गर्मी की तपती धूप में आम एकमात्र ऐसा फल है जिसके सेवन से मन तो अच्छा होता ही है साथ ही लू भी नहीं लगती।
साथ ही लू जैसी बीमारियों से भी बचाये रखता हैं। इसलिए आज हम आपको कच्चे आम के फायदे बताने जा रहें हैं। कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा इतनी रहती है जितनी की 35 सेब, 18 केले, 9 नींबू और तीन संतरे में पायी जाती है।
आम में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे कई सारी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।इसलिए ही तो आम को फलों का राजा कहते हैं। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से पानी की कमी दूर होती है,
इसके साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।वजन कम करने में आम एक अच्छा उपाय हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से फैट को भी कम करता हैं। आम का उचित मात्रा में उपयोग सेहत के लिए वरदान हैं।
ये भी पढ़े
सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से जूझना होगा ‘चोटिल’ आरसीबी को

हैदराबाद। कुछ शीर्ष खिलाडिय़ों की चोटों से परेशान रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को आईपीएल दस के शुरूआती मैच में यहां मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
इस प्रकार होगी IPL में Kavin Petarsan की वापसी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सोनी मैक्स की आईपीएल एक्सट्रा इनिंग्स T20 पर बतौर पेनलिस्ट और कॉमेंटटर आईपीएल पदार्पण करेंगे और वह चाहते हैं कि छोटे प्रारुप से संबंधित अपनी टिप्पणी के दौरान वह आधुनिक चीजों को शामिल करें।

पीटरसन ने कहा, ‘मैंने नवंबर में चैनल नाइन पर दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान माइकल क्लार्क के साथ कॉमेंट्री बॉक्स साझा किया था। पप्स और मैं हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हुए हैं। मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब भी खेल रहा हूं और मैं अपनी टिप्पणी में आधुनिक युग की चीजें नए तरीके से पेश कर सकूंगा।
बता दें कि पीटरसन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेल चुके हैं। इससे पहले इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने व्यस्त शीतकालीन कार्यक्रम का हवाला देकर आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। इसी कारण फरवरी में हुई आईपीएल नीलामी में उनका नाम सामने नहीं आया था। तब पीटरसन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी साझा की थी।

आईपीएल-2016 में वह नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेले थे, जिसके कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे। हालांकि तब पीटरसन सिर्फ चार मैच ही पुणे के लिए खेल पाए थे। चोटिल होने के कारण उन्हें आईपीएल से तब बाहर होना पड़ा था। इस साल पीटरसन ने ऐलान किया था कि वह आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा था कि आगामी शीतकालीन सत्र उनके लिए काफी व्यस्त रहेगा। इससे पहले वह काफी सफर कर चुके हैं और इसी कारण से वह अप्रैल-मई में भी ऐसा नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़े:-
विराट कोहली की खलेगी कमी, कई स्टार प्लेयर्स के बिना शुरू होगा IPL
