Home Blog Page 3443

भारत में Samsung Galaxy S8 और Samsung S8 plus स्मार्टफोन के रजिस्ट्रेशन शुरू

samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech
samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech

(सैमसंग) के अभी हाल ही US के बाज़ारों में पेश किये गए सैमसंग गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस स्मार्टफोंस को अब भारत में भी प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आपको बता दें कि आप इन स्मार्टफोंस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर कीमत की चर्चा करें तो भारत में सैमसंग गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस स्मार्टफ़ोन की कीमत लगभग क्रमश: Rs. 46,800, Rs. 54,500 होने वाली है।

 

samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech
samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech

जैसा कि आप जानते ही हैं अभी हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोंस को न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट के दौरान इन्हें US के बाज़ार में पेश कर दिया गया था। ये स्मार्टफोंस क्रमश: 5.8-इंच और 6.2-इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किये गए हैं। इसके अलावा कहा जा रहा था कि इन्हें कनाडा, साउथ कोरिया जो सैमसंग की होम कंट्री है, और US में सेल के लिए पहली बार 21 अप्रैल को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा,

इसके अलावा कहा गया था कि इसके बाद इन्हें भारत के साथ अन्य बाज़ारों में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। और अब आपको बता दें कि भारत में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इन स्मार्टफोंस के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसका मतलब ये है कि जल्द ही भारतीय लोगों को भी सैमसंग का ये नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन मिल जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग Galaxy S8 में 5.8-इंच क्वाडएचडी और Galaxy S8+ 6.2-इंच क्वाडएचडी का सुपर एमोलेड प्रेशर सेंसेटिव डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। इन दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ मार्केट में कंपनी एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाला हैंडसेट बेचेगी।

samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech
samsung opens doors on galaxy s8 s8 pre registration in india tech

सैमसंग Galaxy S8 और सैमसंग Galaxy S8+ में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही हैंडसेट 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। यह डिवाइस एंड्राइड 7.0 नॉगट पर कार्य करेंगे डुअल सिम स्लॉट से लैस होंगे।

इन फोंस में 12-मेगापिक्सल ड्यूल पिक्सल रियर कैमरा LED फ़्लैश, f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। आपको बता दें कि इसके साथ ही आपको 8-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ मिलेगा। आपको बता दें कि यह एक ड्यूल-सिम सपोर्ट करने वाले फोंस हैं।

सैमसंग Galaxy S8 और Galaxy S8+ को आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा। जिसका मतलब है कि ये फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस होंगे। वहीं, Galaxy S8 और Galaxy S8+ में क्रमश: 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़े:-

झटपट बनाएं रामनवमी पर हलवे चने का प्रसाद

quick halwa chana recipe in hindi
quick halwa chana recipe in hindi

आज नवरात्र का अंतिम दिन हैं इसे हम राम नवमी के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन हर घर में पूजा होती हैं और पकवान में माता को सूजी के हलवे और काले चने का भोग लगाया जाता है। माता को हलवा-चना का प्रसाद बहुत प्रिय है। कन्याओं को भी भोजन कराते समय हलवा-चने का प्रसाद परोसा जाता है। हम आपको हलवा-चना बनाने की विधि बता रहे हैं। ये विधि इस प्रकार है…..

सूजी का हलवा :-
सामग्री :-

सूजी – 70 ग्राम (आधा कप)
देसी घी – 60-70 ग्राम (1/3 कप)
चीनी – 100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक)
काजू – 10-15
किशमिश – 10-15
छोटी इलाइची – 5
बादाम – 3-4 (यदि आप चाहें )
कसा नारियल – 2 चम्मच (यदि आप चाहें)
पानी – 400 ग्राम (2 कप)

विधि :-

एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें सूजी डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनें। 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी है।

जब सूजी हल्की भूरी हो जाए तो उसमें पानी और चीनी डालें और धीमी आँच पर हलवे को पकने दें।

जब यह पक जाए तो इसमें काजू और किशमिश डालकर मिला दें और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें।

कुछ देर बाद इसे गैस पर से उतार लें और इसमें इलाइची पीस कर मिला दें। अब इसे किसी बर्तन में निकालकर बारीक कतरे हुए बादाम और नारियल से सजाएं।

काले चने :-
सामग्री-

काले चने- 1 कप
तेल- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
हींग- 1/2 चम्मच
टमाटर- 1/4 कप
हरी मिर्च- 1
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चममच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अमचूर- 1/2 चम्मच
चना मसाला- 2 चम्मच
नमक
ताजी धनिया- 2 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच

विधि :-

चनों को पानी में 6 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। भीगे हुए चनों को कुकर में डालें और उसमें 2 कप पानी मिलाएं। थोड़ा सा नमक भी डालें।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा और हींग डालें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च और टमाटर डाल कर पकाएं।

एक मिनट बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और चना मसाला डालें और एक मिनट तक पकाएं।

अब इसमें पके हुए चने और 1 कप पानी डालें। नमक अपने हिसाब से संतुलित करें।

ये भी पढ़े

टेस्ट दर्जा हासिल करने के लिए तैयार है अफगान : लालचंद राजपूत

afghanistan team Ready for Test status says coach Lalchand Rajput
afghanistan team Ready for Test status says coach Lalchand Rajput

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि देश की क्रिकेट टीम में तेजी से सुधार हो रहा है और वह टेस्ट दर्जा हासिल करने के लिए तैयार है तथा अगले दो तीन वर्षों में चोटी की छह टीमों में शामिल हो जाएगी।

अजलन शाह कप युवा खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा मौका : मनप्रीत सिंह

sultan Azlan Shah Cup a great chance for youngsters to shine : Manpreet Singh
sultan Azlan Shah Cup a great chance for youngsters to shine : Manpreet Singh

बेंगलुरू। भारतीय हाकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस साल जून में लंदन में होने वाले पुरूष हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले अजलन शाह कप युवा खिलाडिय़ों के लिए खुद का कौशल दिखाने का शानदार मौका होगा।

रविंद्र जडेजा की भरपाई करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल : ब्रैड हॉज

IPL 2017 : Ravindra Jadeja cannot be replaced feels Brad Hodge
IPL 2017 : Ravindra Jadeja cannot be replaced feels Brad Hodge

राजकोट। भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा को तीनों विभागों का कुशल खिलाड़ी करार देते हुए गुजरात लायन्स के मुख्य कोच ब्रैड हॉज ने कहा कि किसी भी क्रिकेट टीम के लिए उन जैसे खिलाड़ी की भरपाई करना मुश्किल होता है।