Home Blog Page 3683

धर्मशाला में देह व्यापार का पर्दाफाश, सरगना महिला अरेस्ट

sex racket busted in jwalamukhi area
sex racket busted in jwalamukhi area

धर्मशाला। ज्वालामुखी पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का पदार्फाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार की कथित सरगना को भी धर दबोचा है। इस दौरान दो लड़कियां भी हिरासत में ली गई हैं।

पुराने नोट स्वीकार करने से सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े किए हाथ

olpfds

नई दिल्ली। पुराने और प्रतिबंधित हो चुके पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को स्वीकार न करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वह पुराने नोटों को स्वीकार करने के लिए काउंटर नहीं नहीं खोलेगी।

विजेन्द्र गुप्ता ने विधानसभा में AAP सरकार से पूछे तीखे सवाल

Leader of Opposition Vijender Gupta
Leader of Opposition Vijender Gupta

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पेश वर्ष 2017-18 के बजट भाषण का जबाव देते हुए सरकार से अनेक तीखे सवाल पूछे जिनके चलते उपमुख्यमंत्री बगले झांकते नजर आए।

बजट की मूलभूत अवधारणा ‘आउटकम बजट’ पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए उन्होंने कहा कि सारा बजट खंगालने के बाद भी उन्हें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जो सरकार की कथनी-करनी में एकरूपता दिखाती हो।

उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल की पुस्तक ‘स्वराज’ को विधानसभा में लहराते हुए सरकार से पूछा कि मोहल्ला सभाएं दो वर्ष बीत जाने के बाद क्यों अस्तित्व में नहीं आईं। उन्होंने सरकार से पूछा कि सरकार ने शिक्षा पर दोगुना और स्वास्थ्य पर जो डेढ़ गुना खर्च करने का दावा किया था यह दावा आधारहीन पाया गया।

उन्होंने कहा कि यह बढ़ोत्तरी वर्ष-प्रतिवर्ष 15 से 18 प्रतिशत मात्र ही रही है। विपक्ष के नेता ने सरकार से पूछा कि आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सारी दिल्ली में वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव का क्या हुआ।

उन्होंने पूछा कि नोटबंदी से क्यों दिल्ली और पश्चिम बंगाल में राजस्व में कमी आई। उन्होंने सरकार से न्यूनतम वेतन पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाने पर सदन को विश्वास में नहीं लेने पर सवाल लिया।

उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि सरकार अनुसूचित जाति वर्ग लोगों के साथ अन्याय कर रही है, क्योंकि कुल बजट का 0.9 प्रतिशत ही उनके कल्याण पर खर्च होता है, जबकि अन्य अधिकांश राज्यों में 4 प्रतिशत से अधिक व्यय होता है।

उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि सरकार लगातार घाटे का बजट पेश कर रही है। कुल बजट का 80 प्रतिशत वेतन तथा अन्य प्रशासिक कार्यों पर व्यय हो रहा है। मात्र 20 प्रतिशत ही विकास कार्यों पर व्यय हो पाता है।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दोगुने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डेढ़ गुना खर्च करने के दावे भ्रामक है। वर्ष 2014-15 में शिक्षा पर वास्तव में 5197 करोड़ रूपए व्यय किए गए। यह कुल बजट 30940 करोड़ रूपए का 16.80 प्रतिशत था।

वर्ष 2015-16 में 6208 करोड़ रूपए व्यय किए गए, जोकि कुल बजट 35196 करोड़ रूपए का 17.63 प्रतिशत था। वर्ष 2016-17 के लिए अनुमानित बजट 7656 करोड़ रखा गया, यह कुल बजट 41200 करोड़ रूपए का 18.50 प्रतिशत था। विपक्ष के नेता ने कहा कि शिक्षा का बजट दोगुने करने की सरकार के दावे झूठे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के व्यवसायीकरण, दाखिले की प्रक्रिया को संविधान संवत तथा शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है। विपक्ष के नेता ने सरकार से पूछा कि सरकार बताए कि वह कैसे दावा कर रही है कि उसने स्वास्थ्य पर व्यय को डेढ़ गुना कर दिया है?

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, प्रदेशभर में ओलों के साथ बारिश

Rain with hail storms lash Rajasthan
Rain with hail storms lash Rajasthan

जयपुर। प्रदेश में मौसम ने शुक्रवार को फिर ली करवट ली। राज्य में अधिकाशं हिस्सों में बारिश हुई। कई स्थानों में आंधी के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे।

यूपी चुनाव : मतगणना 8 बजे से शुरु होगी, पहला परिणाम 11 बजे

Uttar Pradesh elections result 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरे सूबे में 78 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव का पहला परिणाम साढ़े दस से 11 बजे के बीच आ जाएगा।