Home Blog Page 3705

होली पर बनाये स्वादिष्ट इमारती और लाए अपनी होली पर मिठास

imarti_sabguru
imarti_sabguru

होली एक  रंग भरे प्रेम का त्योहार है, जिस पर  हम अपने घर में एंव बाकि परिवार वालो के साथ होली को हर्ष और उल्लास के साथ  बनाते है तो इस होली पर आप रंगों के साथ साथ मिठास भरी होली भी बनाये जी हाँ हम आज आप को बताने जा रहे है इमारती के बारे में पूरी विधि के साथ,  जानिए कैसे:-

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

  • उड़द की दाल(Urad dal) – 250 ग्राम (छिलके रहित),
  • शक्कर(Sugar) – 500 ग्राम,
  • अारारोट(Ararot) – 50 ग्राम,
  • पीला रंग(Sweet) color – 01 चुटकी,
  • घी(Ghee) – तलने के लिए,

गोल छेद वाला मोटे कपड़े का रुमाल (इमरती छानने के लिए)।

इमरती बनाने की विधि:
सबसे पहले उड़द की दाल अच्छी तरह से धो लें, फिर उसे रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सर में बारीक पीस लें। दाल पीसने के बाद उसमें रंग और अरारोट मिला दें और अच्छी तरह से फेंट लें।

अब किसी छोटे भगोने में एक कप पानी लें और उसमें चीनी डाल कर घोल लें। चीनी घुलले के बाद घोल वाले बर्तन को आग पर तब तक पकाएं, जब तक उसकी एक तार की चाशनी न बन जाए। इसे चेक करने के लिए एक छोटे चम्मच में चाशनी को निकाल कर उसे ठंडा कर लें और दो उंगलियों के बीच रख कर चिपका कर देखें। अगर उंगलियों के बीच एक तार जैसा बनता है, तो समझ लें कि आपकी चाशनी तैयार है।

चाशनी बनने के बाद एक समतल कड़ाही लें और उसमें घी डालकर उसे गर्म करें। घी गर्म होने पर कपड़े में तीन-चार बड़े चम्मच फेंटी हुई दाल भर लें। इसके बाद कपड़े को ऊपर से पकड़ कर टाइट कर लें और उसे ऊपर से दबाते हुए गर्म घी में गोल कंगूरेदार इमरती बनाएं और उन्हें कुरकुरी तल लें। तलने के बाद इमरती को घी से निकालें और उन्हें चाशनी में डुबो दें। पन्द्रह से बीस मिनट चाशनी में डूबी रहने के बाद उन्हें निकाल लें। अब आपकी इमरती तैयार हैं। उन्हें गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और सर्व करें।

पुलवामा के पडगांवपुरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड में मार गिराए दो आतंकी

Padgampora Encounter : Lashkar-e-Taiba Terrorists Killed In Kashmir's Pulwama
Padgampora Encounter : Lashkar-e-Taiba Terrorists Killed In Kashmir’s Pulwama

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में दूसरा आतंकवादी भी ढेर हो गया है। दूसरे आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के मोहम्मद शफी के तौर पर हुई है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों की सीआरपीएफ ने पुष्टि भी की है।

होली पर बनाये स्वादिष्ट शक्कर पारे और लाए अपनी होली पर मिठास

shakkar-pare-recipe-sabguru
shakkar-pare-recipe-sabguru

होली एक  रंग भरे प्रेम का त्योहार है, जिस पर  हम अपने घर में एंव बाकि परिवार वालो के साथ होली को हर्ष और उल्लास के साथ  बनाते है तो इस होली पर आप रंगों के साथ साथ मिठास भरी होली भी बनाये जी हाँ हम आज आप को बताने जा रहे है शक्कर पारे के बारे में पूरी विधि के साथ,  जानिए कैसे:-

मधु विहार मर्डर केस : भाई ने क्यों की अपनी ही बहन की हत्या?

brother arrested for murdering sister in madhu vihar area in delhi
brother arrested for murdering sister in madhu vihar area in delhi

नई दिल्ली। मधु विहार इलाके में सोमवार को घर में घुसकर 12वीं कक्षा की छात्रा ललिता बर्मन (18) की हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में ललिता के ताऊ के लड़के को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तपस बर्मन (25) के रूप में हुई है।

आप नेता कुमार विश्वास को एसीजेएम ने किया तलब

aap leader Kumar Vishwas
aap leader Kumar Vishwas

सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास पर आरोप तय किए जाने के बिन्दु पर सुनवाई के लिए बीते दिन भी अदालत में हाजिर नहीं हुए। उनकी तरफ से उन्मोचन अर्जी खारिज सम्बन्धी आदेश के विरूद्ध दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश की बात कहते हुए मौके की मांग की गई।