Home Blog Page 3978

वैलेंटाइन वीक- प्यार का इज़हार करे रोज देकर

0
celebrate this valentine week with rose day
celebrate this valentine week with rose day

आखिर प्यार का हफ्ता शुरू हो ही गया. मोहब्बत करने वालों के लिए खास समय आ गया है. जी हाँ फरवरी महीने में मनाया जाने वाला वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी हैं. वीक के पहले दिन आप अपने प्यार का इज़हार गुलाब देकर करे. इस महीने में सब अपने अपने प्यार का इज़हार किसी भी रूप में कर सकते हैं. चाहे वो प्रेमी का प्यार हो, भाई बहन का प्यार हो या फिर रिश्तेदार का प्यार यह महीना सबसे खास होता हैं. अगर आज आप किसी को प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो पहले यह पढ़ ले की किस रिश्ते को कौनसा फूल देना सही हैं

लाल गुलाब –

अगर आप किसी से बेइंतहा प्यार करते हैं और चाहते की सामने वाला आपके इस प्यार को आसानी से समझ सकें तो आप उन्हें प्यार की निशानी लाल रंग का गुलाब भेट कर सकते हैं। जो आपके प्यार का इजहार करने में आपकी मदद करेगा।

हल्का गुलाबी गुलाब –

किसी से दोस्त को आप आपनी दया या उसके साथ का एहसास दिलाना चाहते हैं। तो यकिनन ये हल्का गुलाबी रंग का गुलाब उस एहसास को पहुंचने का काम करेगा।

पीच रोज –

जरूर नहीं है कि हमेशा प्यार का इजहार ही फूलों के जारिए किया जाए। बल्कि सामने वाले की खुबियों को भी आप अपने गुलाब के फूलों के जारिए महत्व देना का काम कर सकते हैं। जो की पीच रोज का इस्तेमाल कर आप कर सकते हैं।

सफेद गुलाब –

सफेद गुलाब शांति और स्वच्छता का प्रतिक माना जाता हैं। अगर आप इस बार किसी से माफ़ी मागने के लिए उसे कुछ देना चाहते हैं तो सफेद गुलाब जरूर भेट करें।

पर्पल गुलाब
पहली नजर के प्यार का इजहार करने के लिए ये रोज आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

पीला गुलाब-
पीले रंग का गुलाब दोस्ती की निशानी होता हैं और कहा जाता हैं कि प्यारी की शुरूआत हमेशा दोस्ती से होती हैं ऐसे में ये गुलाब आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं।

संतरी गुलाब –
संतरी रोज हमारी इच्छा को बताने का काम करता हैं अगर हम किसी से कोई इच्छा रखते है तो उस बात को वयक्त करने के लिए ऑरेंज रोज रहे सही होता हैं।

काला गुलाब –
काले रंग का गुलाब आप किसी को भी न दे क्योंकि ये गुलाब दुश्मनी को दर्शाता हैं।

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज़

title track release of film badrinath ki dhulaniya
title track release of film badrinath ki dhulaniya

मुंबई। बॉलीवुड की जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल सांग रिलीज़ हो चूका हैं. इस गाने में वरुण और आलिया होली खेलते हुए मस्ती कर रहे हैं. ट्रेलर की तरह फिल्म का गाना भी बहुत अच्छा हैं. यह गाना खास होली के मौके पर बनाया गया हैं क्योंकि होली12 मार्च की हैं और फिल्म 10 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

वरुण और आलिया दोनों होली के रंग में रंगते नज़र आ रहे हैं. वही यह जोड़ी बेहद कमाल की लग रही हैं इससे पहले यह जोड़ी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में नज़र आ चुकी हैं. इस गाने में आलिया लंहगा चोली में काफी आकर्षक लग रही हैं तो वरुण भी ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म का पहला गाना मोनाली ठाकुर और नेहा कक्कड़ ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. साथ ही रैप का तड़का भी लगाया गया है. ज्यादा मजा तो इसे सुनकर ही आएगा तो क्लिक करके देख लीजिए मुनिया री मुनिया. गाने के बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने और इसे टीसीरीज के म्यूजिक के साथ रिलीज किया गया है.

फिल्म में वरुण का नाम बद्रीनाथ बंसल उर्फ बद्री है. जिनके प्यार की उम्र अब निकल चुकी है और वो शादी करना चाहते हैं. लेकिन आलिया भट्ट यानी उनकी हीरोइन इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती हैं. इसके बाद शुरू होती है उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश. वरुण को इग्नोर करती आलिया हमेशा की तरह स्क्रीन पर बेहतरीन लग रही हैं. उनका एक-एक स्टाइल देखने लायक है.

व्हाट्सएप में प्राइवेसी हनन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 12 मई को सुनवाई

Supreme Court agrees to hear WhatsApp, facebook privacy matter on May 12
Supreme Court agrees to hear WhatsApp, facebook privacy matter on May 12

नई दिल्ली। सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में प्राइवेसी के हनन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 12 मई को करेगा।

बिहार की तरह यूपी में भी भाजपा क्लीन हो जाएगी: राहुल गांधी

matrahu

अलीगढ़/मथुरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर अपनी चुनावी रैलियों में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी पर हमला बोला।

रायबरेली : शादी समारोह में दूल्हे की भांजी के साथ रेप

minor girl raped at marriage function in raebareli
minor girl raped at marriage function in raebareli

रायबरेली। उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।