
महिलाएं डिजिटल तौर पर सशक्त होंगी तो प्रदेश की बदलेगी तस्वीर : अनिता भदेल

सेंसर बोर्ड भी काम करता है उसे भी अपना काम करने दें: जैकी श्राफ
कोटा। फिल्म कलाकार जैकी श्राफ ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हुई मारपीट के मुद्दे पर कहा कि हर बात का हल प्यार व मोहब्बत से निकाला जा सकता है।
जुड़वा के लिए सलमान खान ने वरुण धवन को धमकाया

मुंबई। बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का दूसरा भाग बनने जा रहा हैं. दूसरे भाग में यानी की ‘जुड़वा 2’ में स्टारर वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। आपको बता दे की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं. निर्देशक और वरुण धवन के पिता डेविड धवन इसका निर्देशन कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला फिल्म प्रड्यूस कर रहे हैं।
आपको बता दे वरुण धवन ने इस फिल्म के लिए क्या बोला। वरुण ने कहा की जब सलमान खान की जुड़वा आयी तब में सात साल का था और मैंने सलमान को सलमान अंकल बोला यह सुनकर सलमान खान नाराज हो गए और गुस्से में उन्हें खूब धमकाया।
वरुण बताते हैं, ‘मैं जुड़वा की रिलीज के दौरान सात साल का था। मैं एक ट्रायल शो में जब सलमान खान की ‘जुड़वा’ पहली बार देखने गया था तो वहां सलमान भी बैठे थे, मैंने उन्हें देखते ही आवाज दी सलमान अंकल….,अपने लिए अंकल का सम्बोधन सुनकर सलमान बहुत गुस्से में आ गए और उन्होंने मुझे गुस्से में अपने पास बुलाकर कहा कि मुझे अंकल कहा तो थप्पड़ मारूंगा, आज के बाद अंकल नहीं बल्कि सलमान भाई कहना, अंकल कहोगे तो फिल्म देखने के लिए थिअटर के अंदर जाने नहीं दूंगा, और इस बात का ध्यान भी नहीं रखूंगा कि यह तुम्हारे पापा की फिल्म है। उसके बाद से मैंने कभी भी सलमान भाई को अंकल नहीं कहा।’
‘जुड़वा 2’ में कहानी और गानों में किस तरह का बदलाव होगा इस सवाल पर डेविड कहते हैं, ‘हमने ‘जुड़वा’ से सिर्फ मुख्य किरदारों के नाम और फिल्म की थीम को लिया है उसके अलावा ‘जुड़वा 2’ की कहानी पूरी तरह अलग है। पुरानी फिल्म से हमने अन्नू मालिक के दो गानों को भी ‘जुड़वा 2’ में शामिल किया है जिसमें पहला गाना है ‘ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है’ और दूसरा गाना है ‘चलती है क्या नौ से बारह।’
साजिद बताते हैं, ‘हमने ‘जुड़वा’ को ईद के मौके पर रिलीज किया था जबकी उन दिनों ईद में बड़ी फिल्में नहीं रिलीज होती थी, हमने रिस्क लिया था और हम कामयाब भी हुए। एक प्रड्यूसर के तौर पर ‘जुड़वा’ मेरी पहली फिल्म थी जो सुपरहिट हुई थी।’ ‘जुड़वा 2’ इसी साल 29 सितम्बर को रिलीज होगी।
जुड़वा-2 की टीम का कहना है कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अगले कुछ महीनों में कर लेंगे। जल्द ही वरूण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वरूण की यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।
आईएसआईएस के मददगार मोहम्मद इकबाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान एटीएस ने सोमवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के मददगार मोहम्मद इकबाल को चैन्नई में ट्रेस किया है। उसे दो दिन बाद प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया जाएगा।
सर्दियों में लगाए लिप बाम और चमकाए आपने होठ

सर्दियों में अक्सर सभी को रूखे होठ की परेशानी सताती हैं अगर आपको भी यह परेशानी हो रही हैं तो आप घरेलू नुस्खे के साथ लिप बाम भी करे ट्राय। लिप बाम को फ़टे होठ पर इस्तेमाल करने के साथ साथ आप इसको कई तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हम आपको बताते हैं लिप बाम को और किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं
हेयर कलर से स्किन सेफ रखने, हेयर स्टाइल बनाने और नाखून की ड्राइनेस दूर करने जैसे कई मेकअप और ब्यूटी प्रॉब्लम्स को लिप बाम सॉल्व कर सकता है।
बालों में हेयर कलर लगाते वक्त अगर थोड़ा सा कलर आपकी स्कीन या चेहरे पर लग जाता है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको केवल इतना करना है कि थोड़ा सा लिप बाम फोरहेड लगाना है इससे कलर स्किन पर नहीं लग पाएगा।
जब नए जुते यानि नए फुटवियर पहनते है तो उससे हमारे पैरों में छाले पड़ जाते है। तो आपको करना ये है कि पैरों की उंगुलियों और एड़ी पर लिप बाम लगाए इससे आपके पैरों में छाले नहीं होगे।
अगर आपको भी आइब्रो बनाने का व्यक्त नहीं मिल पा रहा है तो उंगली पर थोड़ा-सा लिप बाम लेकर उस अपनी आइब्रो पर लगाए । इससे आइब्रो की आकृति देखने में सही लगेगी।
अगर आपकी उंगुलि में अंगूठी अटक गई है तो थोड़ा सा लिप बाम लगाए। अब आप धीरे-धीरे इस आगे करते हुए इसे निकालने की कोशिश करे, पक्का से ये काम करेगा और आपकी अंगूठी निकल जाएगी।
कांच या प्लास्टिक के बर्तनों से स्टीकर नहीं हट रहे है तो लिप बाम लगाए और कुछ देर बाद इसे हटाए। इससे ये आसानी से निकल जाएगा।
अगर आपकी जिन्स या किसी और चीज की चेन काम नहीं कर रही है तो जिपर यानि चेन के दांतो पर अच्छे से लिप बाम लगा ले। आपको बता दे कि लिपबाम लूब्रिकेंट की तरह काम करेगी और चेन बार-बार नहीं अटकेगी।