
सरकार ने संसद में नोटबंदी का वो सच बताया जिसे जानना चाहता है पूरा देश

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को सदन को यह बताया कि नोटबंदी के फैसले के लिए ली गई मीटिंग में कौन-कौन मौजूद था। वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नोटबंदी के लिए हुई मीटिंग की तारीख, मीटिंग का एजेंडा और मीटिंग में मौजूद लोगों की सूची संसद पटल पर रखी।
उत्तर प्रदेश का ऐसा चुनाव प्रचार जो कभी सुना नहीं होगा

एटा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर का ईंधन समाप्त होने के कारण केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र शुक्रवार को एटा जिले की अलीगंज विधानसभा प्रत्याशी के प्रचार के लिए नहीं आ सके। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने सभा को मोबाइल से संबोधित किया।
गुजरात के डीजीपी को सेवा विस्तार देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में अभियुक्त आईपीएस अफसर पीपी पांडेय को डीजीपी के तौर पर सेवा विस्तार देने के खिलाफ पूर्व सुपरकॉप जेएफ रिबेरो की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार और पीपी पांडेय को नोटिस जारी किया है।
‘रथ सप्तमी’ पर्व पर तिरुमला मंदिर में भगदड़, श्रद्धालु की मौत
