online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
अगर आप भी खीर बनाना चाहते है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. जी हां इस बार ट्राई करेंगें मखाना खीर. जिसमें मखाना डालकर बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाई जाती है.
खीर बनाने के लिए चाहिए
आधा लीटर फुलक्रीम दूध
1 छोटा बाउल मखाने
2-3 धागे केसर
पौना कप चीनी
एक चौथाई कप काजू
एक चौथाई कप बादाम
एक चौथाई कप पिस्ता
एक चम्मच इलायची पाउडर
दो बूंद केवड़ा
ऐसे बनाए खीर
सबसे पहले फुलक्रीम दूध में पौना कप चीनी डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें.
अब एक चौथाई कप काजू, बादाम और पिस्ता को एक साथ घी में फ्राई कर लें.
अब फ्राई हुए काजू, बादाम और पिस्ता को थोड़ी देर ठंडा करने के लिए रख दें.
5-7 मिनट के बाद ठंडे हुए ड्राई फ्रूट को चॉपर में चॉप कर लें। याद रहे कि, उसे पूरी तरह महीन ना करें बल्कि दरदरा ही रहने दें.
अब उबल रहे दुध में थोड़ा-थोड़ा करके दरदरा किया हुआ काजू, बादाम और पिस्ता डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दुध नीचे ना चिपके.
10-15 मिनट इसे चलाते रहे, जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसें आंच से उतार लें. लीजिए हो गई आपकी टेस्टी खीर तैयार.
अब एक बाउल में निकाल कर इसमें 2-3 धागे केसर और केवड़े की बूंद डालकर इसे गरमागरम सर्व करें. कुछ लोगो को खीर ठंडी खाना पंसद है तो आप फ्रिज में थोड़ा ठंडा करके खा सकते है.
batuk’s playing cricket in dhoti kurta in sanskrti university in varanasi
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को कुछ अलग नजारा रहा। आमतौर पर मैदान में युवाओं और छात्रों को लोग सफेद पैंट शर्ट टोपी पहन अक्सर क्रिकेट खेलते देखते है लेकिन बटुको को उनके गणवेश पीला धोती दुपट्टा पहन टीका त्रिपुण्ड लगाये क्रिकेट खेलते देख लोग वहां बरबस ठहर जा रहे थे। इस दौरान कमेंट्री भी संस्कृत में हो रही थी।
Congress objects to removal of rajiv gandhi’s name from ‘sadbhavna diwas’
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम सदभावना दिवस कार्यक्रमों से हटाए जाने पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मामले को उठाते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करार दिया।