Home Blog Page 4037

देश में 130 करोड़ की आबादी में से सिर्फ 3.70 करोड़ लोग आयकर दाता

union budget 2017-18 : only 3.70 crore income tax payers in country
union budget 2017-18 : only 3.70 crore income tax payers in country

नई दिल्ली। पहली बार किसी वित्तमंत्री ने संसद में माना कि हमारा समाज टैक्स देने से बचने वाला समाज है, और ये नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा राशि के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर अब कहा जा सकता है।

दाल, चावल के पराठे खाएं गर्मागर्म

0
mixed vegetable parathe
mixed vegetable parathe

आपके फ्रिज़ में कोई भी दाल और चावल बचे हों तो इनसे दाल चावल के परांठे बना लें. ये परांठे खस्ता बनते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें बनाने के लिए आप मूंग, चने, अरहर या किसी भी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ज़रूरी सामग्री:
दाल – 1 कटोरी (जो भी दाल रखी हो)
चावल – 1 कटोरी
गेहूं का आटा – 2 कटोरी
नमक – स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
जीरा – आधा छोटी चम्मच
तेल या घी – परांठे बनाने के लिये

बनाने की विधि:
एक बर्तन में आटा छान कर इसमें नमक, जीरा और एक छोटी चम्मच तेल डाल कर मिला लें. इसमें दाल और चावल डालें और अच्छे से मिला लें. ज़रूरत के अनुसार पानी डालते हुए आटे को गूंठ लें. इसे 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें. इतने समय में आटा सैट हो जाएगा. अब आटे को हाथों से मसल कर चिकना कर लें. परांठे बनाने के लिए आटा तैयार है.

तवा गरम करें. आटे से थोडा़ सा आटा लेकर एक गोल लोई बनाएं. इसे सूखे आटे में लपेटें और फिर चकले पर 3 इंच के व्यास में गोल बेल लें. बेले परांठे पर थोडा़ सा तेल या घी लगाकर चिकना करें और परांठे को चारों तरफ़ से उठाकर इकठ्ठा करते हुए गोल करें. इसे अच्छे से बंद करके हाथों से दबाकर चपटा कर लें.

तैयार लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटकर 6-8 इंच के व्यास में गोल और थोडा़ मोटा बेल लें. अब गरम तवे पर तोडा़ सा तेल डाल कर फ़ैलाएं और इस पर बेला हुआ परांठा डाल दें. परांठे के दोनों तरफ़ थोडा़-थोडा़ तेल लगा कर इसे मीडियम आंच पर पलटते हुए हल्का ब्राउन और खस्ता होने तक सेक लें. जब परांठा सिक जाए तो इसे प्लेट में रख लें.

दाल चावल के गरमा-गरम परांठों को दही, आचार, चटनी या पसंद की सब्ज़ी के साथ परोस कर सभी को खिलाएं. इन्हें गरम-गरम खाने का मज़ा ही कुछ और है.
ध्यान दें:

इन परांठों में आप अपनी पसंद के अनुसार हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक आदि डालकर मसालेदार भी बना सकते हैं.

मनवीर गुर्जर के शादीशुदा होने को लेकर चर्चा तेज

bigg boss 10 winner manveer gurjar already married?
bigg boss 10 winner manveer gurjar already married?

मुंबई। बिग बॉस 10 जीतने वाले मनवीर गुर्जर को लेकर अचानक चर्चा होने लगी है कि वे पहले से शादीशुदा हैं। बिग बॉस के दौरान मनवीर ने खुद को बैचलर ही कहा है।

अब जल्द पकाएं गाजर का हलवा

0
quick make gazar ka halwa
quick make gazar ka halwa

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो गाजर का हलवा इस सीजन में आपका पसंदीदा डेजर्ट होगा। उत्तरी भारत में गाजर का हलवा बहुत चाव से खाया जाता है। गाजर, दूध, केसर और सूखे मेवों से तैयार गाजर का हलवा इस मौसम का एक खास डेजर्ट है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। अगर आपके घर में मेहमान आने वाले हैं तो आप उन्हें यह डेजर्ट सर्व कर सकती हैं।

कुल समय: 55 मिनट
तैयारी में लगने वाला समय: 15 मिनट
कैलरी: 458

3 लोगों के लिए।
सामग्री :

– 250 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
– 25 ग्राम काजू
– 2 कप दूध
– 5 धागे केसर के
– एक किलोग्राम कसा हुआ गाजर
– 20 ग्राम किशमिश
– दो चम्मच घी

बनाने की विधि:

– एक छोटी सी कटोरी में दूध ले लें और इसमें केसर मिलाकर रख दें।

– अब गाजर और दूध को मिलाकर कढ़ाई में चढ़ा दें। आंच धीमी रखें और उबाल आने दें।

– जब दूध में उबाल आने लगे तो केसर वाला दूध इसमें मिला दें। इसे तब तक उबालें जब तक पूरा दूध सूख न जाए।

– जब दूध सूख जाए तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और लगातार हिलाते रहें। इसे पूरी तरह से सूख जाने दें।

– अब इसमें घी मिलाएं और अगले 10 मिनट और पकाएं। काजू और किशमिश से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।

अकाली-भाजपा गठबंधन को डेरा सच्चा सौदा का आशीर्वाद

dera sacha sauda decides to support akali dal-BJP in punjab polls
dera sacha sauda decides to support akali dal-BJP in punjab polls

चंडीगढ़। पंजाब की मालवा पट्टी में मजबूत पकड़ रखने वाले डेरा सच्चा सौदा ने विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा को समर्थन करने का ऐलान किया है।