
4 माह की बच्ची को जंगल में छोड़ने के आरोप में मां और सौतेला बाप अरेस्ट

प्रेमी की मदद से 7 बच्चों की मां ने पति को जहर देकर मार डाला

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सात बच्चों की मां ने अपने प्रेमी की मदद से अपने ही पति को जहर देकर मार डाला और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
सोना टूटा, चांदी मजबूत

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख के बीच मौजूदा स्तर पर फुटकर और स्थानीय आभूषण निर्माताओंं की सीमति मांग के चते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट का रूख रहा । वहीं उतार चढाव के के बाद चांदी की कीमतों में तेजी आई ।
बाजार सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के रूख के कारण वैश्विक बाजारों में सोने की चमक फीकी पड गयी । जिसका असर स्थानीय बाजारधारणा पर पड़ा। न्यूयार्क में सोने के भाव सप्ताह में घटकर 1191 ़30 डॉलर प्रति औंस बंद हुए ।
दिल्ली में सोना 99 ़ 9 और 99 ़ 5 शुध के भाव सप्ताह के शुरू में क्रमश 29725 और 29575 रूपए प्रति दस ग्राम तक चढऩे के बाद बिकवाली दबाव के चलते यह लुढक कर दो सप्ताह के निचले स्तर क्रमश 29150 और 29000 रूपए प्रति दस ग्राम तक जाने के बाद अंत में 195 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश 29380 और 29230 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुये।
गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24300 रू प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। खरीदारी और बिकवाली के बीच चांदी तैयार के भाव 100 रूपए की तेजी के साथ 41800 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 405 रूपए चढक़र 41830 रू किलो बंद हुये। चांदी सिक्का के भाव पूर्वसतर 7299 73000 ब प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुये।
संजय लीला भंसाली लौटे मुंबई, अब नहीं होगी जयपुर में शूटिंग

मुंबई। जयपुर में पद्मावती के सेट पर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हुई बदसलूकी को लेकर बॉलीवुड गुस्से में है। संजय लीला भंसाली मुंबई हैं। सूत्र बताते हैं कि पद्मावती की यूनिट भी जल्दी लौटने वाली है और अागे की शूटिंग मुंबई में ही होगी।
पीएम मोदी के नाम पर चल रहे एनजीओ पर सीबीआई का छापा
