Home Blog Page 4080

सोना-चांदी में फिर से आया उछाल

Global trend in the gold and silver boom again
Global trend in the gold and silver boom again

नई दिल्ली। विदेशों में तेजी के रूख के बीच घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 230 रूपये की तेजी के साथ 29,380 रूपये प्रति दस ग्राम हो गये।

वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी के भाव 850 रुपये चढकर 41,000 के स्तर पार कर 41,800 रूपये प्रति किलो तक जा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक विदेशों में मजबूत रूख और शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई।

न्यूयार्क में कल सोने के भाव 0.25 फीसदी बढकर 1191.30 डालर और चांदी के भाव 2.27 फीसदी की तेजी के साथ 17.12 डालर प्रति औंस हो गये। दिल्ली में सोना 99 .9 और 99.5 शुद्धता के भाव 230 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 29,380 रूपये और 29,230 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए।

गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,300 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 850 रूपये की तेजी के साथ 41,800 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1185 रूपये चढकर 41,830 रूपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 72,000 से 73,000 रूपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।

अजय देवगन नहीं मना पाए सलमान खान को

all is well between ajay devgn khan and akshay kumar?
all is well between ajay devgn khan and akshay kumar?

मुंबई। अजय देवगन इन दिनों हताश हैं। उनको उम्मीद थी कि सलमान खान और करण जौहर की कंपनियों द्वारा मिलकर बनाई जा रही फिल्म से अक्षय कुमार अलग हो जाएंगे, जिसका उन्होंने अक्षय से अनुरोध किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि अक्षय ने उनके अनुरोध को मानने से मना कर दिया।

दिल्ली में सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लास बनाने की योजना

Smart Class plans to make government schools in Delhi
Smart Class plans to make government schools in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के 54 सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की योजना बनाई गई है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उद्यघाटन किया है। सर्वोदय बाल विद्यालय जो की राउज़ एवेन्यू पर बना है दिल्ली का पहला मॉडल स्कूल बना है जिसको वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी से लैस बनाया गया है।

स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार इन स्कूलों का कॉम्‍पटीशन सीधे इंटरनेशनल स्कूलों से होगा और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी वर्ल्ड लेवल पर अपना दमखम दिखा सकेंगे।

मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर खड़ा करने की बात की थी जो की अब पूरी हो रही है।

इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत बने स्कूलो में स्मार्ट क्लासेज, स्मार्ट साइंस लैब्स, जिम, ओडिटोरियम और इकोफ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।

वेस्टइंडीज टीम के नए मुख्य कोच बने स्टुअर्ट लॉ

Stuart Law named West Indies coach
Stuart Law named West Indies coach

पोर्ट ऑफ स्पेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ वेस्टइंडीज टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। लॉ का यह अनुबंध दो वर्ष का है। बता दें कि गत वर्ष फिल सिमंस के कोच पद से हटने के बाद से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बगैर कोच के खेल रही थी।

चार माह की दुधमुंही को मां ने जंगल में फेंका

four months old abandoned girl kid found from a jungle in delhi
four months old abandoned girl kid found from a jungle in delhi

नई दिल्ली। पुल प्रहलादपुर इलाके में एक जल्लाद मां द्वारा सीढ़ियों से ढाई साल के मासूम को नीचे फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की फिर पुल प्रहलादपुर में ही एक और कुमाता का रूप सामने आया है।