
राजस्थान के वीरतापूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी : लोकेन्द्र सिंह कालवी

राजस्थान में पांच दिन से चल रही रेजीडेंट्स हड़ताल समाप्त

जोधपुर/जयपुर। पांच दिन से हड़ताल पर गए जोधपुर मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स ने पुलिस की कार्रवाई से सहमत होकर शनिवार दोपहर बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी।
बुद्धिमान बनाने के लिए शिक्षक ने बच्चों को पिलाया मिर्ची का घोल

महासमुंद। बच्चों को पढ़ाई में होशियार बनाने के लिए शिक्षक द्वारा बच्चों को मिर्ची का घोल पिलाने से से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।
आगरा में टैम्पो-मैक्स गाड़ी में भिड़ंत, तीन की मौत और 5 घायल

आगरा। जनपद के फतेहाबाद में फिरोजाबाद से सवारी भरकर आ रहा डग्गेमार टैंपू का आगे का पहिया निकलने से असंतुलित होकर फतेहाबाद की ओर से जा रही मैक्स गाड़ी से जा टकराया।
हादसा इतना भयानक था कि टैम्पो सवार 3 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमे बैठे पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर फिरोजाबाद से सवारियां भरकर आ रहे टैम्पो नंबर यू पी टी 83 3995 का आगे का पहिया निकल जाने से टैम्पो असंतुलित होकर फतेहाबाद की ओर से जा रही मैक्स गाड़ी नंबर 83 ए टी 2434 से टकरा गया।
हादसा इतना भीषण था कि टैम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमे बैठे मुबीन पुत्र नसरुद्दीन 50 वर्ष निवासी कश्मीरी गेट जनपद फिरोजाबाद, कैलाशी राम 40 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी निवोहरा, राजेंद्र पुत्र रोशन लाल 45 वर्ष निवासी कैलाशपुरी कोटला रोड फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि राजपाल पुत्र रोशन लाल निवासी किला शिवपुरी कोटला रोड फिरोजाबाद, अंतराम पुत्र नत्थी लाल निवासी मुंहसे पुरा, फातिमा पत्नी मूवी निवासी कश्मीरी गेट ग्रेवाल, घोषित पुत्री शब्बीर अली निवासी रामगढ़ ग्रेवाल, गौरव पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम गला दया मोहम्मद पुर फिरोजाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद प्रभारी जयकरण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए जिन्होंने घायलों को उठाकर कस्बा के एक नर्सिंग होम में भेजा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गुजरात में ‘रईस’ का विरोध बढ़ा, फिल्म पर बैन लगाने की मांग
