Home Blog Page 4091

जयपुर में फिल्म पद्मावती की शूटिंग का हुआ विरोध

Padmavati shooting stalled by rajput group in Jaipur
Padmavati shooting stalled by rajput group in Jaipur

जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल जयगढ़ किले में शुक्रवार को फिल्म पद्मावती की शूटिंग का जबरदस्त विरोध हुआ। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी मौके पर मौजूद थे।

पंजाब में प्रकाश सिंह बादल होंगे गठबंधन के सीएम प्रत्याशी : मोदी

Punjab wants to see CM Parkash Singh Badal re elected : pm narendra modi
Punjab wants to see CM Parkash Singh Badal re elected : pm narendra modi

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आगामी चुनाव के दौरान गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

आबूरोड, रेवदर, सिरोही और पिण्डवाडा क्षेत्र में भी ईको सेंसेटिव जोन के कायदे!

mount abu senctuary
mount abu senctuary

सबगुरु न्यज-सिरोही। आबूरोड के सबसे कीमती और नव रिहायशी इलाके में भी ईको सेंसेटिव जोन के नियम और नियंत्रण लागू होंगे। इसके अलावा सिरोही, रेवदर और पिण्डवाडा तहसीलों के माउण्ट आबू सेंचुरी से सटे इलाकों में भी यही पाबंदियां व नियंतण लागू होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने माउण्ट आबू सेंचुरी के चारों बफर जोन की सीमा घटाकर जीरो किलोमीटर करने के प्रस्ताव का ठुकरा दिया है।

विश्व की 8 शक्तिशाली देशों की सूची में भारत छठे नंबर पर

India ranked sixth in top 8 powerful countries
India ranked sixth in top 8 powerful countries

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश नीति से जुड़ी एक पत्रिका ने 2017 में विश्व की आठ शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत को छठा स्थान प्राप्त हुआ है और अमेरिका को पहले स्थान।

 

इस सूची में चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रूस (चौथे) और जर्मनी (पांचवें) भारत से आगे रहे। ईरान को सातवें जबकि इस्राइल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ पत्रिका ने आठ वैश्विक ताकतों से जुड़ी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, जापान की तरह विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में प्राय: भारत की अनदेखी कर दी जाती है लेकिन वैश्विक मंच पर इसका स्थान दुर्लभ और उल्लेखनीय है। पत्रिका में कहा गया है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। इसके साथ ही यह विविधता से परिपूर्ण और तेजी से आगे बढ़ती आर्थिक ताकत है।

भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढांचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर उत्सुक हैं। वहीं यूरोपीय संघ और रूस आकर्षक व्यापार और रक्षा समझौतों के लिए नई दिल्ली की तरफ देखता है।

पत्रिका ने साथ ही कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है। अमेरिकी पत्रिका के अनुसार, नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हिरण शिकार प्रकरण: सलमान, सैफ, सोनाली, नीलम व तब्बू के हुए बयान

blackbuck poaching case : Salman Khan, saif, Sonali, Tabu and Neelam reach jodhpur court to record statements
blackbuck poaching case : Salman Khan, saif, Sonali, Tabu and Neelam reach jodhpur court to record statements

जोधपुर। बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों के शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला जोधपुर की अदालत में मुल्जिम बयान हुए।