online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
नई दिल्ली। वायदा बाजार में सटोरियों की खरीदारी बढऩे से सोने का वायदा भाव 207 रुपये बढक़र 28,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया हैं।
अप्रैल डिलिवरी के लिए सोने का वायदा भाव 207 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत बढक़र 28,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 82 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार फरवरी डिलिवरी के लिए इस धातु का भाव 194 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत बढक़र 28,819 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 515 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार सटोरियों की खरीदारी बढने से वायदा बाजार में सोने में मजबूती का रुख रहा। डॉलर के कमजोर पडऩे से वैश्विक बाजार में सोना ऊंचा बोला गया। वैश्विक बाजारों में सिंगापुर में सोना 0.50 प्रतिशत बढक़र 1,215.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
नई दिल्ली। साइरस मिस्त्री को अपने पद से हटाए जाने से टाटा समूह काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अब कंपनी के एक अधिकारी ने टाटा परिवार की जमकर तारीफ की। अधिकारी ने कहा रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा के बच्चे टाटा कंपनी में आम कर्मचारियों की तरह ही काम करते हैं।
आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि नोएल टाटा के बच्चे लीया, माया और नेविल टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों में आम कर्मचारियों की तरह मेहनत करके तरक्की पाने का प्रयास कर रहे हैं।
नोएल की सबसे बड़ी बेटी लीया इंडियन होटल्स कंपनी में काम करती हैं जो ताज ग्रुप ऑफ होटल्स को ऑपरेट करती है। उनकी छोटी बेटी माया लैगशिप फाइनैंशल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल में बतौर ऐनालिस्ट काम कर रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि टाटा में उनके परिवार के कई सदस्य इस तरह से जमीनी स्तर पर काम करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि तीनों बच्चे स्पेन और इंग्लैंड के इंस्टीट्यूट्स में पढक़र आएं हैं। किसी ने आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की डिग्री ली है तो किसी ने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। नोएल टाटा के साफ निर्देश हैं कि उनके बच्चों के साथ आम कर्मचारियों जैसा ही सलूक किया जाए।
Excise duty on tobacco in the budget should not be extended
नई दिल्ली। आम बजट पेश करने से पहले सरकार कई अहम फैसले ले रही है। बजट से पहले तंबाकू उत्पादक किसानों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसियेसन’ (FAIFA)ने सरकार से कहा है कि इस कृषि उपज के दाम में स्थिरता बनाये रखने के लिहाज से बजट में तंबाकू पर उत्पाद शुल्क नहीं बढ़ाया जाना चाहिये।
एसोसियेसन के महासचिव मुरली बाबू ने आज कहा, ‘घरेलू तंबाकू विनिर्माता खरीदारों से उठाव में लगातार आ रही कमी से हम काफी चिंतित हैं … नियामकीय निगरानी का दायरा काफी बढऩे से तंबाकू उत्पादक किसानों में काफी घबराहट और बेचैनी है।’
इस गैर-सरकारी संगठन में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात के किसान जुड़े हैं। उन्होंने वित्त मंत्री अरण जेटली से अपील की है कि वैद्य कारोबार कर रहे सिगरेट उद्योग पर करों का अधिक बोझ नहीं लादा जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि भारतीय तंबाकू निर्यात भी कमजोर पड़ा है और इससे किसानों की आय में 22 प्रतिशत गिरावट आई है।
एसोसियेसन ने कहा है, ‘तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में अत्यधिक वृद्धि की वजह से किसानों की आय में गिरावट आई है। वर्ष 2012-13 से इन उत्पादों पर कुल मिलाकर 118 प्रतिशत तक शुल्क वृद्धि की जा चुकी है। इसके परिणामस्वरूप सिगरेट का वैद्य कारोबार घटा है।’
एसोसियेसन के मुताङ्क्षबक सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में भारी वृद्धि से देश में इसकी तस्करी बढ़ी है। आगामी बजट में यदि इसमें और वृद्धि की जाती है तो पहले से ही करों के भारी बोझ तले दबे तंबाकू उद्योग के लिये काफी परेशानी होगी और तंबाकू कारोबार संगठित क्षेत्र से हटकर असंगठित क्षेत्र की तरफ जाने लगेगा। इसका सरकार की राजस्व वसूली पर भी बुरा असर पड़ेगा और किसानों की जीविका भी इससे प्रभावित होगी।
shiv sena releases manifesto for mumbai civic polls
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे की चर्चा अभी तक अंतिम दौर तक नहीं पहुंच सकी है और शिवसेना ने सोमवार को अपना वचन नामा घोषित कर दिया है।
coal scam : supreme court orders CBI probe allegations against ex chief ranjit Sinha
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व प्रमुख रंजीत सिन्हा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया है। रंजीत सिन्हा पर अपने पद का दुरुपयोग कर कोयला घोटाले के आरोपियों के पक्ष में काम करने का आरोप है।