Home Blog Page 4140

माउण्ट आबू की मॉनीटरिंग कमेटी गठन में नियमों की अनदेखी!

NakkiLake
सबगुरु न्यूज-सिरोही/माउण्ट आबू। माउण्ट आबू में ईको सेंसेटिव जोन के तहत गठित की गई मॉनीटरिंग कमेटी की वैधानिकता पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रीन ट्रिब्यूनल में माउण्ट आबू में जोनल मास्टर प्लान के तहत तीस सौ बीघा ग्रीन बैल्ट को कन्वर्ट किए जाने के मामले में दायर वाद में सरकार की ओर से जवाद दाखिल किया गया था कि मॉनीटरिंग कमेटी को गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार किया गया है।

इस पर परिवादियों को मॉनीटरिंग कमेटी की खामी बताने का मौका ट्रिब्यूनल में मिल गया और उन्होंने ईको सेंसेटिव जोन के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए मॉनीटरिंग कमेटी के गठन में नियमों की अनदेखी किए जाने की दलील ट्रिब्यूनल को दे दी।
-पर्यावरण विद् होना चाहिए अध्यक्ष
एनजीटी में दायर वाद में परिवादियों ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार माउण्ट आबू की मॉनीटरिंग कमेटी का अध्यक्ष पर्यावरणविद् को होना चाहिए था, लेकिन माउण्ट आबू मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष डिवीजनल कमिश्नर को बनाया गया है। वह एक ब्यूरोक्रेट हैं।

जिनका पर्यावरण में काम किए जाने का कोई अनुभव नहीं होता। मूल मॉनीटरिंग कमेटी में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पर्यावरण के जानकार अधिकारी का अध्यक्ष बनाया गया था। इसी तरह से यदि उन्हें अपने अधिकार हस्तांतरित किए जाने भी थे तो राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के वन सेवा के अधिकारी या पर्यावरणविद् को इसकी जिम्मेदारी दी गई होती।

इन्होंने बताया कि समिति के सदस्य भी पर्यावरण एक्टिविस्ट या पर्यावरणविद होने चाहिए थे, लेकिन इस समिति में सदस्य राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों को बनाया गया है। जोनल मास्टर प्लान में ग्रीन बैल्ट को परिवर्तित करने और मॉनीटरिंग कमेटी के गठन करने में सुप्रीम कोर्ट की मंशा का खयाल नहीं रखा गया है।
-इनका कहना है….
हमने मॉनीटरिंग कमेटी पर सीधे आक्षेप नहीं लगाए। हमारा मूल वाद ग्रीन बेल्ट कन्वर्जन को लेकर था। सरकार ने जब मॉनीटरिंग कमेटी को नियमानुसार बताया तो ट्रिब्यूनल में हमने इस पर आपत्ति जताई थी। इस पर सुनवाई होनी बाकी।
डॉ एके शर्मा, परीवादी।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया

sieohi jila pramukh payal parasrampuriya honoured by cm vasundhara raje in india today women summit and award
sieohi jila pramukh payal parasrampuriya honoured by cm vasundhara raje in india today women summit and award

सिरोही। जयपुर में इण्डिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को हर क्षेत्र में बढावा मिले इसके लिए सात महिलाओं को अच्छे कार्यो के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

विकास के नाम पर कभी झाड़ू पकड़ाया, कभी योग कराया : अखिलेश

UP polls 2017 : akhilesh yadav releases samajwadi party manifesto, mulayam singh absent
UP polls 2017 : akhilesh yadav releases samajwadi party manifesto, mulayam singh absent

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने कहां चले गए हैं। विकास के नाम पर कभी झाड़ू पकड़ा दिया, कभी योगा करा दिया।

रिश्वत लेते पकड़े गए नगर पालिका इंजीनियर ने की आत्महत्या

Municipal engineer trapped accepting bribe of Rs 20000 commits suicide
Municipal engineer trapped accepting bribe of Rs 20000 commits suicide

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिला के नगर पालिका इंजीनियर वेंकटेश्वरलु ने सुसाइड कर लिया।

राजस्थान में सर्दी का दौर, कई इलाकों में बूंदा-बांदी

winter jaipur

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है। राज्य के कुछ इलाकों में रविवार को हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। इसके चलते सर्दी का असर और बढ़ गया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप कम खिली है। शीतलहर से ठंड का असर बरकरार है।