Home Blog Page 4141

ब्रायन बंधुओं ने डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट से लिया संन्यास

Bryan brothers announce retirement from Davis Cup
Bryan brothers announce retirement from Davis Cup

मेलबर्न। ब्रायन बंधुओं के नाम से विख्यात बाब और माइक ने रविवार को डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट से संन्यास लेने की घोषणा की।

इंदौर में डंपर और वेंगनआर कार भिडंत में पांच की मौत

Five young boys died in car-dumper accident AB road in indore
Five young boys died in car-dumper accident AB road in indore

इंदौर। शहर के राऊ के पहले आईपीएस कॉलेज के सामने एक डंपर और वेंगनआर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार काटकर शवों को निकालना पड़ा।

CCI ने 7 सीमेंट कंपनियों पर 206 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

CCI has imposed a penalty of Rs 206 crore on 7 cement companies
CCI has imposed a penalty of Rs 206 crore on 7 cement companies

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 7 सीमेंट कंपनियों पर बाजार में साठगांठ करके काम करने और निविदा के साथ खिलवाड़ करने के मामले में करीब 206 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

 

इनमें श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, जयप्रकाश एसोसिएट्स, JK सीमेंट, अम्बुजा सीमेंट, ACC तथा JK लक्ष्मी सीमेंट कंपनी शामिल हैं। इन पर हरियाणा की एक एजेंसी द्वारा 2012 जारी किए गए एक टेंडर में प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई है।

CCI ने अपने आदेश में कहा है कि इस अवधि के दौरान सीमेंट कंपनियों के अधिकारियों के बीच एसएमएस तथा फोनकाल के रिकॉर्ड से भी उस दौरान इनके बीच सांठगाठ की पुष्टि होती है।

यह पहला अवसर नहीं है जबकि सीमेंट कंपनियों पर प्रतिस्पर्धा आयोग ने जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी नियामक ने प्रतिस्पर्धा रोधी कारोबारी व्यवहार के लिए सीमेंट कंपनियों पर जुर्माना लगाया था।

अपने 120 पृष्ठ के आदेश में CCI ने कहा है कि सीमेंट कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया। इस कंपनियों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने का निर्देश दिया गया है।

सावधानी पूर्वक विचार के बाद नियामक ने इन कंपनियों पर उनके तीन वित्त वर्षों के औसत कारोबार के 0.3 प्रतिशत के बराबर जुर्माना लगाया है।

अल्ट्राटेक पर 68.30 करोड़ रुपए, जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 38.02 करोड़ रुपए, श्री सीमेंट पर 18.44 करोड़ रुपए, जेके सीमेंट पर 9.26 करोड़ रुपए, अम्बुजा सीमेंंट पर 29.84 करोड़ रुपए, एसीसी पर 35.32 करोड़ रुपए और जेके लक्ष्मी सीमेंट पर 6.55 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह आदेश हरियाणा की खरीद एजेंसी आपूर्ति एवं निपटान के निदेशक की शिकायत पर लगाया गया है। आरोप है कि सीमेंट कंपनियों ने आपसी सांठगाठ से 2012 में निकाली गई निविदा पर उंचा बोली मूल्य कोट किया। सीसीआई ने 2014 में इस मामले में विस्तृत जांच का आदेश दिया था।

उत्तराखंड विस चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

BJP releases second list of six candidates for Uttarakhand elections
BJP releases second list of six candidates for Uttarakhand elections

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार देर रात जारी की।

27 जनवरी को मौनी अमावस्या पर बनेगा अमृत योग

Amrit Yoga on mauni amavasya 2017
Amrit Yoga on mauni amavasya 2017

भोपाल। आगामी 27 जनवरी को स्नान, दान और पुण्य की मौनी अमावस्या अमृत योग लेकर आ रही है। खास संयोग में आने से इसका महत्व और बढ़ गया है।