Home Blog Page 4142

हीराखंड एक्सप्रेस हादसे में मृतकों की संख्या 39 हुई, जांच सोमवार से

hirakhand express accident : 32 dead as train derails in andhra pradesh
hirakhand express accident : 32 dead as train derails in andhra pradesh

भुवनेश्वर। ओडिशा-आंध्र प्रदेश के सीमा पर स्थित कुनेरु स्टेशन के पास हीराखंड एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।

चुनाव आयोग ने लगाई अरविंद केजरीवाल को फटकार

election commission censures arvind kejriwal for bribe remarks at goa poll rally
election commission censures arvind kejriwal for bribe remarks at goa poll rally

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनकी ‘रिश्वत’ संबंधी टिप्पणी के लिए कड़ी फटकार लगाई है।

BSNL ने देहरादून में पेश किया SBI MobiCash वॉलेट

BSNL has introduced the SBI MobiCash Wallet in Dehradun
BSNL has introduced the SBI MobiCash Wallet in Dehradun

देहरादून। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का उत्तराखंड परिमंडल भी केंद्र सरकार की कैशलेस व्यवस्था का हिस्सा बन गया है। BSNL ने एसबीआई के साथ मिलकर SBI MobiCash नामक प्रीपेड मोबाइल वॉलेट उत्तराखंड में लांच कर दिया है।

SBI MobiCash वॉलेट सेवा के अंतर्गत अब बीएसएनएल के ग्राहक प्रीपेड फोन रिचार्ज करवाने के साथ ही पोस्ट पेड व लैंडलाइन के बिल भी जमा करवा सकेंगे।

BSNL के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से ग्राहक रिटेलर से अपने वॉलेट में पैसे का लेन-देन भी कर सकते हैं। इससे बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में अन्य आपरेटर के प्रीपेड मोबाइल, पोस्ट पेड, ब्रॉडबैंड बिल व डीटीएच सेवा को भी रिचार्ज किया जा सकेगा। घरेलू उपयोगिता जैसे पानी, बिजली व जीवन बीमा आदि के भुगतान की सुविधा भी इस वॉलेट सेवा से मिलेगी।

महक सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जल्द ही इस वॉलेट में डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग से रकम डाली जा सकेगी। मोबीकैश सेवा को मोबाइल एप्प, USSD व वेब के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए विशेष रियायती पैकेज शुरू किए हैं। इसमें 119 रुपये के रिचार्ज में BSNL टू BSNL अनलिमिटेड कॉल व 300mb डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।

339 के एसटीवी रिचार्ज पर अन्य मोबाइल सेवाओं पर अनलिमिटेड कॉल के साथ ही एक जीबी डाटा 28 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। 500 रुपये के रिचार्ज पर 550 व 2000 के रिचार्ज पर 2300 का टॉकटाइम मिलेगा। इसी के साथ 1099 के डाटा रिचार्ज पर अनलिमिटेड डाटा 30 दिनों तक मिल सकेगा।

स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐपलिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि अन्य फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक *511# डायल करके या फिर BSNL के ग्राहक 51516 पर कॉल या एसएमएस करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

संन्यास आश्रम पर गंगा जल का निशुल्क वितरण

patelas

अजमेर। संन्यास आश्रम के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पवित्र गंगा नदी से लाया गया पवित्र गंगा जल आम श्रद्धालु और भक्तों के लिए निरूशुल्क वितरित किया जाएगा।

अनिता भदेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

anita ajmerअजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार को खानुपरा जवाहर नगर क्षेत्र में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।