Home Blog Page 4165

एक दिन हिंदू बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति: बराक ओबामा

america could have hindu president in future barack obama
america could have hindu president in future barack obama

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति कोई महिला भी हो सकती है, कोई हिन्दू भी, और कोई यहूदी या लैटिन अमेरिकी भी। व्हाइट हाउस में अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। जिस शख्स में काबिलियत होती है वह अपनी नस्ल और विश्वास को पीछे छोडक़र आगे बढ़ जाता है।

फेयरवेल स्पीच में बराक ओबामा ने कहा कि हमें यह नहीं देखना चाहिए कि वह किस नस्ल से है, वह किसमें विश्वास रखता है और वह किस देश का है। उन्होंने कहा कि हम जल्द अमेरिका में सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों उभरता हुआ देखेंगे। क्योंकि सभी लोगों को समान अवसर मिलेंगे तभी अमेरिका में एक महिला, लैटिन, यहूदी या फिर हिंदू समुदाय का शख्स राष्ट्रपति हो सकता है।

ओबामा ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में विदाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप के आगामी प्रशासन में देश को उम्मीद का संदेश देते हुए अमेरिकियों को भरोसा दिलाया है वह देश के लिए अच्छा ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वह देश के बुनियादी मूल्यों को खतरा पैदा होने पर आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा, हमें इसके लिए केवल लड़ना होगा, इसके लिए काम करना होगा और इसके हल्के में नहीं लेना होगा। ओबामा ने कहा कि उन्होंने उनके बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले ट्रंप को अपने सुझाव दे दिए हैं। ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

जम्मू कश्मीर के बाद हिमाचल भी बना दो राजधानी वाला प्रदेश

dharamsala declared the second capital of himachal pradesh
dharamsala declared the second capital of himachal pradesh

धर्मशाला। जम्मू कश्मीर के बाद अब उत्तर भारत में हिमाचल दो राजधानियों वाला दूसरा प्रदेश होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को धर्मशाला को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी घोषित किया है।

दिल्ली पहुंचा जलीकट्टू मामला, पीएम से मिले पन्नीरसेल्वम

Jallikattu ban : Tamil Nadu CM O Panneerselvam meets Prime Minister modi
Jallikattu ban : Tamil Nadu CM O Panneerselvam meets Prime Minister modi

नई दिल्ली। तमिलनाडु के धार्मिक उत्सव से जुड़े खेल जलीकट्टू पर प्रतिबंध के विरोध की आंच चेन्नई से उठकर दिल्ली तक पहुंच गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मनमोहन ने दी थी उर्जित को सलाह, न दें कुछ सवालों के जवाब

don't answer all question that may cause problem : manmohan Singh to urjit patel
don’t answer all question that may cause problem : manmohan Singh to urjit patel

नई दिल्ली। बीते बुधवार को जब रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर अर्जित पटेल वित्त मंत्रालय की संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए तो सदस्यों के तीखे सवालों से बचाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह खुद ब खुद आगे आ गए।

10वें जयपुर साहित्य सम्मेलन का भव्य आगाज

10th jaipur literature festival starts
10th jaipur literature festival starts

जयपुर। जयपुर साहित्य सम्मेलन का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। जयपुर साहित्य महाकुंभ ने इस बार दस साल पूरे कर लिए हैं।