Home Blog Page 4166

अनुराग कश्यप ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

filmmaker Anurag Kashyap  takes dig at PM Modi
filmmaker Anurag Kashyap takes dig at PM Modi

मुंबई। लेखक-निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार मिला पीपल चॉइस अवॉर्ड

Priyanka Chopra wins second People's Choice Award for Quantico
Priyanka Chopra wins second People’s Choice Award for Quantico

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनकी अमरीकन सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल चॉइस अवार्ड मिला है। इस शो के लिए उनको एक बार फिर बेस्ट ड्रामा एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले भी इसी कैटेगिरी में प्रियंका ये अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

इंदौर : फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने जहर खाकर की सुसाइड

fashion designing student commits suicide by consuming poison in indore
fashion designing student commits suicide by consuming poison in indore

इंदौर। राऊ इलाके में रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभीर हालात में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राघवजी ने एनडी तिवारी को पार्टी में शामिल करने पर किए सवाल

raghavi

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री और युवक की यौन प्रताड़ना के आरोपी राघवजी ने नारायणदत्त तिवारी के भाजपा में समर्थन देने के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं।

DRT ने बैंकों से कहा, माल्या से 6203 करोड़ का कर्ज वसूली प्रक्रिया शुरू करें

DRT orders attachment of mallya property for 6203 cr debt recovery
DRT orders attachment of mallya property for 6203 cr debt recovery

बेंगलूरू। घाटे के कारण चार साल पहले बंद हो चुके विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के बकाया ऋणों का भुगतान नहीं करने और अचानक देश छोड़कर जाने के कारण विवादों में घिरे शराब कारोबारी और उद्योगपति विजय माल्या की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। ऋण वसूली पंचाट (डीआरटी) ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को माल्या की संपत्ति कुर्क कर बकाया ऋण की ब्याज सहित वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी।

डीआरटी ने बैंकों से कहा कि वह संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या और उनकी कंपनियों से किंगफिशर एयरलाइंस मामले में 6,203 करोड़ रूपये का कर्ज वसूलने की प्रक्रिया शुरू करें। इस राशि पर 11.5 फीसदी की सालाना दर से ब्याज भी लगाया जायेगा।

डीआरटी के पीठासीन अधिकारी के. श्रीनिवासन ने अपने आदेश में कहा, मैं बैंकों को यह आदेश देता हूं कि वह माल्या और यूबीएचएल, किंगफिशर फिनवेस्ट और किंगफिशर एयरलाइंस सहित उनकी कंपनियों से 11.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 6,203 करोड़ रूपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू करें।

डीआरटी के किराये पर लिये नये परिसर में यहां श्रीनिवासन ने इसके साथ ही 20 उन आवेदनों का भी निपटान कर दिया जो इस मामले में पक्षकार बनाये जाने के बारे में थे। इनमें से ज्यादातर आवेदन माल्या और उनकी कंपनियों की ओर से दिये गये थे।

डीआरटी के माल्या और उनकी कंपनियों से कर्ज वसूली की कार्रवाई शुरू किये जाने के आज के आदेश से न्यायाधिकरण में पिछले तीन साल से जारी यह लड़ाई समाप्त हो गई। यह मामला स्टेट बैंक की अगुवाई में 17 बैंको ने दायर किया था। इन बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दिया है।

बैंकों के समूह ने 2013 में डीआरटी में मामला दायर किया था। स्टेट बैंक ने कर्ज वसूली के अलावा तीन और आवेदन दायर किये हैं जिनमें माल्या को गिरफ्तार करने और कर्ज लौटाने में नाकाम रहने पर माल्या का पासपोर्ट जब्त करने का भी आवेदन किया है।

माल्या पिछले साल दो मार्च को देश छोडक़र ब्रिटेन चले गये। उन्हें मुंबई की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय के मनी लांड्रिग मामले में घोषित अपराधी बताया है।