Home Blog Page 4175

DU में आज से प्लेसमेंट ड्राइव शुरू

Delhi University
Delhi University

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट के कई मौके देने जा रही है। सेल के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने 30 और 31 को भी प्लेसमेंट ड्राइव चलेगी, जिसमें चार बड़ी कंपनियां पहुंच रही हैं। जनवरी में 10 कंपनियां और स्कूल बड़ी तादाद में वेकंसी के साथ ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन स्टूडेंट्स के लिए कैंपस पहुंचेंगी।

प्लेसमेंट ड्राइव के लिए ब्रिटिश टेलीकॉम और फॉरेन कंपनीज आयी है। ब्रिटिश टेलीकॉम को खासकर ग्रेडुएटस और पोस्ट ग्रेडुएटस स्टूडेंट्स की ज़रूरत है। कंपनी में लगभग 1000 वैकैंसीज़ है। साथ ही फोरेक्स कंपनी को बीकॉम और बीएमएस के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स की ज़रूरत है।

18 जनवरी को टीचर्स की तलाश में नोएडा का एक स्कूल पहुंचेगा, जिसे पीजीटी और टीजीटी चाहिए। इसी दिन बेंगलुरु के लिए भी एजुकेटर्स की तलाश में एक स्कूल पहुंचेगा। ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन 20 जनवरी को पहुंचेगा।

कंपनी जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इटैलियन, जैपनीज और चाइनीज लैंग्वेज के स्टूडेंट्स में से चुनेगी। इसी दिन गाजियाबाद के लिए एक स्कूल भी टीचिंग प्रफेशनल्स चुनेगा। कंपनियां सैलरी पैकेज 2 लाख से 6 लाख रुपये के बीच में देंगी।जो भी स्टूडेंट्स नौकरी की चाहत में है वो ज़रूर एक बार इस प्लेसमेंट साइट placement.du.ac.in पर लॉग इन करे। बाकि की साडी जानकारी आप वेबसाइट से ले सकते है।

पैडमैन में अक्षय कुमार की पत्नी बनेंगी राधिका आप्टे

Radhika Apte to play Akshay Kumar's wife in Padman
Radhika Apte to play Akshay Kumar’s wife in Padman

मुंबई। टिंवकल खन्ना की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ पहली बार काम करने जा रही राधिका आप्टे को उनकी पत्नी के रोल में देखा जाएगा, जबकि दूसरे रोल में सोनम कपूर होंगी।

ब्लैक कॉफी के इतने फायदे हो जाएंगे हैरान!

0
black coffee will help you in health
black coffee will help you in health

सर्दियों में हर किसी का मन करता हैं कुछ ना कुछ गर्म खाने का। वही अगर सर्दी में गर्मागर्म चाय या कॉफी मिल जाए तो दिन खुशनुमा बन जाता हैं। लेकिन कॉफी में भी अगर ब्लैक कॉफी हो तो और भी बेहतर हो जायेगा। दरअसल ब्लैक कॉफी ठण्ड कम करने के साथ फायदे भी पहुँचती हैं। ब्लैक कॉफी में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B5, विटामिन B3,राइबोफ्लेविन( विटामिन B2) पाया जाता है। इसके अलावा ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा पायी जाती है जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी से होने वाले फायदों के बारे में।

कैंसर के खतरे को कम करता है
कैंसर बहुत ही बड़ी जानलेवा बीमारी बन चुकी है लेकिन ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले पॉलीफेनल, शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट फाइटोकेमिकल्स आदि तत्व लीवर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, गुदा कैंसर आदि को रोकने और उन्हें रोकने में मदद करते हैं और इसमें इंफ्लेमेशन कम करने वाला गुण पाया जाता है जो ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। इसमें पाया जाने वाला कैफीन स्किन कैंसर के भी बचाने में मदद करता है।
वर्कआउट परफार्मेंस में सुधार करे
ब्लैक कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन आपके ब्लड में एपिनेफ्रिन( एड्रेनालाइन) को बढ़ा देता है जिससे शरीर ज्यादा मेहनत करने के लिए तैयार हो जाता है और वर्कआउट में आपको अपना 100 प्रतिशत देने में मदद करता है। कैफीन बॉडी में जमा फैट को कम करता है और एक्सरसाइज के दौरान फैट सेल्स को फैटी एसिड के रूप में ब्लड के माध्यम से ईंधन के रूप में प्रयोग करता है। यदि आप जिम जाने से 30 मिनट पहले एक कप ब्लैक कॉफी लेते हैं तो यह आपके फिजिकल परफार्मेंस( शारीरिक क्षमता) को 11 से 12 परसेंट तक बढ़ा देता है।
डायबिटीज कंट्रोल करता है
प्रतिदिन ब्लैक कॉफी पीना आपको डायबिटीज से बचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिसर्च के अनुसार जो लोग 7 या उससे अधिक ब्लैक कॉफी का प्रतिदिन सेवन करते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा उनसे कम होता है जो 2 कप या उससे कम ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं क्योंकि कॉफी का प्रयोग आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ा देता है जो डायबिटीज को कम करने में सहायक है।
दिमाग के कार्य करने की क्षमता को सही रखता है
उम्र बढ़ने के साथ आपके दिमाग के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है जिससे दिमागी कमजोरी, अल्जाइमर और पार्किंसंस( शरीर का कंपना) जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में सुबह ब्लैक कॉफी पीना बहुत ही फायदेमंद है। एक अध्ययन के अनुसार ब्लैक कॉफी पीने से अल्जाइमर में 65 परसेंट और पार्किंसंस में 60 परसेंट तक खतरे की संभावना कम होती है। इसके अलावा संयमित डाइट और एक्सरसाइज इन रोगों को ठीक करने के लिए बेहतर तरीका है।
लीवर के लिए फायदेमंद
शरीर को सुचारु रुप से चलाने के लिए लीवर बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करता है। ब्लैक कॉफी आपको न सिर्फ लीवर में होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि हेपेटाइटिस, फैटी लीवर की बीमारियां, और सिरोसिस खासकर एल्कोहॉलिक सिरोसिस से बचाता है। यदि आप 4 कप या अधिक कॉफी का सेवन करते हैं तो लीवर से जुड़ी बीमारियों को 80 प्रतिशत कम कर सकते हैं।
स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करे
काम के अधिक दबाव और टेंशन से स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ जाता है जिससे आप शारीरिक रूप से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सुसाइड जैसी समस्याओं से घिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में एक कप ब्लैक कॉफी पीने से आपका मूड अच्छा होता है और आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ जाती है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन आपके नर्वस सिस्टम को ज्यादा तेजी से काम करने के लिए प्रेरित करता है और शरीर में सिरोटोनिन, डोपामाइन, नोराड्रेनलीन की मात्रा को बढ़ाता है जो कि मूड को हल्का करने में मदद करता है। दिन में 2 कप ब्लैक कॉफी पीने से स्ट्रेस और डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलेगी और यदि इसके साथ आप रिलैक्सिंग योगा और ताई ची टेक्निक को अपनाते हैं तो यह आपके स्ट्रेस और डिप्रेशन को दूर करने में ज्यादा मददगार होगा।

UN की ‘भविष्यवाणी, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 फीसदी विकास दर की ओर लौट आएगी

India's economy will return to growth at 7.7 per cent
India’s economy will return to growth at 7.7 per cent

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे कहा गया है कि भारत में नोटबंदी का अल्पावधि में उपभोक्ता खर्च पर ‘उल्लेखनीय प्रभाव’ देखने को मिलेगा लेकिन देश की अर्थव्यवस्था 7.6 या फिर 7.7 फीसदी विकास दर की ओर लौट आएगी।

 

जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (WESP) 2017 की रिपोर्ट में उम्मीद जतायी गयी है कि मजबूत निजी उपभोग के कारण वित्त वर्ष 2017 में भारत की वृद्धि दर 7.7 फीसदी और वर्ष 2018 में 7.6 फीसदी की रहेगी। रिपोर्ट में हालांकि देश की आर्थिक प्रगति में नोटबंदी के प्रभाव पर गौर नहीं किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक मामलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस रिपोर्ट को नोटबंदी की घोषणा के कुछ दिन बाद 11 नवंबर को ही अंतिम रूप दे दिया गया था, इसलिए आर्थिक प्रगति पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को रेखांकित करने के लिए पूर्वानुमान में संशोधन नहीं किया गया है।

एयरसेल-मैक्सिस डील पर कोर्ट का फैसला 24 को

Aircel-Maxis case : court to pass order on charge on january  24
Aircel-Maxis case : court to pass order on charge on january 24

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई कोर्ट अब 24 जनवरी को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले पर दयानिधि मारन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी।