Home Blog Page 4227

राजस्थान में शीतलहर, फतेहपुर में पारा पहुंचा माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस

Cold wave in Rajasthan,  temp below freezing point in Fatehpur
Cold wave in Rajasthan, temp below freezing point in Fatehpur

जयपुर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर राजस्थान में भी दिख रहा है। समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट है।

रामविलास पासवान की तबीयत में सुधार, एयर एंबुलेंस से लाए जाएंगे दिल्ली

Ram Vilas Paswan's health improves, to be brought to Delhi by air ambulance
Ram Vilas Paswan’s health improves, to be brought to Delhi by air ambulance

पटना। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान की तबीयत गुरुवार की रात अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिलाओं के लिए अजमेर के इस पेट्रोल पंप पर है कुछ स्पेशल, जानें क्या है खास

petrolpp

अजमेर। स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढाते अजमेर में अब एक और अध्याय जुडने जा रहा है। इसके लिए जयपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप आधी आबादी यानी महिलाओं ​के लिए अभिनव पहल कर रहा है।

ऐश्वर्या सखुजा की हाइट बनी शो के लोगों के लिए टेंशन

Aishwarya Sakhuja height creates tension
Aishwarya Sakhuja height creates tension

मुंबई। इन दिनों सब टीवी के कॉमेडी शो त्रिदेवियां में धनुश्री चौहान के रोल में नजर आ रही ऐश्वर्या राय की लंबाई हमेशा से ही टेलीविजन की दुनिया में चर्चा का विषय बनी रही है।

इस शुक्रवार इस तरह करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, होगी धन की वर्षा

laxmi mata sabguru.com
laxmi mata sabguru.com

नई दिल्ली। सभी चाहते हैं कि उन पर लक्ष्मी की कृपा बरसे और उनके घर में सुख-समृद्धि भी रहे। लेकिन सभी लोगों की यह मनोकामना पूरी नहीं होती। यदि आप भी यह सब चाहते हैं तो आगे पढ़ें की कैसे उपाय करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय आसान भी हैं और कामयाब भी…

इस शुकवार इस तरह करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न:

• सबसे पहले सुबह उठ कर अपनी हथेलियों को जरूर देखें और मन ही मन मां लक्ष्मी की कृपा मांगें।

• किसी भी विशेष कार्य पर या ऑफिस जाते समय एक दाना केसर का मुंह में रखकर घर से निकलें। ऐसा करने से आपको लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है।

 यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन जाने राशिफल से: 13 जनवरी 2017(शुक्रवार)!

• कभी भी कर्ज मंगलवार के दिन न लें। साथ ही कर्ज की पहली किश्त बुधवार को देना शुरु करें। कर्ज के लिए कोई बात भी मंगलवार से शुरू न करें।

• यदि आपके आस पास लक्ष्मी मंदिर या अन्नपूर्णा मंदिर हो तो वहां से थोड़े से अक्षत (चावल) घर लाकर लाल वस्त्र में लपेट कर घर में ही धन रखने के स्थान में रखें।

• मूंग की दाल खाना और दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर आप इसकी शुरुआत बुधवार से करते हैं तो उसकी शुभता की ज्यादा वृद्धि होती है।

• सप्ताह में एक दिन अपने कार्य क्षेत्र के किसी कर्मचारी को भरपेट भोजन अवश्य कराएं। विशेष तौर पर शनिवार को भोजन करवाने से आपको धन लाभ मिलेगा।

• अपने कार्यक्षेत्र या वर्क टेबल पर एक खड़ी हल्दी की गांठ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करा कर के पीले कपड़े में बांधकर रखना आर्थिक स्थिति में विशेष लाभ देता है।

• ऋण को कम करने वाले गणपति स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है। आप इनके तीन पाठ करते हैं यानी 90 दिनों का अनुष्ठान करते हैं तो कितना भी आप पर कर्ज हो दूर हो जाएगा। ताकि आप पर कर्ज न रहे और आप धनवान बन सकें।

• घर में देसी घी का दीपक जलाना और पूजा के स्थान पर थोड़ा-सा देसी घी खुले पात्र में रखना मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा इसलिए क्याेंकि मां लक्ष्मी को देसी घी की सुगंध आकर्षित करती है।

• श्री सूत्र कणक धारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मां लक्ष्मी का दिव्य मंत्र ‘ऊं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसिद्व नमः’ मंत्र का नियमित 108 बार जाप करें।

यह भी पढ़ें: