Home Blog Page 4230

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 : कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Punjab Assembly elections 2017 : Congress releases list of 23 candidates
Punjab Assembly elections 2017 : Congress releases list of 23 candidates

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दल कांग्रेस ने भी गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के बाद कांग्रेस द्वारा अब तक चुनाव मैदान में करीब 100 प्रत्याशियों को उतारा जा चुका है। आज जारी की गई सूची में 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

कौन कहां से उम्मीदवार

बोहा से जोगिंदर पाल सिंह, पठानकोट से अमित विज, अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला, बाबा बकाला से संतोख सिंह मान, फगवाड़ा से जोगिंदर सिंह मान, फिल्लौर से करमजीत कौर चौधरी, जालंधर नार्थ से तेजिंदर बिट्टू, आदमपुर से मोहिंदर सिंह केपी, दसूहा से अरूण डोगरा, शाम चौरासी से पवन अडिय़ा, लुधियाना साउथ से भृूपिंदर सिद्धू, आत्मनगर से कमलजीत सिंह करवल, लुधियाना नार्थ से राकेश पांडे, दाखा से मेजर सिंह, निहाल सिंह वाला से राजविंदर कौर, मोगा से डॉ.हरजोत कमल, फाजिल्का से दविंदर गुबाया, बल्लूआना नाथू राम, कोटकपूरा से हरिंदरपाल सिंह, भुच्चो मंडी से प्रीतम सिंह कोटभाई, मोड़ से हरमिंदर सिंह जस्सी, डेराबस्सी से दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, समाना से राजिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

कमला दास पर बनने वाली फिल्म से विद्या बालन अलग

Vidya Balan walks out of Kamala Das biopic
Vidya Balan walks out of Kamala Das biopic

मुंबई। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि कहानी 2 के बाद विद्या बालन की अगली फिल्म कमला दास के जीवन पर आधारित होगी। खुद विद्या बालन ने इस बात के संकेत दिए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि ऐसा नहीं होगा।

गोवा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Goa assembly election 2017 : Congress releases list of candidates for 27 seats
Goa assembly election 2017 : Congress releases list of candidates for 27 seats

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को गोवा विधानसभा की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के चुनाव 4 फरवरी 2017 को होने हैं। इससे पहले भाजपा ने भी गुरुवार को ही 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

राजेश गोपीनाथन बने टीसीएस के सीईओ

Rajesh Gopinathan appointed CEO of TCS
Rajesh Gopinathan appointed CEO of TCS

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के सीईओ नटराजन चंद्रशेखरन् के टाटा समूह के चेयरमैन बनने के बाद उस पद पर राजेश गोपीनाथन की नियुक्ति हुई है।

एन चंद्रशेखरन बने टाटा समूह के नए चेयरमैन

N Chandrasekaran, CEO and MD of Tata Consultancy Services, is new chairman of Tata
N Chandrasekaran, CEO and MD of Tata Consultancy Services, is new chairman of Tata

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह ने नटराजन चंद्रशेखरन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा से कार्यभार लेंगे।