Home Blog Page 4244

अलीगढ़ : भाजपा नेता की कार से 1.60 लाख रुपए बरामद

Rs 1.60 lakh cash seized from bjp leader's car in aligarh
Rs 1.60 lakh cash seized from bjp leader’s car in aligarh

अलीगढ़। हरदुआगंज थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की कार से एक लाख साठ हजार रूपये बरामद किये। नेता ने अपने रूपये होने से इन्कार किया है। पुलिस ने नोट जब्त करके आयकर विभाग को सूचना भेज दी है।

GST से संबंधित मुद्दे जल्द होंगे हल, अप्रैल से लागू करने की उम्‍मीद: अरुण जेटली

gst related issues will be resolved soon expect to implement from april jaitley
gst related issues will be resolved soon expect to implement from april jaitley

गांधीनगर। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित लंबित मुद्दे यदि हल हो जाएं तो केंद्र सरकार अब भी इस प्रणाली को आगामी पहली अप्रैल से लागू करना चाहेगी।

उन्होंने कहा कि GST को लागू करने के लिए ज्यादा से ज्यादा 16 सितंबर 2017 तक का समय है। इस नई कर व्यवस्था में केंद्र और राज्यों के ज्यादातर अप्रत्यक्ष कर समाहित हो जाएंगे। इन करों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवाकर और राज्यों के वैट और बिक्री कर आदि शामिल हैं। जेटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताहों में GST से संबंधित दोहरे नियंत्रण और पार-सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का हल निकल आएगा।

जेटली ने यहां वाइबेंट गुजरात सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत करते हुए कहा कि GST को लागू करने का एक प्रावधान हो चुका है क्योंकि संविधान संशोधन विधेयक पारित हो चुका है। इसलिए यह संवैधानिक आवश्यकता है कि 16 सितंबर (2017) से पहले इसे लागू कर दिया जाए।

GST लागू करने के लिए संसद में पारित और राज्यों द्वारा अनुमोदित संविधान संशोधन विधेयक के तहत कुछ मौजूदा करों की मियाद इस वर्ष 16 सितंबर के बाद समाप्त हो जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बिक्री पर इस नई कर व्यवस्था को इस साल अप्रैल से लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सभी मुद्दों का समाधान हो जाए तो हम इसे अप्रैल से ही लागू करना चाहते हैं।

GST के रूप में बिक्री पर पूरे देश में हर जगह एक ही प्रकार का कर लागू होने से भारत दुनिया का सबसे बड़ा साझा बाजार बन कर उभरेगा। भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

GST से, कारोबार करने वालों को आसानी होगी। इससे करों की चोरी रोकने में मदद मिलेगी और सरकारों का राजस्व बढ़ेगा। जीएसटी के कानूनों को लेकर केंद्र और राज्यों में काफी हद तक सहमति बन चुकी है पर करदाता इकाइयों पर नियंत्रण के मुद्दे तथा राज्यों को GST से राजस्व में होने वाले नुकसान की भरपाई की व्यवस्था पर मतभेद बने हुए हैं।

जेटली को उम्मीद है कि GST परिषद की अगली बैठक में करदाताओं पर दोहने नियंत्रण का मसला हल हो जाएगा। यह बैठक 16 जनवरी को होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी और GST दोनों के मिले-जुले प्रभाव से अधिकृत अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा और आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक साथ इन दोनों कदमों से अर्थव्यवस्था और अधिक बड़ी होगी और जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) ज्यादा स्वच्छ होगी। मुझे उम्मीद है दोनों को हम इसी साल देखेंगे।

लालू ने अखिलेश को दी पिता से सुलह करने की सलाह

lalu prasad yadav phone talks akhilesh yadav
lalu prasad yadav phone talks akhilesh yadav

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी प्रमुख उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच कुछ महीनों से जारी कड़वाहट को दूर करने के लिए अखिलेश यादव को फोन कर सुलह कर लेने को कहा है।

इस उपाए से करे सफ़ेद बालों को बाय बाय

0
how to remove white hair
how to remove white hair

आजकल के खान पाने में केमिकल की मात्रा ज्यादा होने से ना स्वास्थ सही रहता हैं और ना ही बालों मजबूत रहते हैं। आजकल छोटी उम्र में ही सफदे बालों की समस्या आ जाती हैं। जिससे बुढ़ापा नज़र आने लगता हैं। कहते हैं की हरी सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए, फ्रूट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन आज फल सब्जियों में ही इतने केमिकल होते हैं की वो स्वास्थ के लिए हानिकारक बनते जा रहे हैं।

बुढ़ापे और 40 की उम्र के बाद सफ़ेद बाल आना स्वाभाविक हैं लेकिन आज की जनरेशन के 20 की उम्र में ही सफ़ेद बालों की शिकायत होने लग जाती हैं। आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ घरेलू उपाय जिससे आप अपने बालों को काला रखने के साथ स्ट्रांग रख पाएंगी।
आपको बता दे की सर्दियों में आंवला भरपूर आता हैं इसे रोजाना आप कच्चा भी खाएंगे तो बहुत फायदा करेगा। आंवला आपकी खूबसूरती को भी निखरेगा साथ ही बालो को भी अच्छा पोषण मिल पायेगा। अगर आपको आंवला खट्टा लगता है और नहीं खा पाती हैं तो इसका पाउडर तैयार कर ले। पाउडर को तांबे के बर्तन में आरेट के साथ मिलाकर बालों पर लगाए, उसके बाद अपने बालों को ठन्डे पानी से धो ले और फिर शैम्पू से वाश कर ले। यह उपाएँ बहुत फायदेमंद हैं। आंवला में विटामिन सी होता है जो सूखने के बाद भी नष्ट नहीं होता। साथ ही इसे सफेद बालों से निजात पाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी रहेगा लाभदायक
सफ़ेद बालों के लिए एक चम्मच आंवला का रस , एक चम्मच बादाम का तेल और कुछ बूंदे नींबू की डालकर मिला लें। रात को सोने से पहले सिर में इसे लगा लें। और दूसरें दिन साफ पानी से बाल धो लें। इससे धीमे-धीमे आपके बाल काले हो जाएगे।

सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले इलाहाबाद पर टिकी निगाहें!

uttar pradesh elections 2017 : eyes set on Allahabad
uttar pradesh elections 2017 : eyes set on Allahabad

इलाहाबाद। समूचे उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद सबसे अधिक विधानसभा बारह सीटों वाला शहर है और इस कारण आगामी विधानसभा चुनाव में सभी की निगाहें इलाहाबाद पर ही टिकी हुई हैं।