Home Blog Page 4251

JIO से लेकर एयरटेल और वोडाफोन तक जानिए सभी अनलिमिटेड प्लान

reliance jio airtel vodafone unlimited plan
reliance jio airtel vodafone unlimited plan

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ ने लोगों को जैसे लुभाया है वैसे अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी नहीं लुभाया। जिओ को टक्कर देने के लिए सभी टेलीकॉल कंपनियों ने कमर कस ली है। टेलीकॉम कंपनियों ने एक से बढक़र एक अनलिमिटेड प्लान से अपने दर्शकों कों लुभाने की कोशिश कर रहे है।

 

एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो जैसी कपनी अपने ग्राहको के लिए एक से भडक़र एक प्लान लेकर आए हैं। इतने सारे प्लान आ गए है कि कोई भी कन्फूज हो जाए। आज हम आपको बताते हैं कौन सी कंपनी ने कौन का प्लान आपके लिए लेकर आई है।

एयरटेल का ‘माइप्लान इंफिनिटी
‘माइप्लान इंफिनिटी’ सीरीज के दो नए प्लान 549 और 799 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में फर्क़ सिर्फ इंटरनेट डेटा का है, बाकी सुविधाएं एक जैसी हैं। 549 रुपये वाले प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल,प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त, रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं और विंक म्यूजक़ि-मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 3जी हैंडसेट यूजऱ को 1 GB डेटा मिलेगा। 799 रुपये वाले प्लान की अगर बात करे तो में 3G यूजऱ को 3 GB डेटा और 4G हैंडसेटहोने पर 5 GB डेटा मिलेगा।

वोडाफोन रेड प्लान
वोडाफोन रेड प्लान 499 रुपये 500 SMS औरअनलिमिटेड एसटीडी और वॉयस कॉल मिलता है। 699 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। 4G हैंडसेट यूजऱ को कुल 5 GB डेटा दिया जाएगा। इस पैक में भी 100 SMS मुफ्त है।

रिलायंस जियो
रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान 149 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्लान 4999 रुपये का है। 149 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 0.3 GB 4G डेटा, 100 लोकल और नेशनल एसएमएस, रात को अनलिमिटेड 4G डेटा और 0.7 GB वाई-फाई हॉटस्पॉट डेटा मिलेगा।

499 रुपये वाले प्लान में 4 GB 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयसकॉल और SMS मिलेगा। 999 रुपये वाले प्लान में मुफ्त डेटा 10 GB है और हॉट-स्पॉट डेटा 20 GB।

Yahoo का नाम बदलकर हुआ Altaba, CEO ने दिया इस्तीफा

Yahoo has renamed Altaba
Yahoo has renamed Altaba

न्यूयार्क/नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी याहू जिसका अमेरिकी वायरलेस कम्यूनिकेशन सेवा प्रदाता वेरीजॉन ने पिछले साल जुलाई में महज 4.8 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था, अब जल्द ही अल्टाबा के नाम से जानी जाएगी। इसके साथ ही याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैरिसा मेयर के भी कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देने की खबर है।

Google के बाद दुनिया का दूसरा सबसे मशहूर सर्च इंजन है Yahoo । अगर 4.8 अरब डॉलर की वेराइजन डील हो जाती है तो कंपनी के बोर्ड का साइज भी आधा हो और Yahoo की कॉरपोरेट आइडेंटिटी भी बदल जाएगी। घाटे में चल रही याहू अपनी डिजिटल सर्विसेस वेराइजन कम्‍युनिकेशन को बेचने जा रही है। इसके तहत ईमेल, वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्‍स और एडवर्टाइजिंग टूल्‍स वेराइजन को मिल जाएंगे।

क्या है नए नाम का राज़

नए नाम Altaba पर याहू से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ये नाम असल में alternative and Alibaba के कॉम्बिनेशन से बनाया गया है। गौरतलब है कि याहू के 10 मेंबर वाले बोर्ड में फिलहाल CEO मैरिसा मेयर समेत चार डायरेक्‍टर हैं। वेराइजन डील के बाद ये सभी बोर्ड से इस्‍तीफा दे देंगे। बता दें कि हाल ही में याहू अकाउंट्स की है‍किंग की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद वेराइजन डील खतरे में पड़ गई थी। इस हैकिंग में 1 अरब से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट से पर्सनल जानकारियां चुराई गई थीं।

नोटबंदी की मार : दिसंबर में वाहन बिक्री में 16 वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट

The biggest drop in vehicle sales in December 16
The biggest drop in vehicle sales in December 16

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के बीच दिसंबर 2016 में वाहन-बिक्री 18.66 प्रतिशत घट गयी। पिछले 16 साल में वाहनों की बिक्री में यह सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

 

आटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों सहित ज्यादातर वाहनों की श्रेणी में दिसंबर में भारी गिरावट दर्ज की गई। गत आठ नवंबर को 1000 और 500 के पुराने नोटों का चलन बंद करने की सरकार की घोषणा के बाद जनता के पास नकदी की तंगी से वाहन बिक्री पर इसका असर दिख रहा है।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2016 में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की बिक्री 18.66 प्रतिशत घटकर 12,21,929 रही। वहीं एक साल पहले दिसंबर में कुल मिलाकर 15,02,314 थी। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, दिसंबर 2000 के बाद यह विभिन्न प्रकार के वाहनों की बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट है। उस समय गिरावट 21.81 प्रतिशत थी। इसकी बड़ी वजह नोटबंदी के से ग्राहकी का ठंडा पड़ना है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी को छोड़कर वाहनों की अन्य सभी श्रेणियों में बिक्री कम हुई है। हल्के वाहनों की श्रेणी में बिक्री 1.15 प्रतिशत बढ़कर 31,178 वाहन रही है।

माथुर ने हालांकि, कहा कि वाहन बिक्री में कमी अस्थाई है, लेकिन वाहन बिक्री में तेजी आना इस बात पर निर्भर करता है कि आगामी बजट में उपभोक्ताओं की धारणा में सुधार के लिये कौन से उपाय किये जाते हैं। समग्र अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार के साथ साथ लोगों की खर्च योग्य आय बढ़ाने के लिये क्या कदम उठाये जाते हैं।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं अर्जुन रामपाल व जैकी श्रॉफ

Arjun Rampal, jackie shroff to campaign for bjp in upcoming elections
Arjun Rampal, jackie shroff to campaign for bjp in upcoming elections

नई दिल्ली। सिने अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री रामलाल से मुलाकात की। इन मुलाकात के बाद रामपाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

2 साल लीबिया में फिर से खुलेगा इटली का दूतावास

2 years in Italy reopens embassy in Libya
2 years in Italy reopens embassy in Libya

त्रिपोली। इटली के गृहमंत्री मार्को मिनिटी ने घोषणा की है कि लीबिया की राजधानी में उनके देश का दूतावास फिर से खुलेगा। यहां भड़की हिंसा के चलते इटली समेत अन्य पश्चिमी देशों के यहां स्थित दूतावास बंद कर दिए गए थे।

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में कल एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि इतालवी राजदूत लीबिया की राजधानी में दूतावास में पद्भार संभालने से पहले मंगलवार को परिचय पत्र पेश करेंगे। हाल के वर्षों में लीबिया में राजनयिक मिशनों को निशाना बनाया गया। वर्ष 2012 में पूर्वी शहर बेंगाजी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले में अमेरिकी राजदूत क्रिस स्टीवन्स समेत तीन अन्य अमेरिकी कर्मचारियों की हत्या कर दी गई थी।

लीबिया पहले इटली का उपनिवेश था। इटली का दूतावास फरवरी 2015 में बंद हुआ था। इटली दूतावास बंद करने वाले अंतिम पश्चिमी देशों में से एक था। इटली के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दूतावास का फिर से खुलना दिखाता है कि ‘देश को स्थिर करने की प्रक्रिया में विश्वास’ कायम है।