Home Blog Page 4257

विदेश में छुट्टी मनाकर लौटे राहुल गांधी, अब चुनावी तैयारी में जुटे

congress vice president rahul gandhi made his came back from his leaves
congress vice president rahul gandhi made his came back from his leaves

नई दिल्ली। नए साल की छुट्टियां मनाकर विदेश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर नेताओं से बैठक का दौर शुरू कर दिया है।

सर्दी में पहने यह स्टाइलिश बूट्स

0
try differnt types of boots in winter fashion
try differnt types of boots in winter fashion 

सर्दियाँ आते ही जहाँ एक और स्टाइलिश स्वेटर, जैकेट्स बहार आ जाते हैं ठीक वैसे ही फैशन फुटवियर भी नए नए अंदाज़ में बाजार में देखने को मिलते हैं। स्टाइलिश बूट्स इस समय फैशन में हैं। बूट्स लेदर के होने के साथ साथ वेलवेट में भी मौजूद हैं। यह फैशन भी पुराना रहा हुआ हैं जिसे रेक्रेट किया गया हैं।

एक तरफ बूट हमें जितना पसंद आते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें हम अन्य शूज की तरह किसी भी मौके पर आसानी से कैरी नही कर सकते हैं। इन्हें किसी स्पेशल ड्रेस पर ही कैरी किया जा सकता है। ये अलग-अलग हाइट्स और डिजाइन में उपलब्ध होते हैं जो उसी प्रकार के ड्रेसेस पर ही फबते हैं।
लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं आप किस मौके पर किस तरह के बूट्स को कैरी कर सकते हैं। चाहे ऑफिस वेयर हो या कैजुअल वेयर, हाई हील बूट हो या फ्लैट बूट आप हर एक मौके के लिए यहां बेस्ट चुनाव कर सकते हैं।
एंकल बूट
इस तरह के बूट, हाई हील और फ्लैट दोनों स्टाईल में उपलब्ध होते हैं और दोनों अपने आप में काफी स्टाइलिश लुक देता है। जहां एक ओर फ्लैट स्टाइल के बूट आपको रफ एंड टफ लुक देते हैं वहीं दूसरी तरफ हाई हील के बूट आपको गर्ली लुक देते हैं।
कैसे ट्राय करें
एंकल तक के स्किनी टाईट फिट जींस में आप इस तरह के बूट को अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि ये बूट के अंदर भी फिट हो जाते हैं। फ्लेयर्ड ट्राउजर में भी आप इसे पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा मिडी स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट और घुटनों के उपर तक के स्कर्ट में भी आप इसे पेयर कर सकती हैं। ये बूट्स लंबी मिनी स्कर्ट से ज्यादा लंबे कट वाले स्कर्ट के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं।
मिड काफ बूट
पतले पैरों वाले लोगों के लिए इस प्रकार के बूट का प्रयोग किया जा सकता है।
कैसे ट्राय करें
मिनी स्कर्ट के साथ इस स्टाइल के बूट को खूबसूरती से कैरी किया जा सकता है। क्योंकि इस प्रकार के बूट में एंकल से उपर तक कट रहता है जो आपके पैरों को एक्सपोज कर एक सेक्सी लुक देता है।
घुटने से नीचे का बूट्स
इस प्रकार के बूट्स अपने आप में काफी स्टाईलिश होते हैं। ये ज्यादातर लोगों पर किसी भी ड्रेस के साथ पेयर करने से अच्छे लगते हैं।
कैसे ट्राय करें
फ्लैट, ब्लैक लेदर के बूट को आप लैगिंग्स के साथ पेयर कर सकते हैं। बोनस के तौर पर आप लेदर के लंबी साइज के जैकेट को पेयर करके आप अपने स्टाइल कोशंट को दुगना कर सकती हैं।
शर्ट के उपर केप या स्टाइलिश स्वेटर के साथ आप इस स्टाइल के बूट्स को अपना सकती हैं।
घुटनों से उपर का बूट
इस स्टाइल का बूट आजकल तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। ऐसी लंबाई के बूट्स आपको और भी मॉडर्न होने का अहसास कराते हैं। चाहे फ्लैट हो या हील्स ये आपके पैरों को और भी सेक्सी और खूबसूरत लुक देता है।
कैसे ट्राय करें
लांग स्वेटर या ट्युनिक के साथ पेयर करें। मिनी स्कर्ट के साथ भी पेयर करके आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं।

ठण्ड में बचे बिमारियों से, अपनाये यह तरीके

stay healthy in winter season
stay healthy in winter season

सर्दियाँ आते ही स्किन काली और फटने लगती हैं ऐसे में खूबसूरती ख़राब हो जाती हैं। सर्दियों में स्किन की देखभाल भी कम होती हैं। सर्दियां अपने साथ स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव भी लेकर आती हैं, ऐसे में खुद को बीमारियों से कैसे बचाएं और सर्दियों का पूरा मजा कैसे लें, यह अच्छी तरह जान लेने की जरूरत है। चिकित्सक की सलाह है कि सर्दियों में खूब धूप सेकें, क्योंकि ऐसा न करना विटामिन-डी की कमी, अवसाद, जोड़ों के दर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी का कारण बनता है। दिन की शुरुआत नाश्ते से पहले आधा लीटर पानी पीकर करें और हर घंटे बाद उचित मात्रा में पानी पीते रहें।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मनोनीत अध्यक्ष डॉ.के.के. अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह माना हुआ तथ्य है कि सर्दियों में दिल और दिमाग के दौरे या कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौतों के मामले बढऩे लगते हैं। इसके कई कारण हैं। पहला तो दिन छोटे हो जाते हैं, जिससे हार्मोन में असंतुलन पैदा होता है और शरीर में विटामिन-डी की कमी आती है। इससे दिल और दिमाग के दौरे की आशंका रहती है।’’
उन्होंने कहा कि ठंडे मौसम में दिल की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल को रक्त और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ठंडे मौसम में खास कर उम्रदराज लोगों को अवसाद घेर लेता है, जिससे उनमें तनाव और हाईपरटेंशन काफी बढ़ जाता है। सर्दियों के अवसाद से पीडि़त लोग अक्सर ज्यादा चीनी, ट्रांस फैट और सोडियम व ज्यादा कैलोरी वाला आरामदायक भोजन खाने लगती हैं जो डायबिटीज और हाईपरटेंशन से पीडि़त लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है।
* उचित मात्रा में पानी पीने से ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और बेहतर पाचन बना रहता है। अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से पहले आधा लीटर पानी पीकर करें और हर घंटे बाद उचित मात्रा में पानी पीते रहें।
* कच्चे फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज, सूखे मेवे, बीज और ताजा जड़ी बूटियां अपने आहार में शामिल करें। कच्चे आहार एनजाइम, विटामिन और रोग प्रतिरोधक एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं।
* खूब धूप सेकें। 80 से 90 प्रतिशत लोग विटामिन-डी की कमी से पीडि़त हैं जो सर्दी के अवसाद, जोड़ों के दर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी का कारण बनता है। इससे सर्दियों में काफी धूप लें।
* धूम्रपान छोड़ें! धूम्रपान वालों में अस्थमा और सांस की बीमारियां सर्दियों में आम हो जाती हैं, जो दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ाती हैं।
* अच्छे भोजन में सात रंग और 6 स्वाद शामिल होते हैं। लाल सेब लाइकोपीन, हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों में बी-कॉम्पलेक्स और नारंगी वस्तुओं से विटामिन-सी मिलता है। इसी तरह मीठे, कसैले और नमकीन स्वाद वजन बढ़ाते हैं, तीखे, खट्टे और कड़वे स्वाद वजन कम करते हैं।

SAMSUNG ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत बेहत कम

0
SAMSUNG SABGURU.COM
SAMSUNG SABGURU.COM

सैमसंग ने एक और बजट स्मार्टफ़ोन निकाला हैं जो हैं  Samsung Galaxy J1 4G। इसकी कीमत बेहद कम 6,890रूपए बताई जा रही हैं। जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। J1 4G स्मार्ट फ़ोन में 4.5 इंच का डब्लयूवीजीए सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गयी हैं। इसके साथ ही गैलेक्सी J1 4G में 1GB रेम, 8GB इंटरनल स्टोरेज, 1.3 गीगाहर्ड्स ओकटाकोर प्रोसेसर के साथ एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया हैं।

आइये आपको इसके फीचर्स बताते हैं-

GENERAL

⇒Release date                    February 2015
⇒Form factor                     Touchscreen
⇒Dimensions (mm)           129.00 x 68.20 x 8.90
⇒Weight (g)                      122.00
⇒Battery capacity             1850
⇒Removable battery         Yes
⇒Colours                           Black, Blue, White
⇒SAR value                       NA
DISPLAY

⇒Screen size (inches)                4.30
⇒Touchscreen                            Yes
⇒Resolution                              480×800 pixels
HARDWARE

⇒Processor                              1.2GHz quad-core
⇒RAM                                     768MB
⇒Internal storage                    4GB
CAMERA

⇒Rear camera                      5-megapixel
⇒Flash                                 Yes
⇒Front camera                     2-megapixel
SOFTWARE

⇒Operating System               Android 4.4
SENSORS

⇒Compass/ Magnetometer    No
⇒Proximity sensor                 Yes
⇒Accelerometer                    Yes
⇒Ambient light sensor           No
⇒Gyroscope                          Yes
⇒Barometer                          No
⇒Temperature sensor            No

यह भी पढ़ें:

  1. आइये जाने 2 मिनट में कैसे तोड़े किसी भी स्मार्टफोन का लॉक!
  2. अगर पानी में गिर जाए आपका फ़ोन! तो टेंशन ना लें, करे ये आसान उपाय!
  3. 2017 के Top-10 स्मार्टफोन, जिनका हैं जनता को बेसब्री से इंतज़ार!

झुर्रियां से पाए ऐसे छुटकारा 

how to remove wrinkles home made remedies
how to remove wrinkles home made remedies

दही से आपकी त्वचा में नई रंगत व चमक आती है। दही के साथ आप बेसन या चोकर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इस प्रकार दही का एक गुणकारी सौंदर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग कर आप अपनी त्वचा में निखार ला सकती हैं। अगर आपको अपनी उम्र छुपानी हो तो अपने चेहरे को एकदम दमकता हुआ सा बना लें। कॉस्मेटिक्स से आपके चेहरे की रंगत कुछ समय के लिए बरकरार रह सकती है लेकिन घर में मौजूद प्राकृतिक दही को चेहरे पर लगाने से उसकी रंगत हमेशा बरकरार बनी रहेगी। त्वचा की रंगत निखारने में दही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। दही खाना ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इसे शरीर पर उबटन या किसी फेस पैक में मिला कर भी लगाया जा सकता है। तो ऐसे में चलिये जानते हैं दही का त्वचा पर निखार किस प्रकार से होता है।

मुंहासे से छुटकारा दही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिये दही को सीधे चेहरे पर लगाएं और इसे आधे घण्टे के बाद धो लें।

रंग साफ करे 
दही को आप किसी फेस पैक या फल के साथ मिला कर लगा सकती हैं या फिर ऐसे ही दही को त्वचा पर लगाकर त्वचा को गुनगुने पानी से धोने से आपकी त्वचा नर्म व मुलायम होती है।
रूखी त्वचा के लिये फायेदमंद दही 
यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप आधा कप दही में एक छोटा चम्मच जैतून का तेल तथा एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से चेहरा धोने से त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाता है।
झुर्रियां मिटाए 
अगर उम्र से पहले ही झुर्रियों ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है तो इनकी रफतार को धीमा कर दें। झुर्रियों को प्राकृतिक तरीके से कम करें जिसके लिये दही का फेस मास्क लगाएं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड मृत्य कोशिकाओं को दूर कर के पोर्स को टाइट करती हैं।
फलों व सब्जियों का पैक एक कटोरी दही में आधी कटोरी गाजर, ककडी, पपीता आदि मौसमी फलों का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में निखार आएगा। आप चाहे तो मौसमी सब्जियों के रस को भी दही में मिलाकर पैक तैयार कर सकते हैं।