Home Blog Page 4258

बालों की रुसी दूर करने के उपाय

how to get rid from dandruff
how to get rid from dandruff

सर्दियों में जहाँ एक ओर त्वचा रूखी सी हो जाती हैं वही बालों में भी डेंड्रफ बड़ जाता हैं। जिससे बाल में खुजली सी होने लगती हैं। अगर आप भी रुसी से परेशान हैं तो अपनाये यह तरीके।

रूसी की प्रॉब्लम हो, तो एक टेबलस्पून मेथी दाना को 5 टेबलस्पून गरम नारियल के तेल में मिलाकर दरदरा कूट लें। तेल को उबाल लें और ठंडा होने दें। जडों में लगाएं। दो घंटे बाद बालों को धो लें।
मेथी दाने को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर शैंपू कर लें।
पानी में चुकंदर उबाल लें और रात में सोने से पहले इसकी सिर पर मालिश करें। सुबह इसे शैंपू से बालों को साफ कर लें।
बालों में शैंपू करने के बाद एक चम्मच नींबू का रस बालों पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार नींबू का रस डैंड्रफ को दूर रखने में बेहद मददगार है।
दही से डैंड्रफ दूर होता है। शैंपू करने से पहले दही को सिर पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें।

सर्द मौसम में त्वचा का ऐसे ख्याल

why fear in winter for skin
why fear in winter for skin

सर्दी आते ही त्वचा में रूखापन और कालापन आ जाता हैं। किसी किसी की स्किन की काली पपड़ी तक आने लगती हैं जिससे आपकी खूबसूरती बेकार दिखने लगती हैं। हर कोई चाहता हैं की वो सर्दियों में भी स्मार्ट और गुड लुकिंग दिखे। लेकिन बदलते मौसम का सामना करने के लिए हमारी त्वचा को भी तैयार रहना जरूरी होता है। जिस तरह मेकअप और फैशन ट्रेंड आप इस मौसम के अनुकूल अपनाती हैं, उसी तरह त्वचा की देखभाल भी सर्दियों के मुताबिक करना जरूरी होता है। आइए जानें त्वचा की कैसे करें देखभाल :

– चेहरे को प्रतिदिन दो बार धोएं। एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले।
– तैलीय त्वचा के लिए ऑयल फ्री क्लेंजर और रूखी त्वचा के लिए सूदिंग क्लेंजर का प्रयोग करें। संवेदनशील त्वचा के लिए एक्ने फाइटिंग क्लेंजर का इस्तेमाल करें।
– चेहरा साफ किए बिना न सोएं, अन्यथा त्वचा के छिद्र बंद हो जाएंगे और एक्ने बनने लगेंगे।
– चेहरा धोने के लिए गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल न करें। बार-बार गर्म पानी से त्वचा साफ करने से उसका कुदरती तेल नष्ट हो जाता है और लकीरें अधिक नजर आती हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार एक्सफोलिएट करने से त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और त्वचा चिकनी व साफ सुथरी नजर आएगी।
– एक्सफोलिएशन बार-बार न करें ऐसा करने से त्वचा पर रैशेज हो जाएंगे और एलर्जी भी हो सकती है।
– त्वचा को हाइड्रेटेड और संतुलित रखने के लिए प्रतिदिन दो बार मॉइश्चराइजर लगाएं।
– तैलीय और संवेदनशील त्वचा के लिए लाइट मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।
– त्वचा अत्यधिक तैलीय है तो जेल क्रीम या लोशन फार्मूला का प्रयोग करें। मिली-जुली त्वचा के लिए अलग अलग मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें जैसेटी-जोन के लिए लाइट फार्मूला और गालों पर रिचर फार्मूला प्रयोग करें।
– जरूरत से ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाने से भी त्वचा चिपचिपी नजर आने लगती है। साथ ही त्वचा के छिद्र भी बंद हो सकते हैं।
– वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर या सनस्क्रीन से बचें। इस तरह के प्रोडक्ट्स में प्रयोग होने वाला पानी आपके चेहरे को फ्रीज कर सकता है। ठंड में बाहर जाने पर अगर आपको किसी प्रकार की जलन या रैशेज हो जाते हैं तो इसका साफ मतलब है कि वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने से ऐसा हो रहा है। तुरंत ऐसा मॉइश्चराइजर बदल डालें।
– नहाने के बाद बाथ ऑयल लगाएं। बाथटब में एक ढक्कन बाथ ऑयल डाल सकती हैं। देर तक गर्म पानी से न नहाएं।
– नहाने के बाद ब्लोअर के सामने खड़ी न हों।
– बिना मॉइश्चराइजर लगाए सनस्क्रीन लोशन न लगाएं।
– प्रतिदिन चेहरा धोकर गीली त्वचा पर पर्याप्त मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें जो विटामिन ए, ई, और सी युक्त हो।
– धूप निकली हो या बदली हो, चाहे बाहर जाएं या नहीं, सन प्रोटक्शन क्रीम जरूर लगाएं।
– रात में सोने से पहले एंटी रिंकल क्रीम या अल्ट्रा हाइड्रेशन क्रीम लगाकर कुछ देर मसाज करें।
– एलोवेरा क्रीम या जेल का इस्तेमाल करें।
– त्वचा पर कसाव लाने के लिए केले और पपीते का पैक लगाएं।
– गर्दन पर ध्यान देना न भूलें। झुर्रियां सबसे पहले यहीं नजर आती हैं।
– अधिक तेल बनने के कारण मुहांसे हो जाते हैं। अगर सोने से पहले मुहांसा नजर आए तो वहां टूथपेस्ट लगाएं। यह उसे सुखाने में मदद करेगा।
– मुहांसों से बचाव के लिए अंडे की सफेदी को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।
– चेहरे को अपने तकिए से न छूने दें, क्योंकि आपके बालों की गंदगी और तेल तकिए पर लग जाता है। चेहरा साफ करने के बाद जब आप सोती हैं तो वही गंदगी पुन: आपके चेहरे के दोबारा संपर्क में आकर एक्ने बनने का कारण बन जाती है।
why fear in winter for skin

मई से चालू हो जाएगा कोटा में चंबल हैंगिग ब्रिज

kota hanging bridge on Chambal river will be Opening for public in May 2017
kota hanging bridge on Chambal river will be Opening for public in May 2017

कोटा। चम्बल नदी पर बन रहे हैंगिग ब्रिज को जोडने का काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इस पुल को मई तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। नॉर्दन बाइपास का काम भी 40 फीसदी तक पूरा हो गया है।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए मोबिन बना हिंदू

a muslim family converts hinduism from islam in ambala
a muslim family converts hinduism from islam in ambala

अंबाला/चंडीगढ़। तीन युवा बेटों व एक युवा बेटी के पिता मोबिन पूर्वजों की गलती को सुधारने और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए मुसलमान से हिंदू बने हैं।

पति को बेहोशी की दवा सुंघाकर फ्रेंड पत्नी संग करता मस्ती

man arrested in ladies dress at pune for enjoying with friend's wife
man arrested in ladies dress at pune for enjoying with friend’s wife

पुणे। पति, पत्नी और वो जैसा एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पति और पत्नी के बीच में रिश्ते में आया शख्स नाइट गाउन पहनकर रोज घर में एंट्री लेता था और अपने ही दोस्त को बेहोशी की दवा सुंघाकर उसकी वाइफ के साथ राते रंगीन करता था।