
जाने अपना भविष्यफल, भविष्यवाणी से :7 जनवरी 2017

JIO यूज़र्स के लिए बुरी खबर, पढ़ लें वर्ना पछताएंगे

दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान में डाटा रेंज की लिमिट घटा दी हैं। सारे जियो कनेक्शन पर डाटा लिमिट अनलिमिटेड की बजाए 1GB कर दिया गया हैं।

सूत्रों की माने तो डेटा यूज़ की लिमिट घटने से नेटवर्क पर लोड घटा हैं जिससे अब अच्छी स्पीड आने की सम्भावना हैं।

काफी लोग डेटा लिमिट की जानकारी न होने के कारन अचानक इन्टरनेट बंद हो जाने से परेशान हैं|
यह भी पढ़ें:
- WhatsApp पर आये इस मैसेज पर न करें क्लिक, पड़ सकते हैं परेशानी में
- जानें कैसे करें बिना बिजली के मोबाइल चार्ज
- बेहद सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, एप्पल सैमसंग के उड़े होश
टाटा हैक्सा को नया और अलग अंदाज़ देंगी ये किट

टाटा हैक्सा को लॉन्चिंग से पहले ही अच्छी फैन फॉलोइंग मिल रही है। हैक्सा को और ज्यादा दमदार, प्रैक्टिकल और ऑफरोडिंग या फिर लंबी एडवेंचर ड्राइविंग के लिहाज़ से परफेक्ट बनाने के लिए कंपनी ने कुछ खास किट या एक्सेसरीज़ पैक भी तैयार किए हैं।
स्टैंडर्ड एक्सेसरीज के अलावा हैक्सा के लिए आप तीन अतिरिक्त किट टफ, एक्सपीडिशन और लक्स में किसी एक को चुन सकते हैं।
इन किटों के बारे में विस्तार से जानने के लिए बढ़ते हैं आगे…

शुरूआत करते हैं टफ किट से… इस किट में आपको रूफटॉप बॉक्स, आगे की तरफ एक्स्ट्रा क्लैडिंग, साइड और पिछली तरफ स्कार्टिंग, फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ वायरलेस मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, 3डी मैटिंग और हैड्स-अप डिस्प्ले शामिल हैं। संभावना है कि इस किट के लिए 1.3 लाख रूपए अतिरिक्त देने होंगे।

अगली है एक्सपीडिशन किट… इस किट में रूफटॉप प्लेटफॉर्म, पडल लाइट, शवल, 3डी मैटिंग, फोल्डेबल कैनोपी और वाटरप्रूफ लगेज़ बैग शामिल हैं। संभावना है कि इस किट के लिए 55,000 रूपए ज्यादा देने होंगे।

अब बारी है लक्स किट की… इस किट में फ्रंट ग्रिल, विंग मिरर, हैडलैंप्स, टेलगेट और टेललैंप्स पर क्रोम फिनिशिंग और साइड मोल्डिंग दी गई है। इसमें डैशबोर्ड के लिए एंटी-स्किड मैट, पडल लैंप्स, क्रोम फिनिशिंग वाले डोर हैंडल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, कारपेट, आगे की तरफ बैकलाइटिंग वाला टाटा का लोगो और चिलर-कम-वार्मर जैसे फीचर मिलेंगे। संभावना है कि इसके लिए करीब 40,000 अतिरिक्त देने होंगे।

इन किटों के अलावा हैक्सा में कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज भी मिलेंगी। इन में टेलगेट पर तीन साइकिल कैरियर, आर्ट लैदर सीट कवर (ब्लैक, टैन और सिल्वर-ब्लैक शेड में) और साइड स्टेप्स शामिल हैं।
शनिवार के दिन करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा हर परेशानी से छुटकारा

शनिवार का दिन शनि देव का होता हैं और जिन्होंने इन्हें खुश करा वो तो हमेशा ही खुश रहता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार को कुछ विशेष उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। मान्यता के अनुसार, मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कामों का फल शनिदेव ही देते हैं, इसलिए अच्छे काम करने के साथ ही शनिदेव को प्रसन्न रखना भी आवश्यक है। जिस पर शनिदेव प्रसन्न हो जाएं, उसके सब कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-

- अगर आप शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात काला चना पानी में भिगोएं। शनिवार को वह काला चना, जला हुआ कोयला, हल्दी और लोहे का एक टुकड़ा लें और एक काले कपड़े में उन्हें एक साथ बांध लें। पोटली को बहते हुए पानी में फेंके जिसमें मछलियां हों। इसे प्रक्रिया को एक साल तक हर शनिवार दोहराएं। यह शनि के अशुभ प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई बाधाओं को समाप्त कर देगा।
- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, इसके बाद पेड़ के सात चक्कर लगाने चाहिए। इस पूजा के बाद किसी काले कुत्ते को 7 लड्डू खिलाने से शनि भगवान प्रसन्न होते हैं और सकारात्मक परिणाम देते हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको उगते सूरज के समय लगातार 43 दिनों तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। यह ध्यान में रखें कि शनि देव को प्रसन्न करने की यह विधि शनिवार के दिन ही आरंभ करनी चाहिए।
- शनि देव को गरीबो और जरूरतमंदों की सहायता करना पसंद हैं। इसलिए जितना हो बेसहारा और गरीबो की मदद करें। इससे शनि देव आपसे खुश होएंगे।
- शनि देव की पूजा करते समय इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें सरसों के तेल से स्नान कराना चाहिए-
भो शनिदेवः सरसों तैल वासित स्निगधता |
हेतु तुभ्यं-प्रतिगृहयन्ताम् || - शनिवार को कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं। साथ ही जरूरी चीजों का दान करें जैसे- जूते, चप्पल, छतरी, कपड़े, पलंग आदि। दान के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी अवश्य दें।
- हनुमान जी की पूजा करें। क्योकि हनुमान जी ने ही शनि देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था। इसलिए शनि देव हमेशा उन लोगो पर प्रसन्न रहते हैं जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं।
यह भी पढ़ें: