Home Blog Page 4294

इस शनिवार कैसे करें शनि देव को खुश, जाने 5 आसान उपाय

0
shani dev sabguru.com
shani dev sabguru.com

धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार को कुछ विशेष उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। मान्यता के अनुसार, मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कामों का फल शनिदेव ही देते हैं, इसलिए अच्छे काम करने के साथ ही शनिदेव को प्रसन्न रखना भी आवश्यक है। जिस पर शनिदेव प्रसन्न हो जाएं, उसके सब कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-

shani dev sabguru.com
shani dev sabguru.com
  1. अगर आप शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात काला चना पानी में भिगोएं। शनिवार को वह काला चना, जला हुआ कोयला, हल्दी और लोहे का एक टुकड़ा लें और एक काले कपड़े में उन्हें एक साथ बांध लें। पोटली को बहते हुए पानी में फेंके जिसमें मछलियां हों। इसे प्रक्रिया को एक साल तक हर शनिवार दोहराएं। यह शनि के अशुभ प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई बाधाओं को समाप्त कर देगा।
  2.  

    शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, इसके बाद पेड़ के सात चक्कर लगाने चाहिए। इस पूजा के बाद किसी काले कुत्ते को 7 लड्डू खिलाने से शनि भगवान प्रसन्न होते हैं और सकारात्मक परिणाम देते हैं।

  3. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको उगते सूरज के समय लगातार 43 दिनों तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। यह ध्यान में रखें कि शनि देव को प्रसन्न करने की यह विधि शनिवार के दिन ही आरंभ करनी चाहिए।
  4. शनि देव को गरीबो और जरूरतमंदों की सहायता करना पसंद हैं। इसलिए जितना हो बेसहारा और गरीबो की मदद करें। इससे शनि देव आपसे खुश होएंगे।
  5. शनि देव की पूजा करते समय इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें सरसों के तेल से स्नान कराना चाहिए-
    भो शनिदेवः सरसों तैल वासित स्निगधता |
    हेतु तुभ्यं-प्रतिगृहयन्ताम् ||
  6. शनिवार को कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं। साथ ही जरूरी चीजों का दान करें जैसे- जूते, चप्पल, छतरी, कपड़े, पलंग आदि। दान के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी अवश्य दें।
  7. हनुमान जी की पूजा करें। क्योकि हनुमान जी ने ही शनि देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था। इसलिए शनि देव हमेशा उन लोगो पर प्रसन्न रहते हैं जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं।

यह भी पढ़ें:

सुपरटेक बिल्डर्स को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

real estate firm Supertech Builders gets relief from the Supreme Court
real estate firm Supertech Builders gets relief from the Supreme Court

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक बिल्डर्स की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है कि उसे 10 जनवरी तक 10 करोड़ रुपए जमा करने में छूट दी जाए।

बजट स्थगित करने की याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

Supreme Court declines urgent hearing of plea to put off budget presentation
Supreme Court declines urgent hearing of plea to put off budget presentation

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय बजट को स्थगित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया है।

शरद पवार के विरूद्ध अन्ना की याचिका अदालत ने ठुकराई

bombay high court turns down anna hazare's plea for probe into sugar scam
bombay high court turns down anna hazare’s plea for probe into sugar scam

मुंबई। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के विरुद्ध सहकारी जिला बैंकों में 25 हजार करोड़ रुपए के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर समाज सेवक अन्ना हजारे की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका को शुक्रवार को हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है।

रांची : गुटखा किंग जेपी सिंघानिया के घर आईटी की छापेमारी

Ranchi : IT raids Gutka King JP Singhania premises
Ranchi : IT raids Gutka King JP Singhania premises

रांची। आईटी की टीम ने मौलाना आजाद कॉलेज के समीप जर्दा-गुटखा के सबसे बड़े व्यापारी जेपी सिंघानिया के घर और दुकान में शुक्रवार को छापेमारी की। उनका आवास अपर बाजार में है।